CG Vyapam व्‍यापम होगा बंद: विधानसभा के इसी सत्र में विधेयक पेश करेगी सरकार, जानिए- अब कैसे होगी भर्ती

schedule
2026-03-12 | 09:04h
update
2026-03-12 | 09:04h
person
chaturpost.com
domain
chaturpost.com

CG Vyapam रायपुर। छत्‍तीसगढ़ में कई तरह की भर्ती परीक्षाएं आयोजित करने वाली राज्‍य सरकार की एजेंसी व्‍यवसायिक परीक्षा मंडल (व्‍यापम) पर सरकार ताला लगाने जा रही है। इसको लेकर सरकार विधानसभा के मौजूद बजट सत्र में ही विधेयक पेश करने जा रही है।

जानिए- क्‍या है व्‍यापम ?

व्‍यापम विभिन्‍न तरह की भर्ती और प्रवेश परीक्षाएं आयोजित करता है। व्‍यापम सरकारी विभागों में उन पदों के लिए भर्ती परीक्षा आयोजित करता है जो परीक्षाएं छत्‍तीसगढ़ लोक सेवा आयोग (पीएससी) के माध्‍यम से आयोजित नहीं की जाती हैं।

व्‍यापम को क्‍यों किया जा रहा है बंद?

सरकार सरकार व्‍यवसायिक परीक्षा मंडल के स्‍थान पर केंद्र सरकार की कर्मचारी चयन आयोग की तर्ज पर नई संस्‍था के गठन का फैसला किया है। इसके लिए सरकार विधानसभा के मौजूदा सत्र में विधेयक लाने की तैयारी में है।

अब छत्‍तीसगढ़ में कौन आयोजित करेगा भर्ती और प्रवेश परीक्षा?

छत्‍तीसगढ़ में अब भर्ती और प्रवेश परीक्षा छत्‍तीसगढ़ कर्मचारी चयन मंडल आयोजित करेगा। मुख्‍यमंत्री विष्‍णुदेव साय की अध्‍यक्षता में मंगलवार को हुई कैबिनेट की बैठक में इसके लिए छत्‍तीसगढ़ कर्मचारी चयन मंडल विधेयक 2026 को मंजूरी दे दी गई है।

क्‍या है कर्मचारी चयन मंडल?

कर्मचारी चयन मंडल छत्‍तीसगढ़ सरकार के विभिन्‍न कार्यालयों में तकनीकी और गौर तनकनीकी श्रेणी में आने वाले तृतीय और चतुर्थ श्रेणी की भर्ती के लिए उम्‍मीदवारों के चयन और परीक्षा का आयोजन करेगा।

भर्ती और चयन को पारदर्शी बनाने का प्रयास

भाजपा ने 2023 के अपने घोषणा पत्र में राज्‍य में सरकारी भर्ती को पारदर्शी बनाने की घोषणा की थी। इस वादे को पूरा करने के लिए सरकार छत्तीसगढ़ (लोक भर्ती व व्यावसायिक परीक्षाओं में अनुचित साधनों की रोकथाम) विधेयक 2026 लाने की तैयारी में है। इस विधेयक को भी कैबिनेट की मंजूरी मिल चुकी है।

इस वजह से यह विधेयक

सरकार का दावा है कि छत्तीसगढ़ (लोक भर्ती व व्यावसायिक परीक्षाओं में अनुचित साधनों की रोकथाम) विधेयक 2026 से लोक परीक्षा प्रणाली में अधिक पारदर्शिता, निष्पक्षता और विश्वसनीयता आएगी।

सदन में भुगतान के मुद्दें पर लता उसेंडी और स्‍वास्‍थ्‍य मंत्री जायसवाल के बीच तीखी नोंकझोंकAMP

chatur postMarch 12, 2026
23 1 minute read
Follow Us
Imprint
Responsible for the content:
chaturpost.com
Privacy & Terms of Use:
chaturpost.com
Mobile website via:
WordPress AMP Plugin
Last AMPHTML update:
12.03.2026 - 09:10:31
Privacy-Data & cookie usage: