Assembly बजट सत्र आज से: राज्‍यपाल के अभिभाषण के बाद पेश होगा यह रिपोर्ट जानिए-और क्‍या-क्‍या होगा

schedule
2026-02-23 | 04:17h
update
2026-02-23 | 04:17h
person
chaturpost.com
domain
chaturpost.com

Assembly रायपुर। छत्‍तीसगढ़ विधानसभा का बजट सत्र आज ( 23 फरवरी) से शुरू हो रहा है। सत्र के पहले दिन की कार्यसूची विधानसभा सचिवालय ने जारी कर दी है। सत्र के पहले दिन राज्‍यपाल के अभिभाषण के बाद सरकार की तरफ से एक महत्‍वपूर्ण रिपोर्ट भी पेश की जाएगी।

ऐसे शुरू होगी सदन की कार्यवाही

विधानसभा के बजट सत्र की शुरुआत राष्‍ट्रगीत और राज्‍यगीत से होगा। राज्‍यपाल रमेन डेका पहली बार नए विधानसभा भवन में अपना अभिभाषण पढ़ेंगे। अभिभाषण के तुरंत बाद राज्‍यपाल लौट जाएंगे।

सरकार आज पेश करेगी आर्थिक सर्वेक्षण

राज्‍यपाल के अभिभाषण के बाद आज ही सदन में राज्‍य सरकार की तरफ से आर्थिक सर्वेक्षण पेश किया जाएगा। इसके जरिये सरकार राज्‍य के विकास की दशा और दिशा की जानकारी देगी। आर्थिक सर्वेक्षण वित्‍त मंत्री ओपी चौधरी सदन में पेश करेंगे। इसके बाद सदन की आज की कार्यवाही स्‍थगित कर दी जाएगी।

जानिए- क्‍या होता है आर्थिक सर्वेक्षण   

आर्थिक सर्वेक्षण राज्‍य की वित्‍तीय स्थिति का पूरा लेखाजोखा होता है। इसमें पिछले वित्‍तीय वर्ष में राज्‍य की अर्थव्‍यवस्‍था की विस्‍तृत जानकारी होती है। प्रमुख क्षेत्रों के विकास दर के साथ ही प्रति व्‍यक्ति आय की भी जानकारी इस रिपोर्ट में रहती है। आर्थिक सर्वे को नए वित्‍तीय वर्ष के बजट का नींव माना जाता है।

सरकार की नीतियों का आइना

अर्थशात्रियों के अनुसार आर्थिक सर्वेक्षण सरकार की वित्‍तीय नीतियों का आइना होता है। यह बतता है कि सरकार की आर्थिक नीतियों का किस सेक्‍टर पर कितना और क्‍या असर हुआ है।

मंगलवार को पेश होगा बजट

विष्‍णुदेव साय सरकार कल यानी मंगलवार 24 फरवरी को वित्‍तीय वर्ष 2026-27 का बजट पेश करेगी। बजट दोपहर करीब साढ़े 12 बजे विधानसभा में पेश किया जाएगा। यह विष्‍णुदेव सरकार और वित्‍त मंत्री ओपी चौधरी का तीसरा बजट होगा।

तीन बजट पेश करने वाले तीसरे वित्‍त मंत्री

ओपी चौधरी मंगलवार को बजट पेश करते ही राज्‍य में तीन बजट पेश करने वाले तीसरे वित्‍त मंत्री बन जाएंगे। ओपी चौधरी से पहले रामचंद्र सिंहदेव और अमर अग्रवाल तीन-तीन बजट पेश कर चुके हैं।

यह भी पढ़ें- 25 साल में 6 सरकारें और 5 वित्त मंत्री: जानिए- किसके नाम पर है सबसे ज्यादा बजट पेश करने का रिकार्डAMP

chatur postFebruary 23, 2026
10 1 minute read
Follow Us
Imprint
Responsible for the content:
chaturpost.com
Privacy & Terms of Use:
chaturpost.com
Mobile website via:
WordPress AMP Plugin
Last AMPHTML update:
23.02.2026 - 04:24:17
Privacy-Data & cookie usage: