कर्मचारी हलचल

Retirement  सेवानिवृत्त विद्युत कर्मचारियों का स्नेह मिलन कल 22 जून को गुढियारी में

Retirement रायपुर। भारतीय मजदूर संघ से संबद्ध सेवानिवृत्त कर्मचारियों अधिकारियों का प्रथम स्नेह मिलन कार्यक्रम रविवार, 22 जून को पूर्वाह्न 11 बजे से प्रशिक्षण संस्थान गुढियारी रायपुर में आयोजित है। कार्यक्रम के संयोजक अश्वनी तिवारी और पुनारद साहू हैं ।

 छत्तीसगढ़ बिजली कर्मचारी महासंघ के संस्थापकों में से एक जौहरी लाल शर्मा, अरुण गौतम, अखिल भारतीय विद्युत सेवानिवृत्त कर्मचारी महासंघ के राष्ट्रीय महामंत्री अरुण देवांगन व राष्ट्रीय मंत्री चंद्र शेखर दुबे, कंस्ट्रक्शन बोर्ड के पूर्व अध्यक्ष मोहन एंटी, ठेका कर्मचारी संगठन प्रभारी एस के मजूमदार, महासंघ के पूर्व अध्यक्ष जगजीत वालिया, भामस के राष्ट्रीय कार्यसमिति सदस्य एल पी कटकवार विशेष रूप से उपस्थित रहेंगे।

Retirement  कार्यक्रम में ये प्रमुख लोग भी होंगे शामिल

छत्तीसगढ़ बिजली कर्मचारी महासंघ के अध्यक्ष बीएस राजपूत और अखिल भारतीय विद्युत् मजदूर महासंघ के उप महामंत्री हरीश चौहान, वित्त सचिव मनोज शर्मा भी इस कार्यक्रम में शामिल होंगे । अपने तरह का यह पहला आयोजन होने से सेवानिवृत्त कर्मचारियों ने बड़ी संख्या में अपनी भागीदारी सुनिश्चित करने की सहमति दी है । कार्यक्रम में सेवानिवृत्त कर्मचारियों की ऊर्जा का उपयोग समाज हित में करने पर भी विचार करते हुए योजना बनाई जाएगी ।

Back to top button