
CG News रायपुर। राज्य कर्मचारी संघ छत्तीसगढ़ के प्रतिनिधिमंडल ने शनिवार को मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय से मुलाकात की। संघ ने मुख्यमंत्री को अपने प्रांतीय अधिवेशन में शामिल होने के लिए आमंत्रित किया।
मुख्यमंत्री ने स्वीकार किया आमंत्रण
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने संघ का आमंत्रण स्वीकार कर लिया है। उन्होंने अधिवेशन के उद्घाटन सत्र में शामिल होने की सहमति दी है। साथ ही अधिवेशन के लिए सुबह 11 बजे का समय आरक्षित करने का निर्देश अपने निज स्टाफ को दिया।
राष्ट्रवादी विचारधारा पर काम करने वाला संगठन
राज्य कर्मचारी संघ छत्तीसगढ़, भारतीय मजदूर संघ का सहयोगी आनुषंगिक संगठन है। संघ राष्ट्रवादी विचारधारा को लेकर राज्य में अधिकारियों और कर्मचारियों के बीच काम करने वाले एकमात्र संगठन है।
CG News 30 नवंबर को होगा अधिवेशन
राज्य कर्मचारी संघ छत्तीसगढ़ का प्रांतीय अधिवेशन में 30 नवंबर को कुनकुरी सदन के समीप मधुपिल्ले चौक शांति नगर स्थित विमतारा भवन के सभागृह में होगा।
संघ के प्रतिनिधिमंडल में ये रहे शामिल
प्रतिनिधि मंडल में राज्य कर्मचारी संघ के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष वीरेन्द्र नामदेव, प्रदेश महामंत्री एके चेलक, प्रदेश उपाध्यक्ष अरविंद ओझा, संयुक्त महामंत्री आर बसोने, आबकारी प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक अजय पाण्डे, दंत चिकित्सा प्रकोष्ठ के संयोजक श्याम साहू तथा खाद्य व औषधि प्रशासन के नागेन्द्र सिंह शामिल रहें।
राष्ट्रीय पदाधिकारी होंगे शामिल
जारी विज्ञप्ति में राज्य कर्मचारी संघ छत्तीसगढ़ के प्रदेश महामंत्री एके चेलक ने बताया है कि 3 वर्षों में आयोजित होने वाले इस अधिवेशन में भारतीय मजदूर संघ तथा राष्ट्रीय राज्य कर्मचारी महासंघ के राष्ट्रीय एवं प्रांतीय पदाधिकारी मार्गदर्शन हेतु उपस्थित रहेंगे।
CG News संघ का होगा चुनाव
इस अधिवेशन में आगामी तीन वर्षों के लिए प्रदेश अध्यक्ष, महामंत्री का निर्वाचन भी होगा। इस अधिवेशन में कर्मचारी समस्याओं चिंतन मनन के बाद प्रस्ताव पारित किए जाएंगे साथ ही प्रधान मंत्री नरेन्द्र मोदी के आव्हान पर आत्म निर्भर भारत और स्वदेशी अपनाने के विषय पर महत्वपूर्ण सारगर्भित व्याख्यान होंगें।




