Bastar बस्तर में नक्सल उत्पात: ट्रक में लगाई आग, बस यात्रियों को बनाया बंधक

schedule
2025-06-06 | 14:41h
update
2025-06-14 | 15:57h
person
chaturpost.com
domain
chaturpost.com

Bastar बीजापुर। बस्तर में फोर्स के हाथों लगातार पीट रहे नक्सली अपनी दहशत बनाए रखने का पूरा प्रयास कर रहे हैं। इसी प्रयास में गुरुवार की रात को नक्सलियों ने बीजापुर में उत्पात मचाने की कोशिश की।

नक्सलियों ने नेशनल हाइवे पर प्याज लदी एक ट्रक को आग के हवाले कर दिया। वहीं, एक यात्री बस को रोक कर उसमें सवार यात्रियों को बंधक बना लिया, हालांकि फोर्स के पहुंचने से पहले ही नक्सली भाग खड़े हुए। बस में सवार सभी यात्री पूरी तरह सुरक्षित हैं।

जानिए-कहां हुई घटना

पुलिस अफसरों के अनुसार घटना राष्ट्रीय राजमार्ग 63 पर कर्रेंमरका और भैरमगढ़ के बीच की है। गुरुवार रात करीब 9 बजे नक्सलियों ने महाराष्ट्र से प्याज लेकर आ रही एक ट्रक को रोक लिया। ड्राइवर से पूछताछ करने के बाद उसे ट्रक से नीचे उतार दिया और डीजल टैंक फोड़कर उसमें आग लगा दी। इससे प्याज लदी ट्रक पूरी तरह जल गई। घटना स्थल पर 10 से 11 हथियारबंद नक्सली थे। ऐसे में पुलिस का अनुमान है कि इस घटना को नक्सलियों के स्माल एक्शन ग्रुप ने अंजाम दिया है।

Bastar बस यात्रियों को बनाया बंधक

ट्रक में आग लगाने से पहले नक्सलियों ने वहां एक यात्री बस को रोका और उसमें सवार सभी यात्रियों को बंधक बनाए रखा। बस यात्री करीब आधे घंटे तक दहशत में रहे। इसी दौरान नक्सलियों ने ट्रक को रोका और उसमें आग लगाने के बाद फरार हो गए।

पुलिस अफसरों के अनुसार इस घटना में किसी तरह की जनहानी नहीं हुई है। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस घटना की सूचना मिलते ही सुरक्षाबलों की संयुक्त टीम को मौके पर भेजा गया।

फोर्स के पहुंचने से पहले ही नक्सली वहां से फरार हो चुके थे। पुलिस ने क्रेन की मदद से जले हुए ट्रक को सड़क से हटवा कर यातायात बहाल कर दिया। पुलिस अफसरों के अनुसार नक्सलियों की तलाश में सर्चिंग जारी है।

Bastar पखवाड़ेभर में मारे गए दो सीसी मेम्बर

बता दें कि पखवाड़ेभर में ही सुरक्षाबलों ने नक्सलियों के दो सेंट्रल कमेटी के मेम्बरों को ढेर कर दिया है। इसमें नरसिम्हा चालम उर्फ सुधाकर को फोर्स ने गुरुवार को ही ढेर किया है। सुधाकर पर एक करोड़ रुपए का इनाम घोषित था।

इससे पहले 21 मई को नक्सली संगठन के महासचिव बसवराजू को फोर्स ने मार गिराया था। बसवराजू के साथ करीब 27 और नक्सली मारे गए थे। बता दें कि मार्च 2026 तक नक्सलवाद के खात्मे के लक्ष्य के साथ बस्तर में फोर्स लगातार आक्रामक अभियान चला रही है।

Five Day Work पर बड़ी खबर: क्‍या 5 डे वर्किंग के पक्ष में हैं कर्मचारी संगठन? जानिए-क्‍या प्रस्‍ताव किया पारितAMP

chatur postJune 6, 2025
301 2 minutes read
Follow Us
Imprint
Responsible for the content:
chaturpost.com
Privacy & Terms of Use:
chaturpost.com
Mobile website via:
WordPress AMP Plugin
Last AMPHTML update:
26.02.2026 - 03:24:35
Privacy-Data & cookie usage: