CG News रायपुर। प्रदेश अधिकारी कर्मचारी संघ छत्तीसगढ़ के प्रांताध्यक्ष करन सिंह अटेरिया द्वारा संगठन के विस्तार को लेकर गत दिनों हुई बैठक में लिए गए निर्णय अनुसार प्रांतीय कार्यकारिणी और जिला कार्यकारिणी के पदाधिकारियों का मनोनयन किया गया। इसमें रायपुर जिले से केशरी प्रसाद कुशवाहा को जिला अध्यक्ष और शीत कुमार ध्रुव को जिला महामंत्री बनाया गया है।
प्रदेश अधिकारी कर्मचारी संघ जिला शाखा रायपुर से केशरी प्रसाद कुशवाहा को जिला अध्यक्ष और शीत कुमार ध्रुव को जिला महामंत्री बनाने जाने पर प्रदेश अधिकारी कर्मचारी संघ के प्रांताध्यक्ष करन सिंह अटेरिया का आभार व्यक्त करते हुए श्याम लाल साहू, गोरे लाल रात्रे, रविन्द्र कुमार अनंत, विकास चौबे, शेषमणि कुशवाहा, राकेश आदि अधिकारी कर्मचारी साथियों ने केशरी प्रसाद कुशवाहा और शीत कुमार ध्रुव को बधाई और शुभकामनाएं दी गई है।
संगठन के पदाधिकारियों के अनुसार आने वाले समय में धीरे-धीरे राज्य के सभी जिलों में संगठन का विस्तार किया जाएगा। इसके तहत प्रांतीय और जिला कार्यकारिणी के पदाधिकारियों का मनोनयन किया जाएगा।