September 21, 2024

Chatur Post

केवल सरोकार की खबर

ब्रह्मास्त्र-जीवामृत: प्रदेश में अब तक जांजगीर-चांपा जिले में सर्वाधिक गोमूत्र की खरीदी

1 min read

रायपुर। chaturpost.com (चतुरपोस्ट.कॉम)

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की मंशानुरूप राज्य सरकार द्वारा संचालित महत्वाकांक्षी गोधन न्याय योजना का जांजगीर-चांपा जिले में कलेक्टर तारन प्रकाश सिन्हा के निर्देशन में बेहतर क्रियान्वयन हो रहा है। इसी का नतीजा है कि जांजगीर-चांपा जिले में अब तक प्रदेश में सर्वाधिक गोमूत्र की खरीदी की गई है।

जिला में नौ हजार दो सौ 28 लीटर गोमूत्र खरीदी

कृषि विभाग के अफसरों के अनुसार जांजगीर-चांपा जिला में नौ हजार दो सौ 28 लीटर गोमूत्र खरीदी के साथ प्रदेश में प्रथम स्थान पर है। इसके साथ ही कलेक्टर सिन्हा के निर्देशन में जिले में गोमूत्र से फसलों में कीटनियंत्रक और वृद्धि के लिए ब्रह्मास्त्र और जीवामृत उत्पाद तैयार किया जा रहा है, जिससे जिले के किसान अधिकाधिक लाभांवित हो रहे हैं। जिले में वर्तमान में 106 किसान गोमूत्र से बने उत्पाद जीवामृत व ब्रह्मास्त्र का लाभ ले रहें हैं। जिससे जिले के किसानों को खर्चीले रासायनिक कीटनाशकों से मुक्ति मिल रही है और वे जैव कीटनाशकों का उपयोग कर लाभांवित हो रहे है।

गोमूत्र से बने उत्पाद ब्रह्मास्त्र का 106 किसानों के खेतों में कराया गया प्रयोग

कृषि विभाग से प्राप्त जानकारी के अनुसार विकासखंड अकलतरा के तिलई गोठान और विकासखंड नवागढ़ के खोखरा गोठान में चार रूपये प्रति लीटर की दर से अब तक सात हजार 216 लीटर गोमूत्र खरीदी की जा चुकी है। साथ ही गोमूत्र से बने उत्पाद ब्रह्मास्त्र का 106 किसानों के खेतों में प्रयोग कराया गया है।

विकासखंड अकलतरा के तिलई गोठान के आरती स्व सहायता समूह की महिलायें गोमूत्र से जीवामृत वृद्धिवर्द्धक और ब्रह्मास्त्र कीटनाशक बना रही है। महिलाओं ने यहां जीवामृत 200 लीटर व ब्रह्मास्त्र नौ सौ 11 लीटर बनाकर आठ सौ 64 लीटर उत्पाद विक्रय से कुल 51 हजार 200 रूपये लाभ प्राप्त कर लिया है। इसी प्रकार विकासखंड नवागढ़ के खोखरा गोठान में सागर स्व-सहायता समूह की महिलायें गोमूत्र से कीटनाशक बनाने में जुटी हुई है। उन्होंने अबतक नौ सौ 74 लीटर ब्रह्मास्त्र (कीट नियंत्रक) और 400 लीटर जीवामृत (वृद्धिवर्धक) बनाकर विक्रय कर 64 हजार 700 रुपये का लाभ प्राप्त कर लिया है।

किसानों की जुबानी ब्रह्मास्त्र और जीवामृत की कहानी

ब्रह्मास्त्र और जीवामृत उत्पाद का उपयोग करने वाले अकलतरा विकासखंड के ग्राम तिलई निवासी किसान देवराज कुर्मी ने बताया कि कृषि विभाग द्वारा उनके गांव के किसानों को इसके फायदे के संबंध में संगोष्ठी, कृषक परिचर्चा एवं मुनादी के द्वारा दी गई, इससे प्रभावित होकर उन्होंने अपने तीन एकड़ धान फसल में तीन बार 15-15 दिन के अंतराल में कीटनियंत्रण के लिए जैव कीटनाशक ब्रम्हास्त्र का छिड़काव किया है। इससे उन्होंने कीटों पर प्रभावी नियंत्रण पाया है तथा उनके फसल का स्वास्थ्य बहुत अच्छा है।

दिसंबर में होगा विधानसभा का विशेष सत्र, सरकार ने भेजा विधानसभा अध्यक्ष को प्रस्ताव

इसी तरह अकलतरा विकासखंड के ग्राम तिलई के किसान खिलेंद्र कौशिक (पिता रथराम कौशिक) बताते हैं कि इस वर्ष उन्होंने 4.50 एकड़ में धान फसल लगाया है। जिसमें एक एकड़ में गाेमूत्र से तैयार वृद्धिवर्धक का उपयोग किया है। इससे उनके धान फसल का स्वास्थ्य अच्छा है।

पौधों में बढ़वार व कंसो की संख्या अन्य वर्षाे की अपेक्षा अधिक है। इससे रासायनिक खाद के दुष्प्रभाव से बचाव व भूस्वास्थ्य सुधार के साथ-साथ भूमि में जीवांश में वृद्धि होने से उत्पादन लागत में कमी आई है और फसल स्वास्थ्य अच्छा होने के साथ-साथ लगातार स्थिर उत्पादन में बढ़ोत्तरी होने की अच्छी संभावना है।

You may have missed

Copyright © All rights reserved. | Developed & Hosted By: Simpli Life .