Health सदन में भुगतान के मुद्दें पर लता उसेंडी और स्‍वास्‍थ्‍य मंत्री जायसवाल के बीच तीखी नोंकझोंक

schedule
2026-03-12 | 08:36h
update
2026-03-12 | 08:36h
person
chaturpost.com
domain
chaturpost.com

Health  रायपुर। विधानसभा के बजट सत्र में गुरुवार को प्रश्‍नकाल में भाजपा विधायक लता उसेंडी और स्‍वास्‍थ्‍य मंत्री श्‍याम बिहारी जायसवाल के बीच नोंकझोक हुआ। मामला कोंडागांव के बिना वर्कआर्डर काम को लेकर था।

सदन में ऐसे चला सवाल- जवाब का क्रम

लता उसेंडी- नए स्‍वास्‍थ्‍य केंद्र खोलने के लिए जन प्रतिनिधियों का कोई आवेदन प्राप्‍त हुआ है क्‍या ?

मंत्री- कोंडागांव के अंतर्ग समय- समय पर जनप्रतिनिधियों के आवेदन प्राप्‍त हुए हैं। उन पर विभाग परीक्षण करा कर अपनी उपलब्‍धता के अनुसार खोला जाता है। दो साल में सुदृढिकरण किया गया है।

छत्‍तीसगढ़ के 19 IAS, 15 IFS व  06 IPS दागी: कुल 50 मामले, एक IAS पर 7, चार पर दो-दो FIR, देखिए पूरी सूचीAMP

लता उसेंडी- किसी जिला में स्‍वास्‍थ्‍य विभाग का कोई कार्यक्रम होता है तो उस कार्यक्रम को आयोजित और निर्देशित कौन करता है। ?

मंत्री- स्‍वास्‍थ्‍य विभाग में दो तरह के कार्यक्रम होते हैं। एक राष्‍ट्रीय स्‍तर का होता है जो एनएचएम और राज्‍य स्‍तर पर डॉयरेक्‍टर हेल्‍थ के जरिये संचालित होता है। सीएमएचओ जिला में नोडल रहते हैं।

छत्‍तीसगढ़ के 12 एडिशनल और डिप्‍टी कलेक्‍टर हैं निलंबित: किसी पर यौन शोषण तो किसी पर हत्‍या का आरोपAMP

लता उसेंडी- मौखिक भी निर्देशित होता है या केवल लिखित में ही आर्डर होता है?

मंत्री- जो सामान्‍य कार्यक्रम हैं रुटिन में हैं जैसे विश्‍व पर्यावरण दिवस करना है तो उसको लिखित रुप से देते हैं और लिखित नहीं पहुंच पाया तो मौखिक भी देते हैं। प्रमुख कार्यक्रम लिखित में ही जारी होते हैं उसका कैलेंडर बना होता है।

शासकीय सेवकों को घर बनाने के लिए 5% ब्याज दर पर 75 लाख का एडवांस:  HBA के लिए प्रस्‍तावAMP

लता उसेंडी- कार्यक्रम आयोजित हुए हैं भुगतान के विषय में जानकारी चाहा, मंत्री जी ने उत्‍तर दिया है कोई भुगतान शेष नहीं है। लेकिन मैं यह जानना चाहूंगी कि कार्यक्रम हुआ है और भुगतान शेष है, इसकी जानकारी मेरे पास है, इस पर मंत्री जी क्‍या कहना चाहेंगे? मौखिक और लिखित आदेश पर काम हुआ है?

पेंशन की कम्यूटेशन राशि की वसूली अवधि को लेकर चल रही खबर की जानिए क्‍या है सच्‍चाईAMP

मंत्री- कोंडागांव जिलों में 1157 कार्यक्रम हुए हैं, कुछ कार्यक्रम अस्‍पताल में ही हो जाता है, कुछ कार्यक्रम के लिए टेंट आदि की व्‍यवस्‍था करनी पड़ती है। उस दृष्टि से चार लाख 57 हजार रुपए का काम हुआ है और भुगतान शेष नहीं है। यदि सदस्‍य के पास ऐसी कोई जानकारी है कि कार्यक्रम कराया गया है और भुगतान नहीं हुआ है तो मैं उसका परीक्षण कराउंगा और कार्यक्रम किया होगा तो भुगतान कराया जाएगा।

CSPDCL ने शुरु की समाधान योजना BPL, घरेलू और कृषि उपभोक्ताओं का अधिभार 100% और बिल 50% तक माफAMP

लता उसेंडी-दोनों तरह का है, एक वर्क आर्डर दिया गया दूसरा मौखिक आदेश पर हुआ है तो क्‍या आप मौखिक आदेश का भी भुगतान कराएंगे?

मंत्री- मौखिक का सरकारी कार्यक्रम में कोई स्‍थान नहीं होता है, यदि आर्डर हुआ है तो आप मुझे दीजिए मैं भुगतान कराउंगा।

छत्‍तीसगढ़ की राजनीति में अफीम: BJP नेता की अफीम की खेती देखने पहुंचे Ex CM भूपेश, देखिए फोटो वीडियो  AMP

लता उसेंडी- मेरे पास उसका भी पेपर है कि मौखिक आदेश पर काम कराया गया है और भुगतान भी किया गया है तो आप पहले कर सकते हैं तो अब क्‍यों नहीं?

मंत्री- वैसे मौखिक कुछ होता नहीं है, लेकिन मौखिक में भी कोई अर्जेंटली कोई कार्यक्रम कराया गया है जो मौखिक आदेश दिया होगा वह दस्‍तावेज के साथ हमारे पास कार्यक्रम की पूरी पुष्टि के साथ भेजता है कि कार्यक्रम हुआ है तो उस पर विभाग विचार करेगा।

लता उसेंडी- य‍ह विचार की बात नहीं है, पिछले सदन में भी जब यह सवाल आया था आपने कहा था- एक महीने के भीतर कार्यवाही करके बताउंगा, आज नौ महीने हो गए। मुझे जानकारी तक नहीं मिली है?

Related Articles

लता उसेंडी- लगातार दो साल से आपका अमला अधिकारी आपको गलत जानकारी दे रहे हैं आप उनको संरक्षण देते आ रहे हैं। तो आप उन पर क्‍या कार्यवाही करेंगे।

मंत्री- अगर वर्क आर्डर दिया गया और भुगतान नहीं हुआ है तो मैं उसका भुगतान कराउंगा। यदि मौखिक भी काम कराया गया है और वास्‍तव में काम हुआ है इस बात की पुष्टि विभाग भेजता है तो भुगतान किया जाएगा।

लता उसेंडी– कब तक कराएंगे, समय सीमा बताएं ?

मंत्री- 15 मार्च के बाद भुगतान करना कठिन होता है। दस्‍तवेज हो तो दे दें मैं परीक्षण करा लूंगा।  

लता उसेंडी- जो लोग लगातार सदन में गलत जानकारी दे रहे हैं उन पर भी कार्याही होना चाहिए उनका एक्‍सटेंशन दिया जा रहा है। ऐसे लोगों पर क्‍या कार्यवाही करेंगे?

मंत्री- गलत जानकारी देने की भी एक नियम प्रक्रिया है। एक साल बाद भी यही स्थिति रहेगा यदि प्रूफ नहीं रहेगा तो कैसे भुगतान करेंगे।  जांच में जो पाया गया उसके आधार पर कार्यवाही कर दिया गया है।

लता उसेंडी का मूल प्रश्‍न और उस पर मंत्री का उत्‍तर

लता उसेंडी- कोंडागांव जिले में वर्तमान में स्वास्थ्य विभाग अंतर्गत कितने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र और उप स्वास्थ्य केंद्र संचालित हैं। उसमें सेटअप अनुसार कितने स्वास्थ्य कर्मी कार्यरत / कितने रिक्त हैं ?

मंत्री- कोंडागांव जिले अंतर्गत 7 सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, 22 प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र और 173 उप स्वास्थ्य केंद्र संचालित हैं।  जिला के अंतर्गत जिला 2025-26 में मुख्‍य चिकित्‍सा एवं स्‍वास्‍थ्‍य अधिकारी कोंडागांव के द्वारा 03 नए उप स्वास्थ्य केंद्र खोलने के लिए प्रस्ताव प्रेषित किया गया है। विभाग की तरफ से जिले में प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र गोलावण्ड की स्थापना  के लिए पदों की स्वीकृति वर्ष 2025-26 में प्रदान की गई है। शेष प्रस्ताव पर मापदण्ड/नियमानुसार कार्यवाही प्रक्रियाधीन है।

लता उसेंडी-   वर्तमान में जिले में विभाग अंतर्गत ऐसे कितने केंद्र हैं जहां पर भवन एवं अन्य मूलभूत सुविधाओं की आवश्यकता है? क्या उस इसके लिए शासन को कोई प्रस्ताव या पत्र प्राप्त हुआ है, उस पर क्या कार्यवाही की गई है, जानकारी देवें?

मंत्री-वर्तमान में जिले अंतर्गत 01 सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र, 02 प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र और 02 उप स्वास्थ्य केन्द्रों के भवन निर्माण की आवश्यकता है, जिसके संबंध में 01 सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र व 01 प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र के भवन निर्माण के संबंध में जिला कोण्डागांव से प्रस्ताव प्राप्त हुआ है। जिस पर नियमानुसार कार्यवाही प्रक्रियाधीन है।

लता उसेंडी- कोडागांव जिले में स्वास्थ्य विभाग अंतर्गत विगत 2 वर्षों में कितने शासकीय कार्यक्रम आयोजित किए गए? क्या उनका किसी भी प्रकार का देयक लंबित है? यदि हां तो उसे कब तक भुगतान कर दिया जाएगा?

मंत्री- कोंडागांव जिले में स्वास्थ्य विभाग अंतर्गत विगत 02 वर्षों (वित्तीय वर्ष 2024-25 व 2025-26) में 1157 शासकीय कार्यक्रम आयोजित किए गए, जिसमें किसी भी प्रकार का देयक लंबित नही है। शेष प्रश्न उपस्थित नहीं होता।

chatur postMarch 12, 2026
10 4 minutes read
Follow Us
Imprint
Responsible for the content:
chaturpost.com
Privacy & Terms of Use:
chaturpost.com
Mobile website via:
WordPress AMP Plugin
Last AMPHTML update:
12.03.2026 - 08:41:27
Privacy-Data & cookie usage: