जॉब करिअरराज्य

Bijli Bill Half छत्‍तीसगढ़ में बिजली उपभोक्‍ताओं को राहत के संकेत: मुख्‍यमंत्री साय कहा…

Bijli Bill Half रायपुर। छत्‍तीसगढ़ में बिजली बिल हाफ योजना बंद होने के बाद से भारी- भरकम बिल से परेशान बिजली उपभोक्‍ताओं के लिए अच्‍छी खबर है। मुख्‍यमंत्री विष्‍णुदेव साय ने बिजली बिल राहत को लेकर बड़ा संकेत दिया है।

मुख्‍यमंत्री ने कहा- जनता की चिंता से अवगत हैं

मुख्‍यमंत्री विष्‍णुदेव साय ने कहा कि सरकार बढ़े हुए बिजली बिलों को लेकर जनता की चिंता को समझ रही है। इस विषय पर गंभीरता से विार किया जा रहा है। उन्‍होंने कहा कि संभव है कि जल्‍द बिजली उपभोक्‍ताओं को बड़ी राहत मिल सकती है।

Bijli Bill Half दीपावली मिलन समारोह में सीएम ने दिया बयान

मुख्‍यमंत्री साय ने यह बातें पत्रकारों के साथ दीपावली मिलन के दौरान कही। नवा रायपुर स्थित मुख्‍यमंत्री निवास पर पत्रकारों के लिए विशेष रुप से आयोजित इस कार्यक्रम में चर्चा के दौरान बिजली बिल पर भी बात हुई। इस दौरान पत्रकारों ने मुख्यमंत्री का ध्यान इस ओर दिलाया कि बिजली बिल हाफ योजना में हाल ही में किए गए संशोधन के बाद उपभोक्ताओं पर अतिरिक्त आर्थिक बोझ बढ़ गया है और कई परिवारों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।

सरकार कर रही है बदलाव

मुख्‍यमंत्री के इस बयान के बाद ऊर्जा विभाग के अफसरों को टटोला गया तो उन्‍होंने कहा कि बिजली बिल हाफ योजना में संशोधन किया जा सकता है। हाफ योजना में छूट का दायरा 100 से बढ़ाकर 200 तक किया जा सकता है। इस पर सरकार गंभीरता से विचार कर रही है।

Bijli Bill Half 400 यूनिट तक मिल रहा था लाभ

बता दें कि राज्‍य में बिजली बिल हाफ योजना की शुरुआत कांग्रेस सरकार ने की थी। कांग्रेस सरकार ने 400 यूनिट तक हाफ किया  था। विष्‍णुदेव साय सरकार ने दो महीने पहले इसमें बदलाव कर दिया और हाफ योजना के लिए छूट की सीमा 400 से घटाकर 100 यूनिट कर दिया।

उपभोक्‍ता परेशान, विपक्ष हमलावर

बिजली बिल हाफ योजना में किए गए इस बदलाव के बाद से उपभोक्‍ताओं पर बिल का भार बढ़ गया है। इससे लोगों में नाराजगी है। वहीं, दूसरी तरफ विपक्षी पार्टी इसको लेकर सरकार पर हमलावर है।

Back to top button