Site icon Chatur Post

चतुरपोस्ट इवनिंग बुलेटिन: साय कैबिनेट के बड़े फैसले, UCC मंजूर; सक्ती हादसे में मचा कोहराम, अब तक 17 मजदूरों की मौत

Chhattisgarh Evening Bulletin

आज की विशेष कवरेज (ChaturPost Exclusive)

1. साय कैबिनेट के ऐतिहासिक फैसले: UCC और महिलाओं-सैनिकों को बड़ी सौगात छत्तीसगढ़ सरकार ने कैबिनेट बैठक में कई क्रांतिकारी निर्णयों पर मुहर लगा दी है। प्रदेश में ‘समान नागरिक संहिता’ (UCC) लागू करने के लिए रंजना देसाई कमेटी ड्राफ्ट तैयार करेगी। साथ ही सैनिकों और महिलाओं के कल्याण के लिए बड़े प्रस्ताव पारित किए गए हैं। [पूरी खबर पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक करें] (https://chaturpost.com/cg-cabinet-meeting-raipur-vishnu-deo-sai-decisions-updates/)

2. एमपी लौटाएगा पेंशन का पैसा: खजाने में आएंगे ₹10,536 करोड़ छत्तीसगढ़ और मध्य प्रदेश के बीच पेंशन देनदारी को लेकर वर्षों से चला आ रहा विवाद खत्म हो गया है। साय कैबिनेट ने ऐतिहासिक समझौते पर मुहर लगाई, जिसके तहत प्रदेश को अब ₹10,536 करोड़ वापस मिलेंगे। [पूरी खबर पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक करें] (https://chaturpost.com/chhattisgarh-mp-pension-liability-refund-10536-crore-settlement/)

3. सक्ती हादसा: वेदांता प्लांट में मौत का तांडव, क्या मिलेगा न्याय? सक्ती के वेदांता पावर प्लांट में बॉयलर फटने से अब तक 17 मजदूरों की मौत हो चुकी है। प्रशासन ने मृतकों की सूची जारी कर दी है और 5 बिंदुओं पर जांच के आदेश दिए हैं। क्या यह मामला भी ‘बालको कांड’ की तरह फाइलों में दब जाएगा? [पूरी खबर पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक करें] (https://chaturpost.com/sakti-vedanta-power-plant-accident-boiler-pipe-burst-12-death/)

4. छत्तीसगढ़ विधानसभा का नया समीकरण: 90 नहीं अब होंगी 120 सीटें सियासी हलकों में हलचल तेज है। नए परिसीमन के बाद विधानसभा की सीटें 120 होने की संभावना है, जिसमें 30 सीटें महिलाओं के लिए आरक्षित होंगी। देखिए कैसे बदल जाएगी प्रदेश की राजनीति। [पूरी खबर पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक करें] (https://chaturpost.com/women-reservation-impact-chhattisgarh-assembly-lok-sabha-seats-increase/)

5. रेत माफिया पर शिकंजा: अवैध उत्खनन पर ₹5 लाख का जुर्माना रेत के अवैध कारोबार को रोकने के लिए सरकार ने कठोर मास्टर प्लान बनाया है। नियमों में संशोधन के बाद अब अवैध खनन करने वालों की जेब ढीली होगी और जेल की हवा भी खानी पड़ सकती है। [पूरी खबर पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक करें] (https://chaturpost.com/chhattisgarh-sand-mining-rules-2025-amendment-cabinet-decision/)

6. किसान और बाजार: मंडी में आलू-प्याज सस्ता, चावल ने बिगाड़ा जायका प्रदेश के किसानों के लिए खुशखबरी है कि 515 नई सहकारी समितियों का आगाज हुआ है। वहीं बाजार में आलू-प्याज के दाम 10 साल के निचले स्तर पर हैं, लेकिन जवाफूल चावल की कीमतों में उछाल ने आम आदमी का बजट बिगाड़ दिया है। [पूरी खबर पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक करें] (https://chaturpost.com/chhattisgarh-cm-vishnu-deo-sai-inaugurates-515-new-pacs-societies/)

7. सुरक्षा अपडेट: अर्बन नक्सल नेटवर्क पर प्रहार, 6 संगठनों पर बैन जारी जंगलों में नक्सलियों की कमर तोड़ने के बाद अब सरकार ने शहरी नेटवर्क पर टेढ़ी नजर कर ली है। गृह विभाग ने 6 फ्रंटल संगठनों पर प्रतिबंध बढ़ा दिया है और UAPA रिव्यू अथॉरिटी का गठन किया है। [पूरी खबर पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक करें] (https://chaturpost.com/chhattisgarh-govt-extends-ban-on-cpi-maoist-and-six-frontal-organizations/)


सुर्खियों में और भी (Quick News Update)


कल का पूर्वानुमान (Weather & Alert)

Exit mobile version