Amit Shah 7 राज्‍यों के DGP व MHA के अफसरों की बैठक में ANO और चर्चा पर  शाह का बड़ा बयान

schedule
2025-06-23 | 05:23h
update
2025-06-23 | 05:23h
person
chaturpost.com
domain
chaturpost.com

Amit Shah रायपुर। 31 मार्च 2026 तक देश को नक्‍सलवाद से मुक्‍त कराने ऐलान कर चुके केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह का एंटी नक्‍सल ऑपरेशन (ANO) और नक्‍सलियों से चर्चा को लेकर बड़ा बयान सामने आया है।

शाह ने यह बयान नवा रायपुर में नक्‍सल उन्‍मूलन अभियान की समीक्षा बैठक में दिया है। इस बैठक में छत्‍तीसगढ़ के साथ ही सात अन्‍य नक्‍सल प्रभावित राज्‍यों के पुलिस महानिदेशक (DGP), अतिरिक्‍त पुलिस महानिदेशक (ADGP) और केंद्रीय गृह मंत्रालय (MHA) के अफसरों के साथ छत्‍तीसगढ़ के मुख्‍यमंत्री, डिप्‍टी सीएम, मुख्‍य सचिव समेत अन्‍य अफसर मौजूद थे।

नक्‍सल विरोधी अभियान को लेकर क्‍या कहा शाह ने

  नक्‍सल विरोधी अभियान यानी ANO को लेकर शाह ने कहा कि इस बार मानसून सीजन में भी यह जारी रहेगा। उन्‍होंने कहा कि ऐसा पहली बार होगा कि बरसात के दौरान भी नक्‍सली चैन से नहीं बैठ सकेंगे। इस दौरान उन्‍होंने 31 मार्च 2026 तक देश को नक्‍सल मुक्‍त करने का अपना विश्‍वास दोहराया। शाह ने कहा कि जिस तरह से हमारे जवान नक्‍सलियों के खिलाफ आक्रामक अभियान चला रहे हैं, इससे पूरा विश्‍वास है कि देश नक्‍सलवाद से मुक्‍त हो जाएगा।

Amit Shah जानिए- बारिश या मानसून के सीजन में क्‍यों रोक दिया जाता है नक्‍सल ऑप्‍रेशन

पुलिस अफसरों के अनुसार ज्‍यादातर नक्‍सली अड्डे जिनमें उनके कैंप और ट्रेनिंग सेंटर भी शामिल हैं, वो जंगलों में हैं। नक्‍सली जंगल मे ही छिपते भी हैं। बारिश के सीजन में जंगल में नदी-नालों का जल स्‍तर बढ़ जाता है। लगातार बारिश और सूरज की रौशनी नहीं पहुंचने से कई स्‍थानों पर जमीन दलदली हो जाती है। इसमें सर्चिंग के दौरान फोर्स के फंसने का खतरा बढ़ जाता है। पहले ऐसी कुछ एक घटनाएं हुई हैं जिसमें सर्चिंग पर निकले जवान अचानक नदी- नालों में जल स्‍तर बढ़ने के कारण फंस गए।

शाह ने कहा- अब वार्ता की कोई जरुरत नहीं

नक्‍सलियों की तरफ से लगातार आ रहे वार्ता के प्रस्‍ताव पर केंद्रीय गृह मंत्री शाह ने कहा कि अब वार्ता की कोई जरुरत नहीं है। बता दें कि अप्रैल से मई के बीच नक्‍सलियों की तरफ से तीन-चार बार शांति वार्ता का प्रस्‍ताव भेजा गया। इसमें नक्‍सलियों ने वार्ता के लिए नक्‍सल विरोधी अभियानों को रोकने की अपील की थी।

मुख्‍यमंत्री साय और डिप्‍टी सीएम शर्मा की प्रशन्‍नसा

इस बैठक के दौरान केंद्रीय गृह मंत्री शाह ने छत्‍तीसगढ़ के मुख्‍यमंत्री विष्‍णुदेव साय और उप मुख्‍यमंत्री और राज्‍य के गृह मंत्री विजय शर्मा की जमकर प्रशन्‍नसा की। शाह ने दोनों की प्रशन्‍नसा छत्‍तीसगढ़ में चलाए जा रहे आक्रामक नक्‍सल विरोधी अभियनों के लिए की। बता दें कि राज्‍य में विष्‍णुदेव साय सरकार के गठन के बाद से अब तक बड़ी संख्‍या में नक्‍स्‍ली मारे गए हैं। इनमें नक्‍सलियों के टॉप लीडर भी शामिल हैं। राज्‍य के नक्‍सल प्रभावित क्षेत्रों में विकास के काम भी तेजी से हो रहे हैं।

Amit Shah आज अबूझामड़ जाएंगे शाह, ऐसा करने वाले देश के पहले गृह मंत्री

अमित शाह के छत्‍तीसगढ़ दौरे का आज (सोमवार) को दूसरा दिन है। शाह आज बस्‍तर संभाग के नक्‍सल प्रभावित जिला नारायणपुर जाएंगे, जहां वे अबूझमाड़ के गांवों का भी दौरा करेंगे और वहां के ग्रामीणों से चर्चा करेंगे। अबूझमाड़ का दौरा करने वाले शाह देश के पहले गृह मंत्री होंगे। इस दौरान शाह उस स्‍थान पर भी जाएंगे, जहां पिछले महीने फोर्स ने नक्‍सलियों के लॉट लीडर बसव राजू को मार गिराया था। बसव राजू नक्‍सली संगठन का महासचिव था। शाह बीएसएफ के जवानों के साथ लंच भी करेगे।

सामने आई CM  विष्‍णुदेव की नाराजगी: PS ने सचिवों को Letter जारी कर किया आगाहAMP

chatur postJune 23, 2025
347 2 minutes read
Follow Us
Imprint
Responsible for the content:
chaturpost.com
Privacy & Terms of Use:
chaturpost.com
Mobile website via:
WordPress AMP Plugin
Last AMPHTML update:
28.02.2026 - 20:52:14
Privacy-Data & cookie usage: