Chhattisgarhभारत

Modi’s CG visit प्रधानमंत्री के छत्तीसगढ़ प्रवास के कार्यक्रम में बड़ा बदलाव: जानिए- क्यों बदला मोदी का कार्यक्रम

Modi’s CG visit रायपुर। छत्तीसगढ़ राज्य स्थापना के अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रवास कार्यक्रम में बड़ा बदलाव हो गया है। प्रधानमंत्री मोदी अब एक नवंबर को छत्तीसगढ़ आएंगे।

एक दिवसीय होगा दौरा

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का छत्तीसगढ़ का दो दिवसीय प्रवास था, लेकिन अब वे केवल एक दिन के लिए आ रहे हैं। मोदी एक नवंबर को सुबह छत्तीसगढ़ आएंगे और उसी दिन शाम को लौट जाएंगे।

31 की शाम को आने का था कार्यक्रम

पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 31 की शाम को छत्तीगसढ़ आने वाले थे। राजभवन में रात्रि विश्राम का कार्यक्रम था। राजभवन में इसकी तैयारी भी कर ली गई थी, लेकिन अब कार्यक्रम बदल गया है।

Modi’s CG visit इस वजह से बदला दौरा कार्यक्रम

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का छत्तीसगढ़ दौरा कार्यक्रम बदलने की वजह भी सामने आ गई है। बताया जा रहा है कि बिहार विधानसभा चुनाव में व्यस्तता के कारण प्रधानमंत्री के छत्तीसगढ़ के कार्यक्रम में यह बदलाव किया गया है।

रायपुर में चार से ज्यादा कार्यक्रमों में होंगे शामिल

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एक नवंबर को छत्तीसगढ़ आ रहे हैं। यहां वे एक साथ चार कार्यक्रमों में शामिल होंगे। पीएम मोदी नवा रायपुर स्थित सत्य साईं अस्पताल और शांति सरोवर में आयोजित कार्यक्रम में शामिल होंगे।

Modi’s CG visit संग्रहालय और विधानसभा भवन का लोकापर्ण

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी राज्य स्थापना दिवस के उद्घाटन कार्यक्रम में शामिल होंगे। साथ ही पीएम मोदी नवा रायपुर में बने आदिवासी संग्रहालय और छत्तीसगढ़ के नए विधानसभा भवन का लोकापर्ण करेंगे।

S. J. Kumar

पत्रकारिता के क्षेत्र में 22 वर्षों से अधिक का गहन अनुभव । सुदीर्घ करियर में राष्ट्रीय समाचार पत्रों में महत्वपूर्ण पदों पर सेवाएं दी हैं। जटिल मुद्दों के सरल विश्लेषण और खोजी रिपोर्टिंग के साथ राजनीति, प्रशासन और समसामयिक विषयों पर गहरी पकड़ है। पत्रकारिता में उत्कृष्ट योगदान के लिए राज्य स्तरीय पुरस्कारों से भी सम्मानित किया जा चुका है। वर्तमान में Chaturpost.com में सेवाएं दे रहे हैं।
Back to top button