राजनीति

Bhupesh Baghel  भूपेश बघेल बिहार में कांग्रेस के स्टार प्रचारक: पार्टी ने जारी की 40 नामों की सूची

Bhupesh Baghel  रायपुर। छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को कांग्रेस ने बिहार विधानसभा चुनाव में अपना स्टार प्रचारक बनाया है। कांग्रेस ने सोमवार को 40 स्टार प्रचारकों की सूची जारी की है। बघेल बिहार में पार्टी के ऑब्जर्वर भी हैं।

40 की सूची में आठवां नाम

कांग्रेस ने अपने 40 स्टार प्रचारकों की सूची जारी की है। इसमें भूपेश बघेल का नाम आठवां हैं। बघेल के नाम के ऊपर पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खडग़े, सोनिया गांधी, राहुल गांधी, केसी विणुगोपाल, प्रियंका वाड्रा, सुखविंदर सिंह और अशोक गहलोत का नाम है।

Bhupesh Baghel  पप्पू यादव भी कांग्रेस के स्टार प्रचारक

कांग्रेस के स्टार प्रचारकों में निर्दलीय सांसद पप्पु यादव का भी नाम है। पप्‍पु यादव का वास्‍तवित नाम राजेश रंजन है। Manoj Ram, Alka Lamba,  Kanhaiya Kumar,  Pawan Khera,   Imran Pratapgarhi,  Shakeel Ahmed,  Jitu Patwari,  Digvijaya Singh, Sukhdeo Bhagat,  Rajesh Kumar Ram,  Adhir Ranjan Choudhary,  Shakeel Ahmad Khan, Meira Kumar, Madan Mohan Jha,  Krishna Allavaru,  Ajay Rai,  

सचिन पायलट का नाम भी सूची में

छत्‍तीसगढ़ कांग्रेस के प्रभारी और पार्टी के राष्‍ट्रीय महासचिव Sachin Pilot के नाम भी स्‍टार प्रचारकों की सूची में है। इसके साथ ही  Jignesh Mevani,  Randeep Singh Surjewala, Ranjeet Ranjan,  Syed Nasir Hussain,  Charanjit Singh Channi,  Anil Jaihind,  Gaurav Gogoi,  Rajendra Pal Gautam,  Tariq Anwar,  Furqan Ansari, Dr. Mohd. Jawed,  Uday Bhanu Chib,  Akhilesh Prasad Singh,  Subodh Kant Sahay को भी स्‍टार प्रचारक बनाया गया है।

Bhupesh Baghel  लगातार मिल रही बड़ी जिम्मेदारी

छत्तीसगढ़ में मुख्यमंत्री बनने के बाद से कांग्रेस के राष्ट्रीय राजनीति में भूपेश बघेल का कद काफी बढ़ा है। बघेल को हिमाचल प्रदेश, झारखंड, असम, महाराष्ट्र और उत्तर प्रदेश के चुनावों में महत्वपूर्ण जिम्मेदारी पार्टी की तरफ से दी गई थी।

महागठबंधन में शामिल है कांग्रेस

उल्‍लेखनीय है कि कांग्रेस बिहार में आरजेडी की अगुवाई वाली महागठबंधन में शामिल है। कांग्रेस बिहार में करीब 61 सीटों पर चुनाव लड़ रही है। पार्टी की तरफ से आरजेडी नेता तेजस्‍वी यादव को मुख्‍यमंत्री पद का चेहरा घोषित किया गया है।

Back to top button