May 21, 2024

ईडी के रडार में आई IAS रानू की गई कलेक्‍टरी, 8 कलेक्‍टर व सीईओ सहित 13 आईएएस का बदला प्रभार

1 min read

रायपुर। chaturpost.com (चतुरपोस्ट. कॉम)


ईडी के कारण IAS रानू साहू की गई कलेक्‍टरी चली गई है। सरकार ने उन्‍हें रायगढ़ कलेक्‍टर के पद से हटा दिया है। सरकार ने 13 से अधिक आईएएस अफसरों का तबादला कर दिया है। इसमें रायगढ़ कलेक्टर रानू साहू भी शामिल है। ईडी के छापे की वजह से चर्चा में आई रानू साहू को मंत्रालय बुला लिया गया है। उनके स्थान पर तारण प्रकाश सिन्हा को रायगढ़ का नया कलेक्टर बनाया गया है। अभी जांजगीर-चांपा जिले के कलेक्टर है।

बेरोजगारी भत्‍ता: पूर्व सीएम बोले- चार साल से बकाया 12000 करोड़ बेरोजगार युवाओं को दे सरकार

  • जनक प्रसाद पाठक, IAS (2007), विशेष सचिव, वन विभाग व अतिरिक्त प्रभार संचालक, खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण को केवल खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण के अतिरिक्त प्रभार से मुक्त करते हुए विशेष सचिव (स्वतंत्र प्रभार), आवास एवं पर्यावरण विभाग का अतिरिक्त प्रभार सौंपता है।
  • जनक प्रसाद पाठक द्वारा विशेष सचिव (स्वतंत्र प्रभार), आवास एवं पर्यावरण विभाग का कार्यभार ग्रहण करने के दिनांक से सुब्रत साहू, IAS (1992) अपर मुख्य सचिव केवल आवास एवं पर्यावरण विभाग के अतिरिक्त प्रभार से मुक्त होंगे। शेष प्रभार यथावत् रहेगा।
  •  डॉ. तबोली अय्याज फकीरभाई, IAS (2009) विशेष सचिव, कृषि विभाग तथा अतिरिक्त प्रभार नोडल अधिकारी, नरवा, गरुवा, घुरवा, बाड़ी एवं छ.ग. गोधन न्याय योजना, प्रभारी अधिकारी, माटी पूजन अभियान, संचालक, नगरीय प्रशासन एवं विकास तथा सदस्य सचिव, नरवा मिशन, संचालक, कृषि को केवल संचालक, कृषि तथा संचालक, नगरीय प्रशासन एवं विकास के अतिरिक्त प्रभार से मुक्त करते हुए विशेष सचिव (स्वतंत्र प्रभार), नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग का अतिरिक्त प्रभार सौंपता है। शेष प्रभार यथावत् रहेगा।
  • डॉ. तबोली अय्याज फकीरभाई द्वारा विशेष सचिव (स्वतंत्र प्रभार), नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग का कार्यभार ग्रहण करने के दिनांक से अलरमेलमंगई डी. IAS (2004) केवल सचिव, नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग के प्रभार से मुक्त होंगी। शेष प्रभार यथावत् रहगा।
  •  
  • रानू साहू, IAS (2009). कलेक्टर, जिला – रायगढ़ को अस्थायी रूप से आगामी आदेश पर्यन्त संचालक, कृषि के पद पर पदस्थ करते हुए संयुक्त सचिव, कृषि विभाग तथा प्रबंध संचालक, छ.ग. राज्य मंडी बोर्ड एवं प्रभारी अधिकारी, युवा मितान क्लब का अतिरिक्त प्रभार सौंपता है।
  • पदुम सिंह एल्मा, IAS (2010). प्रबंध संचालक, छ.ग. राज्य मंडी बोर्ड को अस्थायी रूप से आगामी आदेश पर्यन्त कलेक्टर, जिला बेमेतरा के पद पर पदस्थ करता है।
