भारत

Bhupesh Baghel पूर्व CM भूपेश गए UP: कल बिहार में राहुल के साथ करेंगे पदयात्रा, शाम को रहेंगे दिल्‍ली में

Bhupesh Baghel  रायपुर। कांग्रेस के राष्‍ट्रीय महासचिव और छत्‍तीसगढ़ के पूर्व मुख्‍यमंत्री भूपेश बघेल आज वाराणसी (उत्‍तर प्रदेश) पहुंच गए हैं। कल वे बिहार के सासाराम में राहुल गांधी के साथ पदयात्रा में शामिल होंगे। राजधानी रायपुर से रवाना होने से पहले उन्‍होंने यहां मीडिया से बात की। इस दौरान अपनी बिहार यात्रा के साथ ही रायपुर में पुलिस कमिश्‍नरी सिस्‍टम लागू किए जाने को लेकर बयान दिया है।

पहले नई दिल्‍ली, फिर वाराणसी

पूर्व मुख्‍यमंत्री रायपुर से नई दिल्‍ली गए और वहां से वाराणसी गए हैं। चूंकि रायपुर से वाराणसी के लिए सीधी फ्लाइट नहीं है, इस कारण वे पहले दिल्‍ली गए और वहां से वाराणसी गए हैं। वाराणसी सासाराम (बिहार) से नजदीक है, इसलिए भूपेश बघेल रात में वाराणसी में ही रुकेंगे।

बिहार में राहुल गांधी की पदयात्रा

लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष और कांग्रेस के पूर्व राष्‍ट्रीय अध्‍यक्ष राहुल गांधी रविवार से बिहार में पदयात्रा शुरू कर रहे हैं। पूर्व मुख्‍यमंत्री भूपेश बघेल ने बताया कि राहुल गांधी की पद यात्रा सासाराम से शुरू होकर पटना तक जाएगी। इस दौरान राहुल गांधी 1300 किलोमीटर की पद यात्रा करेंगे। राहुल गांधी की यह यात्रा 15 दिनों तक चलेगी।

Bhupesh Baghel  इस वजह से राहुल गांधी कर रहे हैं पदयात्रा

राहुल गांधी की यह पदयात्रा वोटर जागरुकता के लिए है। बता दें कि राहुल गांधी ने भाजपा पर वोट चोरी करने का आरोप लगाया है। बिहार में भी एसआईआर के जरिये करीब 65 लाख वोटरों के नाम कटा दिए गए हैं।    

भूपेश बघेल समेत कई नेता होंगे शामिल

राहुल गांधी की इस पद यात्रा में भूपेश बघेल समेत कई नेता शामिल होंगे। बिहार में इंडिया गठबंधन में शामिल आरजेडी के नेता तेजस्‍वी यादव भी सासाराम में पदयात्रा में शामिल होंगे।

Bhupesh Baghel  पुलिस कमिश्‍नरी को लेकर साय सरकार पर हमला

इस दौरान रायपुर में पुलिस कमिश्‍नरी सिस्‍टम लागू किए जाने पर पूर्व मुख्‍यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा कि यह केवल घोषणा है। भाजपा जो कहती है वह करती नहीं है। भूपेश बघेल रविवार की शाम को सासाराम से वाराणसी लौटेंगे और वहां से रात में नई दिल्‍ली पहुंचेंगे।

Back to top button