Bijli Company बिजली कंपनी प्रबंधनी की महिमा: इंजीनियरों को प्रमोशन और कर्मचारियों की पदोन्‍नति पर रोक

schedule
2025-03-23 | 14:11h
update
2025-03-23 | 14:11h
person
chaturpost.com
domain
chaturpost.com

Bijli Company  रायपुर। बिजली कंपनी में कार्यालय सहायक ग्रेड-1 के प्रमोशन आर्डर पर रोक लगा दी गई है। कार्यलय साहयक ग्रेड-1 रैंक के 28 कर्मचारियों को सेक्‍शन अफसर बनाने का आदेश 13 मार्च को जारी किया गया था। इसके कुछ घंटे बाद ही कंपनी प्रबंधन की तरफ से एक लाइन का आदेश जारी कर इसे स्‍थगित दिया गया। प्रमोशन पर रोक का कोई कारण नहीं बताया गया है। कार्यलय साहयक ग्रेड-1 का प्रमोशन आर्डर देखने के लिए यहां क्लिक करेंAMP

दस दिन बाद भी प्रमोश आर्डर दोबारा जारी नहीं किया गया है। इस बीच इंजीनियरों की पदोन्‍नति के आदेश लगातार जारी हो रहे र्है। बिजली कंपनी के कर्मचारी नेताओं के अनुसार 21 मार्च को ही करीब  एक दर्जन जूनियर इंजीनियरों को एक्जीक्यूटिव इंजीनियर बनाया गया है। इसी तरह एक चीफ इंजीनियर को ईडी बनाने समेत इंजीनियरों की पदोन्‍नति के कुछ और आदेश जारी किए जा चुके हैं। कंपनी प्रबंधन के इस रवैया से कर्मचारी नाराज हैं।

Bijli Company  इसी महीने रिटायर वाले हैं भी शामिल

कंपनी के जिन 28 कार्यलय साहयक ग्रेड-1 को प्रमोशन आर्डर पर रोक लगाई गई है उनमें कुछ इसी महीने सेवानिवृत्‍त होने वाले हैं। बताते चलें कि प्रमोशन में आरक्षण में फंसी पेंच के कारण कंपनी में लंबे समय से पदोन्‍नति पर रोक लगी हुई थी। ऐसे में  दर्जनों कम्रचारी बिना पदोन्‍नति के ही सेवानिवृत्‍त हो गए। इस बीच पिछले साल मार्च में प्रमोशन को लेकर अपना फैसला सुनाया। इसमें कोर्ट ने पदोन्‍नति में आरक्षण दिए जाने को अनुचित करार दिया है। इधर, एक साल बाद भी कोर्ट के आदेश पर अमल नहीं हो पाया है।

पदोन्‍नति को लेकर हाईकोर्ट केविएट

इस बीच कंपनी प्रबंधन ने पदोन्‍नति को लेकर हाईकोर्ट में एक केविएट दाखिल किया है। इसमें कहा गया है कि  कंपनी को आशंका है कि कोई भी व्यक्ति पदोन्नति प्रक्रिया को रोकने के लिए या पदोन्नति प्रक्रिया को रोकने के दुर्भावनापूर्ण इरादे से किसी काल्पनिक आधार पर पदोन्नति प्रक्रिया को रोकने के लिए इस न्यायालय में आवेदन कर सकता है। कंपनी प्रबंधन ने कोर्ट से आग्रह किया है कि ऐसी स्थिति में कोई भी फैसला सुनाने से पहले कंपनी का पक्ष सुना जाए। पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्किल करेंAMP

Bijli Company  जयेश बोंडे बनाए गए ईडी

चीफ इंजीनियनर जयेश बोंडे को ईडी के पद पर प्रमोट किया गया है। बोंडे जनरेशन कंपनी में चीफ इंजीनियर सिविल के पद पर कार्यरत हैं।

यहां देखिए… जेई की पदोन्‍नति सूची

Narayan Patel(JE-2010)CSPGCLO/ SE (Civil) 1×500 MW, AUPC Circle, CSPGCL, Korba WestO/o SE (Civil), HTPS CSPGCL, Korba West
Shailendra Ku Verma(JE-2011)CSPTCLO/ EE (Civil) HQ Dn. CSPTCL, RaipurEE (Civil) Dn. CSPTCL, Bhilai
Tenison Ku Kumbhaj(JE-2011)CSPTCLO/ ED (Project) CSPTCL, RaipurO/o ED (Project) CSPTCL, Raipur
Laxmi Prasad Soni(JE-2011)CSPDCLO/o EE (Civil) Dn.. CSPDCL, RaipurO/o CE (Civil), CSPDCL, Raipur
Ravikant Sharma(JE-2011)CSPDCLAE (Civil) Sub Dn, CSPDCL, RajnandgaonEE (Civil) Dn, CSPDCL, Rajnandgaon
Shiv Sundar Ghosh(JE-2011)CSPTCLO/ EE (Civil) Dn., CSPTCL, BilaspurEE (Civil) Dn., CSPTCL, Bilaspur
Gulshan Marchattiwar(JE-2011)CSPGCLO/ SE (Civil) Circle-II, CSPGCL, MadwaOlo ED (Civil) AU&PC, CSPGCL, Raipur
Harish Ku. Chandrakar(JE-2011)CSPGCL0/0 CE (Civil), CSPGCL, RaipurO/o CE (Civil), CSPGCL, Raipur
Vinay Kumar Soni(JE-2011)CSPGCLOlo SE(Civil) Circle, DSPM TPS, CSPGCL, Korba EastO/o SE (Civil) CMDC, CSPGCL, Gharghoda
Kirti Kumar Chandra(JE-2011)CSPGCLO/o SE (Civil) Circle AU&PC, DSPM, CSPGCL, Korba EastO/o ACE (Civil) CSPGCL, Korba West
Rupendra Kumar(JE-2011)CSPDCLAE (Civil) Sub Dn, CSPDCL, BhilalOlo CE (Civil) CSPDCL, Raipur
chatur postMarch 23, 2025
25 2 minutes read
Imprint
Responsible for the content:
chaturpost.com
Privacy & Terms of Use:
chaturpost.com
Mobile website via:
WordPress AMP Plugin
Last AMPHTML update:
05.06.2025 - 07:40:01
Privacy-Data & cookie usage: