Power Sector

CSPC छत्तीसगढ़ पावर कंपनी की ‘सफलता का सफरनामा’ को मिला राष्ट्रीय पुरस्कार: प्रबंधक जनसंपर्क विकास शर्मा ने किया ग्रहण

CSPC  रायपुर। छत्तीसगढ़ स्टेट पॉवर कंपनी की पुस्तक  ‘सफलता का सफरनामा’ ने इस वर्ष के पब्लिक रिलेशन सोसाइटी ऑफ इंडिया Public Relations Society of India (पीआरएसआई) के राष्ट्रीय पुरस्कारों के प्रेस्टीजियस एडिशन Prestigious Edition (विशेषांक) श्रेणी में तीसरा स्थान हासिल किया है। देहरादून में आयोजित पीआरएसआई की 47वीं राष्ट्रीय कांफ्रेंस National Conference में पॉवर कंपनी की ओर से प्रबंधक जनसंपर्क विकास शर्मा ने यह पुरस्कार ग्रहण किया।

मुख्यमंत्री धामी के मुख्य आतिथ्य में हुआ कार्यक्रम

पीआरएसआई रायपुर चैप्टर के अध्यक्ष डॉ शाहिद अली ने बताया कि सम्मान समारोह में उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी मुख्य अतिथि के तौर पर उपस्थित रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता सांसद नरेश बंसल ने की। इस दौरान उत्तराखंड के केबिनेट मंत्री गणेश जोशी, परमार्थ निकेतन के स्वामी चिदानंद रूस के आईपीआरए के प्रतिनिधि माइकल मस्लोव विशेष रूप से उपस्थित थे।

पीआरएसआई के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने दी बधाई

पीआरएसआई के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ अजीत पाठक ने पॉवर कंपनी की पुस्तक को पुरस्कृत होने पर बधाई देते हुए कहा कि पुस्तक ‘सफलता का सफरनामा’ छत्तीसगढ़ के ऊर्जागढ़ बनने की यात्रा को रेखांकित करता है। पुस्तक ऊर्जा क्षेत्र के विकास में बीते वर्षों की उपलब्धियों को जानने का अवसर प्रदान करने वाली है। उन्होंने कहा कि नई पीढ़ी को अपने उच्च मापदण्डों के अनुरूप कार्य करते रहने के लिए यह पुस्तक प्रेरित करेगा।

देशभर से आई थीं 60 प्रविष्टियां

उल्लेखनीय है कि पीआरएसआई प्रतिवर्ष जनसंपर्क तथा जनसंचार क्षेत्र में विभिन्न श्रेणियों में उल्लेखनीय कार्यों के लिए संस्थानों को पुरस्कृत करता है। सम्मेलन में अंतरराष्ट्रीय और राष्ट्रीय स्तर पर जनसंपर्क एवं संचार से जुड़े 300 से अधिक पेशेवरों  और विशेषज्ञों ने हिस्सा लिया। वहीं पुरस्कारों के लिए देशभर की सार्वजनिक क्षेत्र, केंद्र, राज्य सरकारों और कारपोरेट जगत के 60 से अधिक संस्थानों ने अपनी प्रविष्टियां भेजी थीं।

S. J. Kumar

पत्रकारिता के क्षेत्र में 22 वर्षों से अधिक का गहन अनुभव । सुदीर्घ करियर में राष्ट्रीय समाचार पत्रों में महत्वपूर्ण पदों पर सेवाएं दी हैं। जटिल मुद्दों के सरल विश्लेषण और खोजी रिपोर्टिंग के साथ राजनीति, प्रशासन और समसामयिक विषयों पर गहरी पकड़ है। पत्रकारिता में उत्कृष्ट योगदान के लिए राज्य स्तरीय पुरस्कारों से भी सम्मानित किया जा चुका है। वर्तमान में Chaturpost.com में सेवाएं दे रहे हैं।
Back to top button