  • सारांश मित्तर, IAS (2010). प्रबंध संचालक, छ.ग. रोड एवं अधोसंरचना विकास निगम तथा अतिरिक्त प्रभार प्रबंध संचालक, छ.ग. औद्योगिक विकास निगम, नोडल अधिकारी, प्रधानमंत्री गतिशक्ति योजना को उनके वर्तमान कर्तव्यों के साथ-साथ मुख्य कार्यपालन अधिकारी, छ.ग. इंफोटेक प्रमोशन सोसायटी (चिप्स), रायपुर का अतिरिक्त प्रभार सौंपता है।
  • सारांश मित्तर द्वारा मुख्य कार्यपालन अधिकारी. छ.ग. इंफोटेक प्रमोशन सोसायटी (चिप्स) रायपुर का कार्यभार ग्रहण करने के दिनांक से रितेश कुमार अग्रवाल, IAS (2012) केवल मुख्य कार्यपालन अधिकारी. छ.ग. इंफोटेक प्रमोशन सोसायटी (चिप्स), रायपुर के अतिरिक्त प्रभार से मुक्त होंगे। शेष प्रभार यथावत् रहेगा
  • जितेन्द्र कुमार शुक्ला, IAS (2011), कलेक्टर, जिला बेमेतरा को अस्थायी रूप से आगामी आदेश पर्यन्त संयुक्त सचिव, आवास एवं पर्यावरण विभाग के पद पर पदस्थ करते हुए संचालक, खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण का अतिरिक्त प्रभार सौंपता है।
  • रिमिजियस एक्का, IAS (2011), सचिव, छत्तीसगढ़ राज्य निर्वाचन आयोग तथा अतिरिक्त प्रभार संयुक्त सचिव, नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग को उनके वर्तमान कर्तव्यों के साथ-साथ संचालक, नगरीय प्रशासन एवं विकास का अतिरिक्त प्रभार सौंपता है।
  • तारन प्रकाश सिन्हा, IAS (2012), कलेक्टर, जिला- जांजगीर-चांपा को अस्थायी रूप से आगामी आदेश पर्यन्त कलेक्टर, जिला – रायगढ़ के पद पर पदस्थ करता है।
  • नम्रता गांधी, IAS (2013), संयुक्त सचिव, मंत्रालय का अस्थायी रूप से आगामी आदेश पर्यन्त संचालक, पेंशन के पद पर पदस्थ करते हुए आयुक्त, चिकित्सा शिक्षा का अतिरिक्त प्रभार सौंपता है।
  • नम्रता गांधी द्वारा संचालक, पेंशन का कार्यभार ग्रहण करने के दिनांक से श्री नीलकंठ टीकाम, IAS (2008) केवल संचालक, पेंशन के कार्यभार से मुक्त होंगे। शेष प्रभार यथावत् रहेगा।
  • ऋचा प्रकाश चौधरी, IAS (2014), कलेक्टर, जिला- गौरेला पेण्ड्रा मरवाही को अस्थायी रूप से आगामी आदेश पर्यन्त कलेक्टर, जिला- जांजगीर-चांपा के पद पर पदस्थ करता है।
  • प्रियंका ऋषि महोबिया, IAS (2016) मुख्य कार्यपालन अधिकारी, जिला पंचायत, धमतरी को अस्थायी रूप से आगामी आदेश पर्यन्त कलेक्टर, जिला- गौरेला – पेण्ड्रा – मरवाही के पद पर पदस्थ करता है।
  • रोक्तिमा यादव, IAS (2016) मुख्य कार्यपालन अधिकारी, जिला पंचायत, गरियाबंद को अस्थायी रूप से आगामी आदेश पर्यन्त मुख्य कार्यपालन अधिकारी, जिला पंचायत, धमतरी के पद पर पदस्थ करता है।

रीता यादव (रा.प्र.से.), अपर कलेक्टर, जिला-कोरिया को अस्थायी रूप से आगामी आदेश पर्यन्त मुख्य कार्यपालन अधिकारी, जिला पंचायत, गरियाबंद के पद पर पदस्थ करता है।

Copyright © All rights reserved. | Developed & Hosted By: Simpli Life .