CG News छत्तीसगढ़ में नक्सल विरोधी अभियान को लीड करने वाले अफसरों का दिल्ली में सम्मान

schedule
2025-06-07 | 15:04h
update
2025-06-14 | 15:55h
person
chaturpost.com
domain
chaturpost.com

CG News रायपुर। छत्तीसगढ़ के नक्सल प्रभावित बस्तर में नक्सलियों को लगातार बड़े झटके दे रहे राज्य पुलिस के आला अफसरों से शनिवार को नई दिल्ली में केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने मुलाकात की। इस दौरान शाह ने ऑपरेशंस की ऐतिहासिक सफलता पर उन्हें बधाई दी। शाह ने कहा कि मोदी सरकार नक्सलवाद के दंश से भारत को मुक्त करने के लिए संकल्पित है। इस अवसर पर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय और उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा उपस्थित थे।

शाह ने X पर पोस्ट की तस्वीरें

केंद्रीय गृह मंत्री शाह ने छत्तीसगढ़ पुलिस के आला अफसरों के साथ मुलाकात की तस्वीरें एक्स पर पोस्ट की है। इसमें शाह ने लिखा है कि हाल ही में नक्सलवाद के विरुद्ध चलाए गए अभियानों में अहम भूमिका निभाने वाले अधिकारियों से भेंट कर इन ऑपरेशंस की ऐतिहासिक सफलता पर उन्हें बधाई दी।

CG News जवानों से मिलने की जताई इच्छा

इस पोस्ट में शाह ने नक्सलियों के खिलाफ चलाए जा रहे ऑपरेशन में शामिल जवानों से भी मिलने की इच्छा जाहिर की है। उन्होंने लिखा है कि इन अभियानों को अपनी बहादुरी से सफल बनाने वाले जवानों से भी मिलने के लिए उत्सुक हूं और जल्द ही छत्तीसगढ़ आकर उनसे भेंट करूंगा।

मोदी सरकार नक्सलवाद के दंश से भारत को मुक्त करने के लिए संकल्पित है।महासचिव समेत तीन बड़े नक्सली ढेर बता दें कि सुरक्षाबलों ने पखवाड़ेभर के दौरान तीन बड़े नक्सलियों को ढेर कर दिया है। इसमें नक्सलियों के महासचिव व पोलित ब्यूरो सदस्य बसवाराजू उर्फ गगन्ना, सुधाकर और प्रभाकर शामिल हैं।

इन पुलिस अफसरों को शाह ने किया सम्मानित

इस अभियान में शामिल छत्तीसगढ़ के पुलिस महानिदेशक DGP अरुण देव गौतम, अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक (ANO/ SIB/ STF) विवेकानंद, बस्तर रेंज के IG सुंदरराज,

नारायणपुर के पुलिस अधीक्षक प्रभात कुमार, बीजापुर के पुलिस अधीक्षक जितेन्द्र यादव और नक्सल मुक्त जिला बस्तर के पुलिस अधीक्षक शलभ सिंह को श्री शाह ने सम्मानित किया।

इस अवसर पर केन्द्रीय गृह सचिव गोविंद मोहन, आसूचना ब्यूरो के निदेशक तपन डेका सहित कई अन्य वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे।

Five Day Work पर बड़ी खबर: क्‍या 5 डे वर्किंग के पक्ष में हैं कर्मचारी संगठन? जानिए-क्‍या प्रस्‍ताव किया पारितAMP

chatur postJune 7, 2025
350 1 minute read
Follow Us
Imprint
Responsible for the content:
chaturpost.com
Privacy & Terms of Use:
chaturpost.com
Mobile website via:
WordPress AMP Plugin
Last AMPHTML update:
18.02.2026 - 19:36:27
Privacy-Data & cookie usage: