Power Sectorकर्मचारी हलचल

Bijli छत्तीसगढ़ बिजली कर्मचारी महासंघ के आंदोलन की बढ़ी ताकत:  समर्थन में आया इंजीनियरों का संगठन

Bijli  बिलासपुर। छत्तीसगढ़ बिजली कर्मचारी संघ महासंघ के आंदोलन को निरंतर प्रदेशभर के विभिन्न संगठनों का समर्थन मिल रहा है। संविदा कर्मचारी संघ के बाद अब डिप्लोमा अभियंता संघ ने भी महासंघ के आंदोलन का समर्थन करते हुए विरोध स्वरूप काली पट्टी धारण कर अपना प्रतिरोध दर्ज कराया है।

क्षेत्रीय मुख्यालयों में सौंपा गया ज्ञापन

इसी क्रम में आज दिनांक 06 अक्टूबर को डिप्लोमा अभियंता संघ की तरफ से सभी क्षेत्रीय मुख्यालयों में ज्ञापन प्रेषण कार्यक्रम आयोजित किया गया, जिसमें महासंघ के पदाधिकारी एवं सदस्य भी बड़ी संख्या में शामिल हुए।

Bijli  बिलासपुर में भी सौंपा गया ज्ञापन

बिलासपुर रीजन में आयोजित कार्यक्रम के दौरान सैकड़ों की संख्या में अधिकारी और कर्मचारी उपस्थित रहे। इस अवसर पर कार्यपालक निदेशक अम्बस्थ को ज्ञापन सौंपा गया तथा उन्हें आगामी आंदोलन की नीति एवं कार्यक्रमों से अवगत कराया गया।

9 अक्टूबर को रायपुर में सभा

कार्यक्रम में महासंघ की ओर से क्षेत्रीय अध्यक्ष संतोष कुमार शर्मा और प्रदेश अध्यक्ष संजय कुमार तिवारी ने उपस्थित सदस्यों को संबोधित करते हुए आंदोलन की पृष्ठभूमि और आगामी रणनीति पर विस्तार से चर्चा की। उन्होंने सभी कर्मचारियों से आग्रह किया कि वे आगामी 09 अक्टूबर को रायपुर में आयोजित आमसभा में अधिक से अधिक संख्या में शामिल होकर आंदोलन को सफल बनाएं।

कर्मचारियों से एकजुट होने की अपील

डिप्लोमा अभियंता संघ की ओर से बीबी जायसवाल ने भी महासंघ के आंदोलन को पूर्ण समर्थन देने की घोषणा की और कर्मचारियों से एकजुट होकर संघर्ष को और अधिक मजबूती प्रदान करने का आह्वान किया।

Bijli  कर्मचारियों के हक और अधिकार की लड़ाई

महासंघ के महामंत्री नवरतन बरेठ ने कहा कि कर्मचारियों के हक और अधिकारों की इस लड़ाई में सभी संगठनों की एकजुटता ही हमारी सबसे बड़ी ताकत है। आने वाले 09 अक्टूबर का आंदोलन ऐतिहासिक बनेगा।

S. J. Kumar

पत्रकारिता के क्षेत्र में 22 वर्षों से अधिक का गहन अनुभव । सुदीर्घ करियर में राष्ट्रीय समाचार पत्रों में महत्वपूर्ण पदों पर सेवाएं दी हैं। जटिल मुद्दों के सरल विश्लेषण और खोजी रिपोर्टिंग के साथ राजनीति, प्रशासन और समसामयिक विषयों पर गहरी पकड़ है। पत्रकारिता में उत्कृष्ट योगदान के लिए राज्य स्तरीय पुरस्कारों से भी सम्मानित किया जा चुका है। वर्तमान में Chaturpost.com में सेवाएं दे रहे हैं।
Back to top button