Power Sector

Police बदल दिए गए आठ जिलों के पुलिस अधीक्षक

Police रायपुर। chaturpost.com (चतुरपोस्ट. कॉम)

प्रदेश के आठ जिलों के एसपी बदल दिए गए हैं। इनमें कोरबा रायगढ़ राजनंदगांव नारायणपुर दंतेवाड़ा शामिल है।
गृह विभाग से जारी सूची के अनुसार बिलासपुर एसएसपी पारुल माथुर को डीआईजी एसीबी मुख्यालय बनाया गया है।
रायगढ़ एसपी अभिषेक मीणा राजनांदगांव का नया पुलिस अधीक्षक बनाया गया है।


सदानंद कुमार रायगढ़ का एसपी बनाया गया है सदानंद नारायणपुर जिले में पदस्थ हैं।
कोटा एसपी संतोष कुमार सिंह को बिलासपुर की जिम्मेदारी सौंपी गई है।


Police गौरेला पेंड्रा मरवाही जिले के एसपी उदय किरण को कोरबा का पुलिस अधीक्षक बनाया गया है।
पुष्कर शर्मा नारायणपुर के नए एसपी होंगे शर्मा अभी नारायणपुर में ही अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक के पद पर पदस्थ हैं।


योगेश कुमार पटेल को गौरेला पेंड्रा मरवाही जिले का एसपी बनाया गया है पटेल अभी दंतेवाड़ा में अतरिक्त पुलिस अधीक्षक के पद पर हैं।
वहीं राजनांदगांव में पदस्थ प्रफुल्ल ठाकुर तो फिर एक बार मुख्यमंत्री सुरक्षा में बुला लिया गया है उन्हें मुख्यमंत्री सुरक्षा का एसपी बनाया गया है। बता दें कि प्रफुल्ल ठाकुर पहले भी मुख्यमंत्री सुरक्षा में रह चुके हैं।

यह भी पढ़े….

S. J. Kumar

पत्रकारिता के क्षेत्र में 22 वर्षों से अधिक का गहन अनुभव । सुदीर्घ करियर में राष्ट्रीय समाचार पत्रों में महत्वपूर्ण पदों पर सेवाएं दी हैं। जटिल मुद्दों के सरल विश्लेषण और खोजी रिपोर्टिंग के साथ राजनीति, प्रशासन और समसामयिक विषयों पर गहरी पकड़ है। पत्रकारिता में उत्कृष्ट योगदान के लिए राज्य स्तरीय पुरस्कारों से भी सम्मानित किया जा चुका है। वर्तमान में Chaturpost.com में सेवाएं दे रहे हैं।
Back to top button