CSPGCL बदले जाएंगे इस पावर कंपनी के एमडी, मार्च में जारी हो सकता है आर्डर, जानिए.. दौड़ में कौन- कौन

schedule
2025-01-25 | 04:06h
update
2025-01-25 | 04:06h
person
chaturpost.com
domain
chaturpost.com

CSPGCL रायपुर। छत्‍तीसगढ़ की सरकारी बिजली उत्‍पादन कंपनी (सीएसपीजीसीएल) के लिए नए एमडी की तलाश शुरू हो चुकी है। राज्‍य सरकार की तरफ से इसके लिए विज्ञापन जारी किया जा चुका है। आवेदन की अंतिम तारीख 28 फरवरी है। ऊर्जा विभाग के अफसरों के अनुसार मार्च में नए एमडी की नियुक्ति का आदेश जारी कर दिया जाएगा।

CSPGCL मार्च में खत्‍म हो रहा है कटियार का कार्यकाल

बिजली उत्‍पादन कंपनी के मौजूदा एमडी संजीव कुमार कटियार का कार्यकाल 31 मार्च को खत्‍म हो रहा है। कटियार का कार्यकाल नवंबर 2024 में ही समाप्‍त हो गया था, लेकिन उन्‍हें चार महीने का सेवा विस्‍तार दिया गया था। नए एमडी के लिए विज्ञापन जारी होने के साथ ही कटियार को फिर से सेवा विस्‍तार मिलने की संभावना समाप्‍त हो गई है।

CSPGCL  जानिए.. नए एमडी के लिए चर्चा में ये नाम

बिजली उत्‍पान कंपनी के नए एमडी के लिए जो नाम चर्चा में हैं उनमें पावर कंपनी के ही वरिष्‍ठ इंजीनियरों के साथ एनटीपीसी के इंजीनियर भी शामिल हैं। ये नाम नवंबर में कटियार का जब कार्यकाल समाप्‍त हो रहा था तब भी चर्चा में थे। इनमें पहला नाम सीएल नेताम का है। नेताम के साथ हेमंत सिंह, अरुण वर्मा, आरके श्रीवास, संजय शर्मा, सीपी पांडेय और राजेश वर्मा शामिल हैं।

CSPGCL  यह भी पढ़ें- पावर कंपनी में लेट आने और जल्‍द जाने वालों पर होगी कार्रवाई

पावर कंपनी प्रबंधन ने आफिस टाइमिंग को लेकर सख्‍त रुख अख्तियार कर लिया है। कंपनी प्रबंधन की तरफ से इस संबंध में एक परिपत्र जारी किया गया है। इसमें लेट आने या जल्‍द चले जाने वालों को आगाह किया गया है। विभाग प्रमुखों से ऐसे स्‍टाफ के विरुद्ध कार्यवाही करने के लिए कहा गया है। इस खबर को विस्‍तार से पढ़ने के लिए यहां क्लिक करेंAMP

यह भी पढ़ें- छत्‍तीसगढ़ विधानसभा के बजट सत्र की अधिसूचना जारी

विधानसभा के बजट सत्र की अधिसूचना जारी कर दी गई है। सत्र की पहली बैठक 26 फरवरी होगी। पहले दिन राज्‍यपाल का अभिभाषण होगा। बजट सत्र मार्च तक चलेगा। विस्‍तार से जानने के लिए यहां क्लिक करेंAMP

CSPGCL  यह भी पढ़ें- पावर कंपनी में आईएएस सुबोध सिंह की वापसी के मायने

राज्‍य सरकार ने मुख्‍यमंत्री के प्रमुख सचिव आईएएस सुबोध कुमार सिंह को पावर कंपनि‍यों के चेयरमैन की अतिरिक्‍त जिम्‍मेदारी सौंपी है। सुबोध कुमार सिंह दो पावर कंपनि‍यों के एमडी रह चुके हैं और उनका कार्यकाल अब तक हुए एमडी में सबसे लंबा रहा है। विस्‍तार से पढ़ने के लिए यहां क्लिक करेंAMP

chatur postJanuary 25, 2025
356 2 minutes read
Follow Us
Imprint
Responsible for the content:
chaturpost.com
Privacy & Terms of Use:
chaturpost.com
Mobile website via:
WordPress AMP Plugin
Last AMPHTML update:
23.02.2026 - 12:44:14
Privacy-Data & cookie usage: