CG विद्युत मंडल पेंशनर्स एसोसिएशन के पुन: प्रदेश सचिव बने सुधीर नायक: इंजी. पांडे बने अध्‍यक्ष, देखें- फोटो और वीडियो

schedule
2025-12-03 | 05:58h
update
2025-12-05 | 04:00h
person
chaturpost.com
domain
chaturpost.com

CG रायपुर। छत्‍तीसगढ़ राज्‍य विद्युत मंडल पेंशनर्स एसोसिएशन के प्रदेश सचिव सुधीर नायक फिर से एसोसिएशन के सचिव चुने गए हैं। कोरबा में 29 नवंबर को हुए इस चुनाव में प्रदेशभर से बड़ी संख्‍या में एसोसिएशन के पदाधिकारी और सदस्‍य शामिल हुए। सेवानिवृत्‍त अतिरिक्‍त मुख्य अभियंता वीरेंद्र पांडे को सर्वसमत्ति से एसोसिएशन का प्रदेश अध्‍यक्ष चुना गया है।  अध्‍यक्ष और सचिव के साथ ही पांच अन्‍य पदों के लिए भी चुनाव हुआ।

यह है नई कार्याकरिणी

अध्यक्षश्री वीरेंद्र पांडेकोरबा
उपाध्यक्षश्री भगवान सिंह चंदेलदुर्ग
 प्रदेश सचिवश्री सुधीर नायकरायपुर
 प्रदेश कोषाध्यक्ष कोषाध्यक्षश्री बसंत निषादरायपुर
संयुक्त सचिवश्री पंचम लाल राठौरकोरबा
 कार्यकारी सदस्यश्री दयाल दास वैष्णवकोरबा
कार्यकारी सदस्य श्री प्रभु राम साहूकांकेर जगदलपुर

अगस्‍त में होना था चुनाव

एसोसिएशन का चुनाव अगस्‍त 2025 में ही होना था। इसकी प्रक्रिया भी शुरू हो गई थी, लेकिन कार्यक्रम के दौरान ही चुनाव अधिकारी को दिल का दौरा पड़ गया है। इसकी वजह से चुनाव टल गया था।

तीन साल में होता है चुनाव

छत्‍तीसगढ़ राज्‍य विद्युत मंडल पेंशनर्स एसोसिएशन का चुनाव तीन साल के लिए होता है। मौजूदा कार्यकारिणी का कार्यकाल पूरा हो चुका है। एसोसिएशन का अगला चुनाव 2028 में होगा।

 यह भी पढ़ें- वर्ष 2026 के अवकाश की घोषणा

छत्‍तीसगढ़ सरकार ने 2026 के शासकीय अवकाशों की घोषणा कर दी है। सामान्‍य प्रशासन विभाग ने इसका नोटिफिकेशन जारी किया है। 2026 में कई त्‍योहार और शासकीय अवकाश रविवार को हैं। ऐसे में अलग से छुट्टी की घोषणा नहीं की गई है। 2026 के अवकाशों की पूरी सूची देखने के लिए यहां क्लिक करेंAMP

यह भी पढ़ें- बदल गया छत्‍तीसगढ़ राजभवन का नाम

छत्‍तीसगढ़ सरकार ने राज्‍यपाल के आधिकारिक निवास जिसे अब तक राजभवन कहा जाता था, उसका नाम बदल दिया है। अफसरों के अनुसार यह बदलाव केंद्रीय गृहमंत्री के निर्देश के आधार पर किया गया है। राजभवन को अब किस नाम से जाना जाएगा, जानने के लिए यहां क्लिक करेंAMP

यह भी पढ़ें- भाजपा में 117 पदों पर नियुक्ति

छत्‍तीसगढ़ भाजपा ने संगठन में बड़े पैमाने पर नियुक्तियां की है। टीम किरण सिंहदेव में 117 पदों पर नेताओं की जिम्‍मेदारी दी गई है। इसमें विधानसभा क्षेत्रों के प्रभारी के साथ ही अन्‍य पद शामिल हैं। भाजपा में नियुक्ति की पूरी सूची देखने के लिए यहां क्लिक करेंAMP

chatur postDecember 3, 2025
768 1 minute read
Follow Us
Imprint
Responsible for the content:
chaturpost.com
Privacy & Terms of Use:
chaturpost.com
Mobile website via:
WordPress AMP Plugin
Last AMPHTML update:
01.03.2026 - 19:13:34
Privacy-Data & cookie usage: