ChhattisgarhPower Sectorकर्मचारी हलचलप्रमुख खबरेंभारतमुख्य पृष्ठराजनीतिवीडियोव्यापारशिक्षासोशल वायरल

Winter session शीत‍कालीन सत्र का चौथा दिन: कश्‍यप, चौधरी व यादव करेंगे सवालों का सामना, वंदे मातरम पर होगी चर्चा

Winter session रायपुर। छत्‍तीसगढ़ विधानसभा में आज वंदे मातरम की गुंज सुनाई देगी। वंदे मातरम के 150 वर्ष पूरे होने पर बुधवार को सदन में इस पर विशेष चर्चा होगी।

सत्र के चौथे दिन आज बुधवार को प्रश्‍नकाल में केदार कश्‍यप, ओपी चौधरी और गजेंद्र यादव सवालों का सामना करेंगे। विधायकों की तरफ से शिक्षकों के रिक्‍त पद, पीएम आवास, कानून- व्‍यवस्‍था और पैक्‍स आदि  पर सवाल पूछा जा सकता है।

एक साथ 47 ध्‍यानकार्षण की सूचना

विधानसभा के चौथे दिन की कार्यसूची में 47 ध्‍यानाकार्षण को शामिल किया गया है। हालांकि इन सभी पर चर्चा नहीं होगी। शुरुआत दो से तीन पर चर्चा होगी। बाकी पर विभागीय मंत्रियों की तरफ से लिखित उत्‍तर पटल पर रखा जाएगा।

सदन में आज जिन ध्‍यानकार्षण पर चर्चा हो सकती है उसमें मकई खरीदी में अनियमितता और राष्‍ट्रीय व अंतरराष्‍ट्रीय खिलाड़ि‍यों को उचित सम्‍मान नहीं मिलने का विषय शामिल है।

मकई खरीदी को लेकर लखेश्‍वर बघेल और खिलाड़ि‍यों के मामले में तुलेश्‍वर सिंह ने ध्‍यानाकर्षण की सूचना दी है।

Winter session तीन संशोधन विधेयकों पर चर्चा

सदन में आज तीन संशोधन विधेयकों पर चर्चा होगी। इसमें छत्‍तीसगढ़ दुकान स्‍थापना, निजी विश्‍वविद्यालय और जन विश्‍वास संशोधन विधेयक शामिल है।

दो अशासकीय संकल्‍प

सदन में आज दो सदस्‍यों की तरफ से अशासकीय संकल्‍प पेश किया जाएगा। इसमें रिकेश सेन की तरफ से भिलाई नगर सेक्‍टर 9 अस्‍पताल में सर्वसुविधायुक्‍त मल्‍टी स्‍पेशियालिटी अस्‍पताल और लखेश्‍वर बघेल की तरफ से  आदिवासी बाहुल्‍य क्षेत्रों में संचालिक आश्रम और छात्रावासों को सुदृढ़ करने के लिए केंद्र सरकार से विशेष सहायता की मांग शामिल है।

19 दिसंबर तक चलेगा सत्र

विधानसभा का शीतकालीन सत्र पहले 17 दिसंबर तक ही चलान था, लेकिन अब इसे 19 दिसंबर तक बढ़ा दिया गया है। 18 दिसंबर को विधानसभा की बैठक नहीं होगी, अवकाश रहेगा। ऐसे में 19 दिसंबर को सत्र का अंतिम दिन होगा।   

S. J. Kumar

पत्रकारिता के क्षेत्र में 22 वर्षों से अधिक का गहन अनुभव । सुदीर्घ करियर में राष्ट्रीय समाचार पत्रों में महत्वपूर्ण पदों पर सेवाएं दी हैं। जटिल मुद्दों के सरल विश्लेषण और खोजी रिपोर्टिंग के साथ राजनीति, प्रशासन और समसामयिक विषयों पर गहरी पकड़ है। पत्रकारिता में उत्कृष्ट योगदान के लिए राज्य स्तरीय पुरस्कारों से भी सम्मानित किया जा चुका है। वर्तमान में Chaturpost.com में सेवाएं दे रहे हैं।
Back to top button