Site icon Chatur Post

रायपुर-दुर्ग जाने वाले सावधान! आज रात से कुम्हारी ब्रिज ‘वन-वे’, भारी जाम से बचने के लिए देखें पुलिस का नया रूट मैप

ALERT_New

रायपुर/दुर्ग: अगर आप रोजाना दुर्ग-भिलाई और रायपुर के बीच सफर करते हैं, तो यह खबर आपके लिए सबसे जरूरी है। नेशनल हाईवे-53 पर स्थित कुम्हारी टोल के पास खारून नदी के ब्रिज की मरम्मत का काम 1 अप्रैल 2026 से शुरू हो रहा है। इसके चलते आज रात से ही ट्रैफिक ‘वन-वे’ कर दिया गया है।

रायपुर और दुर्ग पुलिस ने सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए हैं। करीब 44 से ज्यादा पुलिसकर्मियों की तैनाती की गई है ताकि डेढ़ लाख वाहनों के दबाव के बीच जाम की स्थिति न बने।

ये हैं वैकल्पिक मार्ग (डायवर्सन प्लान):

कहां से आना है / कहां जाना है पुलिस द्वारा सुझाया गया वैकल्पिक मार्ग (रूट)
नया रायपुर / एयरपोर्ट जाने वाले सेलूद – पाटन – अभनपुर मार्ग का उपयोग करें
भिलाई-रिसाली से आने वाले सेलूद – फूंडा – जामगांव – मोतीपुर – अमलेश्वर मार्ग लें
चरोदा-भिलाई 3 से रायपुर आने वाले सिरसा गेट – मोतीपुर – अमलेश्वर होकर रायपुर आएं
रायपुर से दुर्ग जाने वाली (कार/बाइक) चंदनीडीह ग्राम से बाएं मुड़कर पुराना रपटा/पुल उपयोग करें

नोट: नेशनल हाईवे-53 पर खारून नदी ब्रिज मरम्मत के कारण 1 अप्रैल 2026 से ट्रैफिक वन-वे रहेगा। अतिरिक्त समय लेकर घर से निकलें।

पुलिस की विशेष अपील: पुलिस प्रशासन ने नागरिकों से अपील की है कि वे हॉस्पिटल, एयरपोर्ट, रेलवे स्टेशन या किसी परीक्षा के लिए निकलते समय अतिरिक्त समय (Extra Time) लेकर चलें। कोशिश करें कि बताए गए वैकल्पिक मार्गों का ही उपयोग करें ताकि कुम्हारी टोल पर दबाव कम रहे।

Read also नक्सलवाद की समाप्ति के दावे पर छिड़ी ‘सियासी जंग’, कांग्रेस के 10 तीखे सवाल: “क्या साय सरकार बस्तर से फोर्स हटाने की गारंटी देगी?”

Exit mobile version