Site icon Chatur Post

CG News विष्‍णुदेव कैबिनेट का विस्‍तार: सीएम के दिल्‍ली से लौटते ही सियासी गलियारे में चर्चा तेज…

CG News  रायपुर। छत्‍तीसगढ़ में विष्‍णुदेव कैबिनेट के विस्‍तार की अटकले लगनी शुरू हो गई है। मुख्‍यमंत्री विष्‍णुदेव साय के नई दिल्‍ली दौरा और वहां प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी व केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से मुलाकात के बाद नए मंत्रियों के शपथ ग्रहण की चर्चा तेज हो गई है। सियासी गलियारों में चल रही चर्चाओं के अनुसार शपथ ग्रहण इसी महीने 13 तारीख के बाद हो सकता है।

जानिए- कैबिनेट में मंत्रियों के कितने पद खाली हैं

छत्‍तीसगढ़ कैबिनेट में नियमानुसार 13 मंत्री बनाए जा सकते हैं। अभी 11 पद भरे हुए हैं। इसमें मुख्‍यमंत्री के साथ 10 मंत्री शामिल हैं। यानी मंत्रियों के दो पद खाली हैं। इसमें एक पद पहले से खाली था, जबकि दूसरा बृजमोहन अग्रवाल के इस्‍तीफे की वजह से खाली हुआ था। स्‍मरण रहे कि सांसद बनने के बाद अग्रवाल ने मंत्री पद से इस्‍तीफा दे दिया था।

CG News  हरियाणा की तरफ से इस बार 14 का कैबिनेट

विष्‍णुदेव के मंत्रिमंडल का विस्‍तार कब होगा यह अभी पूरी तरह तय नहीं है, लेकिन यह लगभग तय है कि इस बार कैबिनेट में मुख्‍यमंत्री समेत 14 लोग रहेंगे। अगर ऐसा होता है तो तीन नए मंत्री शामिल किए जा सकते हैं। दरअसल, नियमानुसार विधानसभा की कुल सदस्‍य संख्‍या के 15 प्रतिशत से ज्‍यादा मंत्री नहीं बनाए जा सकते हैं।

छत्‍तीसगढ़ में नहीं मिलेगी शराब: जून में इस तारीख को बंद रहेगी दारु दुकान

छत्‍तीसगढ़ विधानसभा में 90 सदस्‍य हैं। 90 का 15 प्रतिशत 13.5 होता है। हरियाणा की सरकार ने इसी का फायदा उठाते हुए सीएम के साथ 13 मंत्री बनाए हैं। हालांकि सरकार के इस फैसले को हाईकोर्ट में चुनौती दी गई है। मामला हाईकोर्ट के विचाराधीन है।

CG News इन विधायकों को मंत्री बनाए जाने की है चर्चा

छत्‍तीसगढ़ में जिन विधायकों को मंत्री बनाए जाने की चर्चा है उनमें गजेंद्र यादव का नाम पहला है। संघ की पृष्‍ठभूमि से आने वाले यादव दुर्ग से पहली बार विधायक चुने गए हैं। वहीं, पुराने चेहरों में अजय चंद्राकर और अमर अग्रवाल का नाम शामिल है। तीसरे मंत्री की गुंजाईश बनती है तो वह बस्‍तर से होंगे। इसमें किरण सिंहदेव और लता उसेंडी का नाम चर्चा में है।

आईआईएम में चल रही मंत्रिमंडल की क्‍लास

फिलहाल मुख्‍यमंत्री विष्‍णुदेव और उनकी पूरी कैबिनेट की क्‍लास चल रही है। सीएम के साथ पूरी कैबिनेट रविवार से आईआईएम रायपुर में हैं, जहां वे सुशासन के गुर सिख रहे हैं। आज दूसरा और अंतिम दिन हैं। सरकार ने इसे चिंतन शिविर 2.0 नाम दिया है। बता दें कि पिछले साल में सभी मंत्री दो दिन के लिए आईआईएम गए थे।

Exit mobile version