CG Vidhansabha  छत्‍तीसगढ़ विधानसभा के बजट सत्र की अधिसूचना जारी, 24 को राज्‍यपाल का अभिभाषण

schedule
2025-01-24 | 12:04h
update
2025-01-25 | 04:14h
person
chaturpost.com
domain
chaturpost.com

CG Vidhansabha रायपुर। छत्‍तीसगढ़ विधानसभा के बजट सत्र की शुरुआत 24 फरवरी को राज्‍यपाल के अभिभाषण से होगी। विधानसभा के बजट सत्र की अधिसूचना जारी कर दी गई है। सत्र 24 फरवरी से 21 मार्च तक चलेगी। इस दौरान सदन की 17 बैठक होगी। इस दौरान राज्‍य का वित्‍तीय वर्ष 2025-26 का बजट पेश होगा।

सत्र 24 से शुरू होगा। 24 और 25 की दो दिन की बैठक के बाद 26 फरवरी को महाशिवरात्रि की वजह से बैठक नहीं होगी। फरवरी में 27 और 28 को बैठक होगी। इस तरह फरवरी में कुल चार बैठकें होगी।

मार्च में एक और दो तारीख को शनिवार और रविवार के कारण बैठक नहीं होगी। इसके बाद 8 और 9 मार्च को फिर शनिवार रविवार की छुट्टी रहेगी। इसके बाद 13 से 16 मार्च तक सदन की बैठक नहीं होगी। इस दौरान 14 मार्च को होली और 15 और 16 को शनिवार और रविवार की छुट्टी रहेगी।

CG Vidhansabha  बजट के साथ राज्‍य सरकार पेश करेगी विधेयक

बजट सत्र में राज्‍य सरकार की तरफ से छत्‍तीसगढ़ का आर्थिक सर्वेक्षण पेश किया जाएगा। इसके बाद 1 अप्रैल 2025 से शुरू हो रहे नए वित्‍तीय वर्ष के लिए राज्‍य सरकार की तरफ से बजट पेश किया जाएगा। यह मौजूदा भाजपा सरकार का दूसरा बजट होगा। इस बात की भी संभावना है कि राज्‍य सरकार आम बजट से पहले अनुपूरक बजट पेश करे।

CG Vidhansabha  अधिसूचना जारी होने के साथ सवालों का सिलसिला शुरू

विधानसभा सचिवालय की तरफ से सत्र की अधिसूचना जारी होने के साथ ही विधायकों की तरफ से प्रश्‍नों की सूचना देने का सिलसिला शुरू हो जाएगा। विधायक ऑन लाइन और आफ लाइन दोनों तरीके से विधानसभा सचिवालय को प्रश्‍नों की सूचना दे सकते हैं।

विधायकों की तरफ से प्राप्‍त सवाल संबंधित विभाग को उत्‍तर के लिए भेजा जाएगा। इसके बाद सत्र के दौरान प्रश्‍नकाल के दौरान सदन में उन सवालों पर चर्चा होगी।

बदले जाएंगे इस पावर कंपनी के एमडी, मार्च में जारी हो सकता है आर्डर, जानिए.. दौड़ में कौन- कौनAMP

chatur postJanuary 24, 2025
305 1 minute read
Follow Us
Imprint
Responsible for the content:
chaturpost.com
Privacy & Terms of Use:
chaturpost.com
Mobile website via:
WordPress AMP Plugin
Last AMPHTML update:
24.02.2026 - 22:19:40
Privacy-Data & cookie usage: