कर्मचारी हलचल

पहले चरण में 16 जुलाई को राज्‍य के सभी ब्‍लाक और जिलों में रैली निकाली जाएगी

पहले चरण में 16 जुलाई को राज्‍य के सभी ब्‍लाक और जिलों में रैली निकाली जाएगी

CG News  रायपुर। छत्‍तीसगढ़ में शासकीय सेवकों ने‍ आंदोलन का ऐलान कर दिया है। इस आंदोलन का ऐलान शासकीय सेवकों के संगठनों के सबसे बड़े संयुक्‍त संगठन छत्‍तीसगढ़ कर्मचरी अधिकारी फेडरेशन नेतृत्‍व में किया गया है। फेडरेशन की तरफ से आंदोलन का पूरा कार्यक्रम जारी कर दिया गया है। पहले दो चरणों के बाद अनिश्चितकालीन हड़ताल की भी रणनीति बन गई है।

इस वजह से किया है आंदोलन का ऐलान

छत्‍तीसगढ़ के शासकीय सेवकों ने कर्मचारी अधिकारी फेडरेशन के नेतृत्‍व में आंदोलन के ऐलान के साथ ही अपनी मांगें भी सामने रख दी है। शासकीय सेवक प्रदेश की भाजपा सरकार से विधानसभा चुनाव के दौरान शासकीय सेवकों से किए गए वादे को पूरा करने की मांग प्रमुख रुप से कर रहे हैं। बता दें कि भाजपा ने विधानसभा चुनाव में अपना घोषणा पत्र मोदी की गारंटी के नाम से जारी किया था। इसी वजह से कर्मचारी संगठना मोदी की गारंटी पूरी करने की मांग कर रहे हैं।

CG News  शासकीय सेवकों की यह है मांगें

छत्‍तीसगढ़ के शासकीय सेवक केंद्र के समान राज्‍य में भी डीए और डीआर देने की मांग कर रहे हैं। यह मांग मौजूदा शासकीय सेवकों के साथ ही पेंशनर्स के लिए भी है।

फेडरेशन डीए के बकाया एरियर्स को शासकीय सेवकों के जीपीएफ खातों में जमा करने की मांग कर रहे हैं। भाजपा ने विधानसभा चुनाव में बकाया एरियर्स के भुगतान का वादा किया था।

प्रदेश के शासकीय सेवकों की मांगों में प्रदेश के अनियमित, संविदा और दैनिक वेतन भोगी कर्मचारियों के साथ अतिथि शिक्षक समेत अन्‍य संवर्ग के निममितिकरण करने की मांग कर रहे हैं।

फेडरेशन की मांगों में सहायक शिक्षकों की वेतन विसंगति दूर करने की भी मांग शामिल है। इसके साथ ही पिंगुआ कमेटी की रिपोर्ट सार्वजनिक करने की मांग भी शामिल है।

पंचायत सचिवों के पद का शासकीयकरण करने और आंगनबाड़ी में काम करने वाले रसोईया, सफाई कर्मचारियों के साथ ही मितानिनों के मानेदय में 50 प्रतिशत की बढ़ोतरी की मांग की है।

चार सस्‍तीय समयमान वेतनमान, अर्जित अवकाश का नगदीकरण, समेत अन्‍य मांगें शामिल है।

फेडरेशन के आंदोलन का कार्यक्रम

फेडरेशन के प्रांतीय संयोजक कमल वर्मा, बीपी शर्मा, राजेश चटर्जी, जीआर चंद्रा, चंद्रशेखर तिवारी, रोहित तिवारी और संजय सिंह ठाकुर ने बताया कि आंदोलन के पहले चरण में 16 जुलाई को राज्‍य के सभी ब्‍लाक और जिलों में रैली निकाली जाएगी। इस दौरान मुख्‍यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा जाएगा। इसे वादा निभाओं रैली का नाम दिया गया है।  

CG News  22 अगस्‍त को सामूहिक अवकाश पर रहेंगे शासकीय सेवक

फेडरेशन की तरफ से जारी आंदोलन के कार्यक्रम में 22 अगस्‍त को प्रदेश के सभी शासकीय सेवक एक दिन का अवकाश लेकर हड़ताल करेंगे। यह आंदोलन भी प्रदेशव्‍यापी होगा। फेडरेशन के नेताओं ने कहा कि इसके बाद भी मांगें पूरी नहीं हुई तो हमें अनिश्चितकालीन हड़ताल पर जाने के लिए विवश होना पड़ेगा।

Back to top button