मुख्य पृष्ठ

CG Assembly नवा रायपुर में बन रहे विधानसभा का पहला वीडियो: सितंबर तक पूरा करने का लक्ष्‍य

CG Assembly रायपुर। छत्‍तीसगढ़ के नए विधानसभा भवन का पहला वीडियो सामने आया है। नवा रायपुर में बन रहे इस भवन को इसी वर्ष सितंबर में तैयार कर लेने का लक्ष्‍य रखा गया है। राज्‍य के पीडब्‍ल्‍यूडी मंत्री अरुण साव ने गुरुवार को निर्माणाधीन विधानसभा भवन का निरीक्षण किया।

270 करोड़ रुपए से ज्‍यादा की लागत से बन रहा भवन

सेक्‍टर 19 में बन रहे नए विधानसभा भवन के निर्माण की शुरुआती लागत 270 करोड़ रुपए आंकी गई थी। जानकारों का कहना है कि यह भवन अत्‍याधुनिक सुविधाओं से लैस होगा। 

नवा रायपुर में 52 एकड़ में बन रहा नया भवन

छत्‍तीसगढ़ विधानसभा का नया भवन 52 एकड़ में बन रहा है। सदन के अंदर दो सौ सदस्‍यों के बैठने की व्‍यवस्‍था की जा रही है। परिसर में सात सौ से अधिक वाहनों की पार्किंग की जा सकेगी।

इसी तरह वहां एक विशाल ऑडिटोरियम का भी निर्माण किया जा रहा है। इस ऑडिटोरियम की क्षमता 500 होगी। यानी एक समय में वहां 500 लोग बैठ सकेंगे।

तीन हिस्‍सों में बन रहा पूरा भवन

नया विधानसभा भवन तीन हिस्‍सों में बन रहा है। एक हिस्‍से में विधानसभा सचिवालय होगा। दूसरे हिस्‍से में सेंट्राल हॉल के साथ सदन बन रहा है, जहां सत्र के दौरान विधानसभा की बैठक होगी। इसी हिस्‍से में विधानसभा अध्‍यक्ष और मुख्‍यमंत्री का कार्यालय भी होगा। वहीं, तीसरे हिस्‍से में मंत्रियों का कार्यालय तैयार हो रहा है।

CG Assembly जानिए- कब तक तैयार हो जाएगा विधानसभा का नया भवन

छत्‍तीसगढ़ विधानसभा भवन इस वर्ष सितंबर तक तैयार हो जाएगा। पहले इसे जून 2024 तक तैयार करने का लक्ष्‍य रखा गया था, लेकिन कतिपय कारणों से इसमें विलंब हो गया।

कुछ दिनों पहले मुख्‍यमंत्री विष्‍णुदेव साय और स्‍पीकर डॉ. रमन सिंह ने निर्माण की प्रगति की समीक्षा की थी। तक इसे सितंबर 2025 तक पूरा करने का लक्ष्‍य दिया गया है।

कब होगा छत्‍तीसगढ़ विधानसभा के नए भवन का उद्घाटन

नवा रायपुर में बन रहे छत्‍तीसगढ़ विधानसभा के नए भवन का निर्माण सितंबर 2025 तक पूरा करने का लक्ष्‍य रखा गया है। इस लिहाज से माना जा रहा है कि इसका उद्घ्‍घाटन इसी साल नवंबर में हो जाएगा। बता दें कि छत्‍तीसगढ़ विधानसभा अपनी स्‍थापना की 25वीं वर्षगांठ मना रहा है।  

CG Assembly विधानसभा भवन का कब हुआ था भूमिपूजन

नवा रायपुर में निर्माणाधीन विधानसभा के नए भवन का भूमिपूजन (शिलान्‍यास) 29 अगस्‍त 2020 को हुआ था। नवा रायपुर के सेक्‍टर 19 में इसके लिए भव्‍य कार्यक्रम का आयोजन किया गया था। तब राज्‍य में कांग्रेस की सरकार थी।

जानिए- विधानसभा भवन का किसने किया था शिलान्‍यास

छत्‍तीसगढ़ विधानसभा के नए भवन का शिलान्‍यस 29 अगस्‍त 2020 को हुआ था। इस कार्यक्रम में छत्‍तीसगढ़ विधानसभा के तत्‍कालीन अध्‍यक्ष डॉ. चरणदास महंत और मुख्‍यमंत्री भूपेश बघेल अपनी पूरी कैबिनेट के साथ मौजूद थे।

कार्यक्रम में सोनिया गांधी और राहुल गांधी मुख्‍य  अतिथि थे। दोनों नेता वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिये नई दिल्‍ली से कार्यक्रम में शामिल हुए थे।

CG Assembly जानिए- छत्‍तीसगढ़ के मौजूदा विधानसभा भवन के संबंध में

छत्‍तीसगढ़ विधानसभा का मौजूदा भवन राज्‍य निर्माण से पहले राजीव गांधी जल ग्रहण मिशन का भवन था। इसकी स्‍थापना 1994 में की गई थी। रायपुर में इसकी शुरुआत 1997 में हुई थी। भवन का निर्माण कुछ वर्षों के बाद हुआ था।

Back to top button