
CG Police रायपुर। छत्तीसगढ़ की आर्थिक अपराध अन्वेषण ब्यूरो (ईओडब्ल्यू) और एंटी करप्शन ब्यूरो (एसीबी) में पुलिस अफसरों की पोस्टिंग की गई है। इनमें एडिशनल एसपी, उप पुलिस अधीक्षक और निरीक्षक रैंक के अफसर शामिल है।
प्रतिनियुक्ति पर हुई पोस्टिंग
राज्य पुलिस के इन अफसरों को प्रतिनियुक्ति पर ईओडब्ल्यू-एसीबी में पोस्टिंग की गई है। बता दें कि ईओडब्ल्यू व एसीबी में पुलिस अफसरों की पोस्टिंग होती है, लेकिन यह पुलिस मुख्यालय यानी डीजीपी या गृह विभाग के अधीन नहीं है। ईओडब्ल्यू- एसीबी राज्य सरकार के सामान्य प्रशासन विभाग (जीएडी) के अंतर्गत काम करता है।
इन अफसरों की हुई ईओडब्ल्यू-एसीबी में हुई पोस्टिंग
राज्य पुलिस के जिन अफसरों को प्रतिनियुक्ति पर ईओडब्ल्यू- एसीबी में भेजा गया है। उनमें अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक जय प्रकाश बढ़ई, उप पुलिस अधीक्षक प्रभात पटेल और निरीक्षक नवीन देवांगन शामिल हैं।
तीन अफसरों की हुई पोस्टिंग
ईओडब्ल्यू और एसीबी में जिन अफसरों की पोस्टिंग की गई है उनमें एएसपी जय प्रकाश बढ़ई इस वक्त अमलेश्वर दुर्ग स्थित छत्तीसगढ़ राज्य सशस्त्र बल की तीसरी वाहिनी में उप सेनानी के पद पर है।
डीएसपी प्रभात पटेल इस वक्त एसडीओ खरसिया के पद पर काम कर रहे हैं, जबकि निरीक्षक नवीन देवांगन की पोस्टिंग बिलासपुर जिला में है।
भ्रष्टाचार के बड़े मामलों की जांच
बता दें कि ईओडब्ल्यू- एसीबी में भ्रष्टाचार से जुड़े बड़े मामलों की जांच कर रही है। ईओडब्ल्यू पूर्ववर्ती सरकार के कार्यकाल में हुए कथित भ्रष्टाचार के मामलों की जांच कर रही है। इसमें कोयला घोटाला, डीएमएफ घोटाला, शराब घोटाला के साथ अन्य शामिल है। इन मामलों में ईओडब्ल्यू की तरफ से तेजी से कार्यवाही की जा रही है। इस वजह से मैनपावर बढ़ाया जा रहा है।
रिश्वतखोरों के खिलाफ भी कार्यवाही
राज्य में सत्ता परिवर्तन के बाद से बीते 15 महीने में करीब दो सौ से ज्यादा रिश्वतखोर सरकारी कर्मचारियों को रंगे हाथ पकड़ा गया है। लगभग हर महीने एसीबी ट्रेप की कार्यवाही कर रही है।




