CG Police छत्तीसगढ़ पुलिस में प्रमोशन: निरीक्षक रैंक के 59 अधिकारियों को मिली पदोन्नति

schedule
2025-06-06 | 14:20h
update
2025-06-14 | 15:58h
person
chaturpost.com
domain
chaturpost.com

CG Police रायपुर। छत्तीसगढ़ पुलिस के निरीक्षक रैंक के 59 अफसरों को प्रमोशन का तोहफा मिला है। विभागीय पदोन्नति समिति की बैठक में हुए निर्णय के आधार पर गृह विभाग ने शुक्रवार को पदोन्नति का आदेश जारी किया गया है। प्रमोट होने वालों में निरीक्षक, कंपनी कमांडर, प्लाटून कमांडर, रेडियो निरीक्षक, उप निरीक्षक और वरिष्ठ रिपोर्टर कैडर के अधिकारियों को उप पुलिस अधीक्षक (डीएसपी) व समकक्ष पदों पर प्रमोट किया गया है।

Five Day Work पर बड़ी खबर: क्‍या 5 डे वर्किंग के पक्ष में हैं कर्मचारी संगठन? जानिए-क्‍या प्रस्‍ताव किया पारितAMP

इन 46 निरीक्षकों को बनाया गया डीएसपी निरीक्षक से डीएसपी बनने वालों में सुरेश कुमार भगत, ओम प्रकाश कुजूर, तुल सिंह पटटावी,नोहरलाल मंडावी,यशकरण द्वीप, शशिकला (मरकाम) उईके, सुशील मलिक, कमलेश्वर कुमार भगत शामिल हैं।

इसी तरह कुज बिहारी नागे, बृजेश कुमार तिवारी, रमाकान्त साहू, चंद्रशेखर ध्रुव, एम्ब्रोस कुजूर, इन्द्रभूषण सिंह, विपिन रंगारी, चुन्नू तिग्गा, हरिबिंदर सिंह, रीना नीलम कुजूर, क्रिसेंसिया तिर्की, लता चौरे, प्रमोद कुमार किस्पोट्टा, गोपाल सिंह धु्रवे, गंगा ध्रुवे, सत्यपा तारम (भुआर्य) को भी डीएसपी बनाया गया है।

CG Police प्रमोट होने वालों की सूची मीना चौधरी, स्वाती मिश्रा, कुमारी चंद्राकर, मंजूलता राठौर, श्रुति चक्रवर्ती, संतोषी ग्रेस, आशा तिर्की, बैजंतीमाला तिग्गा, किरण गुप्ता, रोशनी वासनिक (कुजूर),उषा सौंधिया, विवेक शर्मा, नरेश कुमार पटेल, नवी मोनिका शर्मा (पाण्डेय), माया शर्मा, ममता शर्मा (अली), सत्यकला रामटेके, योगिताबाली खापर्डे, प्रमिला मण्डावी, कविता ध्रुवे, भारती मरकाम (शोरी) और लक्ष्मी प्रसाद जायसवाल शामिल हैं।

CG Police रुस्तम सारंग बनें सहायक सेनानी

बटालियनों में 7 अधिकारियों को सहायक सेनानी बनाया गया है। इसमेंं रुस्तम सारंग, नरेश कुमार नेहरु, टेलेस्फोर मिंज, याद राम बघेल, विकास कुजूर, मनोज कुमार गुप्त और नीलककिशोर अवस्थी का नाम शामिल है।अंगुल चिन्ह वाले तीन निरीक्षक भी हुए प्रमोट निरीक्षक (अंगुल चिन्ह)संवर्ग में 3 अधिकारियों को भी प्रमोट किया गया है। इसमें अजय कुमार साहू, राकेश कुमार नरवरे और विद्या जौहर शामिल हैं। उप पुलिस अधीक्षक (रक्षित) के पद पर सीमा अहिरवार (भास्कर) हंै।

CG Police विशेष शाखा में प्रमोशन

उप पुलिस अधीक्षक (विशेष शाखा)के पद पर अनिल कुमार कश्यप को पदोन्नति दी गई है ।

वहीं, उप पुलिस अधीक्षक एम (वरिष्ठ रिपोर्टर) के पद पर संजय कुमार शुक्ला को पदोन्नत किया गया है।

chatur postJune 6, 2025
317 1 minute read
Follow Us
Imprint
Responsible for the content:
chaturpost.com
Privacy & Terms of Use:
chaturpost.com
Mobile website via:
WordPress AMP Plugin
Last AMPHTML update:
28.02.2026 - 19:58:06
Privacy-Data & cookie usage: