
BJP Raipur रायपुर। भाजपा संगठन ने रायपुर जिला के पदाधिकारियों की सूची जारी कर दी है। सोमवार को जारी इस सूची में कुल 32 लोगों को स्थान दिया गया है। आधा दर्जन वरिष्ठ नेताओं को उपाध्यक्ष बनाया गया है। दो लोगों को महामंत्री और आधा दर्जन का मंत्री बनाया गया है।
प्रदेश भाजपा की तरफ से जारी इस सूची में सत्यम दुवा और ललित जयसिंग को उपाध्यक्ष बनाया गया है। इस सूची में अकबर अली और पूर्व पार्षद सुभाष अग्रवाल का भी नाम है। रायपुर जिला के उपाध्यक्षों की सूची में नवीन शर्मा और जितेंद्र धुरंधर का भी नाम शामिल है।
दो नेता बनाए गए जिला महामंत्री
अमित मैशेरी और गुंजन प्रजापति को जिला का महामंत्री बनाया गया है। पन्ना दुबे को कोषाध्यक्ष और मधु शर्मा को मन की बात का प्रभारी बनाया गया है।
BJP Raipur छह में से चार मंत्री महिलाएं
भाजपा रायपुर जिला में छह मंत्री बनाए गए हैं। इनमें चार महिलाएं हैं। भाजपा रायपुर जिला में मंत्री बनाए गए नेताओं में मिश्रा, रम्भा चौधरी, अर्चना हुकरे और सरोज साहू नाम शामिल है।
दो प्रवक्ता के साथ मीडिया विभाग में लगभग आधा दर्जन
शिवजलम दुवे और पुष्पेन्द्र उपाध्याय को रायपुर जिला का प्रभारी बनाया गया है। वहीं रोहित द्विवेदी को मीडिया प्रभारी बनाया गया है। राजकुमार राठी और विकास मिश्रा को सह प्रभारी नियुक्त किया गया है। इसी तरह विशाल भुरा को सोशल मीडिया प्रभारी के साथ रोहित भारद्वाज, अभिषेक श्रीवास्तव और रविन्द्र सिंग ठाकुर सह प्रभारी बनाया गया है।
BJP Raipur भाजपा जिला पदाधिकारियों की सूची
उपाध्यक्ष- सत्यम दुवा, ललित जयसिंग, अकबर अली, सुभाष अग्रवाल, नवीन शर्मा और जितेन्द्र धुरंधर
महामंत्री- अमित मैशेरी और गुंजन प्रजापति
मंत्री- तुषार चोपड़ा, संजय तिवारी, श्रद्धा मिश्रा, रम्भा चौधरी, अर्चना हुकरे और सरोज साहू
कोषाध्यक्ष- पन्ना दुबे
कार्यालय मंत्री- अनिता देवांगन
सह कार्यालय मंत्री- चुडामणी निर्मलकर और अनुप खेलकर
मन की बात सह-प्रमुख- मधु शर्मा
सह-प्रमुख- सुरेश पटेल
प्रवक्ता – शिवजलम दुवे और पुष्पेन्द्र उपाध्याय
मीडिया प्रभारी- रोहित दिवेदी
सह-मीडिया प्रभारी- राजकुमार राठी और विकास मिश्रा
सोशल मीडिया प्रभारी- विशाल भुरा
सह-सोशल मीडिया प्रभारी – रोहित भारद्वाज, अभिषेक श्रीवास्तव और रविन्द्र सिंग ठाकुर
आईटी सेल प्रभारी– तोपण साहू
सह-आई.टी. सेल प्रभारी- राहुल जैन और सदाशिव सोनी








