CG News सरकारी सेवकों को स्पेशल ट्रेनिंग: 24 से 28 तक मंत्रालय में होगा प्रशिक्षण का आयोजन

schedule
2025-09-22 | 14:47h
update
2025-09-22 | 14:50h
person
chaturpost.com
domain
chaturpost.com

CG News रायपुर। छत्तीसगढ़ के शासकीय विशेष प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। यह ट्रैनिंग मंत्रालय में काम करने वाले सभी विभागों के स्टाफ के लिए होगा।

सामान्य प्रशासन विभाग ने जारी किया पत्र

इस ट्रैनिंग प्रोग्राम को लेकर सामान्य प्रशासन विभाग ने सभी विभागों के प्रमुखों को पत्र जारी किया है। यह ट्रैनिंग प्रोग्राम 24 सितंबर से 28 सितंबर तक चलेगा।

GAD ke पत्र में कहा गया है कि मंत्रालय में पदस्थ अधिकारियों/कर्मचारियों को आई.टी. एवं ए.आई. के नवीनतम तकनीकों और अनुप्रयोगों के बारे में प्रशिक्षित किये जाने के लिए “Enhancing Digital Productivity and AI Integration” विषयक दो दिवसीय प्रशिक्षण का आयोजन दिनांक 24/09/2025 से 28/10/2025 तक, समय- 11.00 से 05.00 बजे तक, स्थान-International Institute of Information Technology (IIIT), नवा रायपुर अटल नगर में आयोजित किया गया है।

Oplus_131072

प्रशिक्षण रोस्टर एवं विवरण परिशिष्ट-अ में संलग्न है।इस प्रशिक्षण में भाग लेने के लिए आपके कार्यालय/विभाग में पदस्थ संबंधित अधिकारी/कर्मचारियों की उपस्थिति अनिवार्यतः सुनिश्चित करने का कष्ट करें।

निर्देशानुसार, प्रशिक्षण की नामांकित अवधि में संबंधित अधिकारी/कर्मचारियों को किसी प्रकार का अवकाश स्वीकृत नहीं करते हुए, अपरिहार्य स्थिति में प्राप्त अवकाश आवेदन इस विभाग को स्वीकृति हेतु भेजने का कष्ट करें ।

chatur postSeptember 22, 2025
352 1 minute read
Follow Us
Imprint
Responsible for the content:
chaturpost.com
Privacy & Terms of Use:
chaturpost.com
Mobile website via:
WordPress AMP Plugin
Last AMPHTML update:
06.03.2026 - 15:44:37
Privacy-Data & cookie usage: