प्रमुख खबरेंमुख्य पृष्ठराज्य

Chhattisgarh छत्‍तीसगढ़ के 19 IAS, 15 IFS व  06 IPS दागी: कुल 50 मामले, एक IAS पर 7, चार पर दो-दो FIR, देखिए पूरी सूची

Chhattisgarh  रायपुर। छत्‍तीसगढ़ में अखिल भारतीय सेवा के 40 अफसर दागी हैं। इनमें से कुछ के खिलाफ छत्‍तीसगढ़ के साथ ही दूसरे राज्‍य में भी भ्रष्‍टाचार के मामले चल रही हैं। यह जानकारी विधानसभा के मौजूदा बजट सत्र में सरकार की तरफ से दी गई है।

दागी अफसरों पर सदन में सवाल

अखिल भारतीय सेवा के अफसरों के खिलाफ भ्रष्‍टाचार के मामलों को लेकर नेता प्रतिपक्ष डॉ. चरणदास महंत ने सवाल किया था। मुख्‍यमंत्री विष्‍णुदेव साय की तरफ से सदन में इसका लिखित उत्‍तर दिया गया है।

अफसरों के खिलाफ 50 मामले

सदन में दिए गए लिखित उत्‍तर में मुख्‍यमंत्री ने बताया कि राज्‍य के अखिल भारतीय सेवा के अफसरों के खिलाफ 50 मामलों में जांच एजेंसी ने कार्यवाही की अनुमति मांगी है। इनमें आईएएस अफसरों के खिलाफ 29, आईपीएस के खिलाफ छह और आईएफएस के खिलाफ 15 मामले शामिल हैं।

टुटेजा के खिलाफ सात मामले

सदन में दिए गए लिखित उत्‍तर में सरकार की तरफ से बताया गया है कि अनिल टूटेजा पर सात एफआईआर दर्ज है। वहीं रानू साहू, निरंजन दास, भीम सिंह और ईफ्फत आरा  के खिलाफ दो- दो प्रकरण दर्ज हैं।

इन आईएएस अफसरों के खिलाफ भ्रष्‍टाचार के मामले

समीर विश्नोई, (IAS) तत्कालीन निदेशक भू-विज्ञान एवं खनिज, छत्तीसगढ़ शासन रायपुर

राज्य के कोयला क्षेत्रों में खनिज अधिकारियों द्वारा खनिज निदेशालय से जारी मैनुअल डीओ एवं परमिट से संबंधित आदेश को आधार बनाकर कोयला ट्रांसपोर्टरों से अवैध वसूली करने के संबंध में।

अनिल टूटेजा, (IAS) तत्कालीन संयुक्त सचिव, छत्तीसगढ़ शासन, वाणिज्य एवं उद्योग विभाग, रायपुर

आरोपी एवं अन्य द्वारा सिंडीकेट के रूप में कार्य कर राज्य में मदिरा की बिक्री में अवैध कमाई कर शासन को आर्थिक क्षति पहुंचाने के संबंध में।

विवेक ढांड, (IAS), सेवानिवृत्त, रायपुर

आरोपी एवं अन्य द्वारा सिंडीकेट के रूप में कार्य कर राज्य में मदिरा की बिक्री में अवैध कमाई कर शासन को आर्थिक क्षति पहुंचाने के संबंध में।

निरंजन दास (IAS) तत्कालीन सचिव, छ.ग. शासन, आबकारी विभाग, रायपुर

आरोपी एवं अन्य द्वारा सिंडीकेट के रूप में कार्य कर राज्य में मदिरा की बिक्री में अवैध कमाई कर शासन को आर्थिक क्षति पहुंचाने के संबंध में।

रानू साहू, (IAS) तत्कालीन कलेक्टर, कोरबा,

डीएमएफ कोरबा के फंड से गलत ढंग से निविदाओं को निर्धारण कर निविदाकर्ता को लाभ पहुंचाकर शासन को आर्थिक क्षति पहुंचाने के संबंध में ।

इफफ्त आरा, (IAS) तत्कालीन प्रबंध संचालक, छ०ग० पाठ्य पुस्तक निगम, रायपुर

शिक्षा सत्र 2020-21 से 2024-25 तक कागज क्रय की निविदा में भ्रष्टाचार करने के संबंध में।

किरण कौशल (IAS) तत्कालीन कलेक्टर कोरबा,

राज्य के कोयला क्षेत्रों में खनिज अधिकारियों द्वारा खनिज निदेशालय से जारी मैनुअल डीओ एवं परमिट से संबंधित आदेश को आधार बनाकर कोयला ट्रांसपोर्टरों से अवैध वसूली करने के संबंध में।

निरंजन दास (IAS) तत्कालीन सचिव, छ.ग. शासन, आबकारी विभाग, रायपुर

झारखंड राज्य के आबकारी मामले के संबंध में।

अनिल टूटेजा, (IAS) तत्कालीन संयुक्त सथिब, छत्तीसगढ़ शासन, वाणिज्य एवं उद्योग विभाग, रायपुर

झारखंड राज्य के आबकारी मामले के संबंध में।

अनिल टूटेजा. (IAS) तत्कालीन संयुक्त सचिव, छत्तीसगढ़ शासन, वाणिज्य एवं उद्योग विभाग, रायपुर

पद का दुरूपयोग कर ईओडब्ल्यू के प्रकरण क्रमांक 09/2015 के गवाहन को कथन बदलने के दबाव बनाने के संबंध मे

डॉ० आलोक शुक्ला, (IAS) तत्कालीन प्रमुख सचिव, छ०म० शासन, रायपुर

पद का दुरुपयोग कर ईओडब्ल्यू के प्रकरण क्रमांक 09/2015 के गवाहन को कथन बदलने के लिए दबाव बनाने के संबंध मे।

संजय अलंग (IAS). तत्कालीन संचालक, समाज कल्याण वभाग, रायपुर

प्रशासकीय मद एवं निराश्रित राशि में आर्थिक अनियमितता करने के संबंध में।

भीम सिंह (IAS) तत्कालीन कलेक्टर, जिला रायगढ

राज्य के कोयला क्षेत्रों में खनिज अधिकारियों द्वारा खनिज निदेशालय से जारी मैनुअल डीओ एवं परमिट से संबंधित आदेश को आधार बनाकर कोयला ट्रांसपोर्टरों से अवैध वसूली करने के संबंध में।

जयप्रकाश मौर्य (IAS ), तत्कालीन संचालक, संचालनालय, भौमिकी तथा खनिकर्म, रायपुर,

राज्य के कोयला क्षेत्रों में खनिज अधिकारियों द्वारा खनिज निदेशालय से जारी मैनुअल डीओ एवं परमिट से संबंधित आदेश को आधार बनाकर कोयला ट्रांसपोर्टरों से अवैध वसूली करने के संबंध में।

महादेव कावरे, (IAS) तत्कालीन प्रबंध संचालक, छ०ग० मार्केटिंग कार्पोरेशन लिमिटेड, रायपुर

आरोपी एवं आबकारी विभाग के अन्य अधिकारियों द्वारा असम्यक लाभ प्राप्त करने के संबंध में

जनक प्रसाद पाठक, (IAS) तत्कालीन प्रबंध संचालक, छ०ग० मार्केटिंग कार्पोरेशन लिमिटेड, रायपुर

आरोपी एवं आबकारी विभाग के अन्य अधिकारियों द्वारा असम्यक लाभ प्राप्त करने के संबंध में

चंद्रकांत वर्मा (IAS), तत्कालीन प्रबंध संचालक, सीजीएमएससी, रायपुर

संचालक स्वास्थ्य सेवाएं एवं सीजीएमएससी के अधिकारियों द्वारा निलिभगत कर निविदा प्रक्रिया में भ्रष्टाचार कर शासन को आर्थिक क्षति पहुंचाने के संबंध में।

भीम सिंह (IAS), तत्कालीन संचालक, स्वास्थ्य सेवाए, रायपुर

संचालक स्वास्थ्य सेवाएं एवं सीजीएमएससी के अधिकारियों द्वारा मिलिभगत कर निविदा प्रक्रिया में भ्रष्टाचार कर शासन को आर्थिक क्षति पहुंचाने के संबंध में।

अनिल टूटेजा, (IAS) तत्कालीन संयुक्त सचिव, छत्तीसगढ़ शासन, वाणिज्य एवं उद्योग विभाग, रायपुर

कस्टम मिलिंग में सिंडिकेट के रूप में ग्रष्टाचार कर प्रति क्विंटल के हिसाब से अवैध राशि की वसूली के संबंध में।

अभिजीत सिंह, (IAS ) तत्कालीन प्रबंध संचालक, सीजीएमएससीएल, रायपुर

संचालक स्वास्थ्य सेवाएं एवं सीजीएमएससी के अधिकारियों द्वारा मिलिभगत कर निविदा प्रक्रिया में भ्रष्टाचार कर शासन को आर्थिक क्षति पहुंचाने के संबंध में।

सी०आर० प्रसन्ना, (IAS) तत्कालीन प्रबंध संचालक, सीजीएमएससीएल, रायपुर

संचालक स्वास्थ्य सेवाएं एवं सीजीएमएससी के अधिकारियों द्वारा मिलिभगत कर निविदा प्रक्रिया में भ्रष्टाचार कर शासन को आर्थिक क्षति पहुंचाने के संबंध में।

कार्तिकेय गोयल, (IAS) तत्कालीन प्रबंध संचालक, त्तीजीएमएससीएल, रायपुर

संचालक स्वास्थ्य सेवाएं एवं सीजीएमएससी के अधिकारियों द्वारा मिलिभगत कर निविदा प्रक्रिया में भ्रष्टाचार कर शासन को आर्थिक क्षति पहुंचाने के संबंध में।

इफफत आरा. (IAS) तत्कालीन प्रबंध संचालक, छ०म० पाठ्य पुस्तक निगम, रायपुर

परिवहन की निविदा में अनियमितता एवं भ्रष्टाचार के संबंध में।

सुधाकर खलखो (IAS), तत्कालीन प्रबंध संचालक, हस्तशिल्प विकास बोर्ड तथा माटीकला बोर्ड

शासकीय धन का दुर्विनियोग करने के संबंध में।

अनिल टूटेजा, (IAS) तत्कालीन संयुक्त सचिव, छत्तीसगढ़ शासन, वाणिज्य एवं उद्योग विभाग, रायपुर

पद का दुरुपयोग कर भ्रष्टाचार करने के संबंध में।

रमेश कुमार शर्मा, (IAS) तत्कालीन संचालक, भू अभिलेख रायपुर

पटवारी से राजस्व निरीक्षक पद पर पदोन्नति हेतु विभागीय परीक्षा में कूटरचित दस्तावेज का असल के रूप में प्रयोग कर चयनित अभ्यर्थियों को अवैध लाभ पहुंचाकर शासन से छल करने के संबंध में

अनिल टूटेजा, (IAS) तत्कालीन संयुक्त सचिव, छत्तीसगढ़ शासन, वाणिज्य एवं उद्योग विभाग, रायपुर

राज्य के कोयला क्षेत्रों में खनिज अधिकारियों द्वारा खनिज निदेशालय से जारी मैनुअल डीओ एवं परमिट से संबंधित आदेश को आधार बनाकर कोयला ट्रांसपोर्टरों से अवैध वसूली करने के संबंध में।

रानू, साहू, (IAS) तत्कालीन कलेक्टर, कोरबा,

राज्य के कोयला क्षेत्रों में खनिज अधिकारियों द्वारा खनिज निदेशालय से जारी मैनुअल डीओ एवं परमिट से संबंधित आदेश को आधार बनाकर कोयला ट्रांसपोर्टरों से अवैध वसूली करने के संबंध में।

अनिल टूटेजा, (IAS) अपराध तत्कालीन संयुक्त सचिव, छत्तीसगढ़ शासन, वाणिज्य एवं उद्योग विभाग, रायपुर

डीएमएफ कोरबा के फंड से गलत ढंग से निविदाओं को निर्धारण कर निविदाकर्ता को लाभ पहुंचाकर शासन को आर्थिक क्षति पहुंचाने के संबंध में ।

इन आईपीएस अफसरो के खिलाफ भ्रष्‍टाचार की शिकायत

आनंद छाबड़ा, (IPS) तत्कालीन पुलिस महानिरीक्षक (गुप्तवार्ता), रायपुर

अजय यादव, (IPS) तत्कालीन पुलिस महानिरीक्षक (गुप्तवार्ता), रायपुर

आरिफ शेख, (IPS) तत्कालीन वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक एवं एसीबी / ईओडब्ल्यू

प्रशांत अग्रवाल, (IPS) तत्कालीन वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, रायपुर

अभिषेक पल्लव, (IPS) तत्कालीन पुलिस अधीक्षक, दुर्ग

ओ.पी. पाल, (IPS) तत्कालीन पुलिस महानिरीक्षक, रेंज दुर्ग

सभी आईपीएस पर एक ही मामले में शिकायत

सभी छह आईपीएस अफसरों के खिलाफ महादेव ऑनलाईन बुक के प्रमोटर्स को ऑनलाईन बेटिंग हेतु संरक्षण प्रदान करने के एवज में प्रमोटर्स से अवैध असम्य राशि प्राप्त करने संबंधी आरोप के संबंध में।

इन आईएफएस अफसरों के खिलाफ शिकायत

अरूण प्रसाद, (IFS), वन मण्डलाधिकारी, वन मंडल राजनांदगांव

नीलगिरी पौधा खरीदी में भ्रष्टाचार कर राशि गबन करने के संबंध में।

डॉ० ए०के० बोआज, (IFS ). तत्कालीन प्रबंध संचालक

पौधा रोपण कार्य में भ्रष्टाचार के संबंध में

कैम्पा मद में अनियमितता के संबंध में

विवेक आचार्य, (IFS), तत्कालीन वनमण्डलाधिकारी, वन मण्डल धमतरी

मजदूरों को भुगतान राशि आबंटन में अनियिमतता एवं भ्रष्टाचार करने के संबंध में

ओ०पी० यादव (IFS), तत्कालीन वनमण्डलाधिकारी, वन मंडल मनेंद्रगढ

28 कार्यों में फर्जी वाउचर बनाकर रूपये गबन करने एवं भ्रष्टाचार करने के संबंध में

जगदीशन, (IFS). तत्कालीन वनमण्डलाधिकारी, वन मण्डल कोण्डागांव

भण्डार क्रय नियम तथा अन्य नियमों की अनदेखी कर अनियमितता करने के संबंध में

अनुप भल्ला (IFS), तत्कालीन अपर प्रधान मुख्य वन संरक्षक, रायपुर

पद का दुरूपयोग कर भ्रष्टाचार करने के संबंध में

अशोक कुमार पटेल (IFS), तत्कालीन वनमण्डलाधिकारी, वन मंडल सुकमा

पारिश्रमिक तेंदूपत्ता हेतु संग्राहकों को प्रदान की जाने वाली करोड़ों राशि का गबन करने के संबंध में

के.के. खेलवार (IFS), तत्कालीन वनमण्डलाधिकारी, वन मण्डल कटघोरा, कोरबा

कीटनाशक क्रय का फर्जी बिल प्राप्त कर शासकीय राशि का गबन करने के संबंध में

लक्ष्मण सिंह (IFS), तत्कालीन वनमण्डलाधिकारी, वन मंडल बलरामपुर

पद का दुरूपयोग कर शासकीय योजना की राशि का गबन कर भ्रष्टाचार करने के संबंध में।

कुमार निशांत, (IFS), तत्कालीन वनमण्डलाधिकारी वन मंडल बिलासपुर

पद का दुरूपयोग कर असम्यक लाभ प्राप्त करने के संबंध में।

जे.एस. कैलासिया, (IFS), तत्कालीन वन मंडलाधिकारी, वन मंडल नारायणपुर

फर्जी मस्टररोल बनाकर लोकधन का गबन एवं भ्रष्टाचार करने के संबंध में

रमेश चंद्र दुग्गा (IFS ), मुख्य वन संरक्षण, बस्तर वृत्त बस्तर

तेंदूपत्ता पारिश्रमिक हेतु संग्राहकों को प्रदान की जाने वाली करोड़ों राशि का गबन करने के संबंध में

चूणामणी सिंह, (IFS), तत्कालीन उप वन मंडलाधिकारी लोरमी, वन मंडल मुंगेली

भुगतान की राशि को अपने विभाग के भृत्य के परिजनों के शासकीय कार्यों के मजदूरी बैंक खातों में जमा कर लाखों रूपये वसूल कर भ्रष्टाचार करने के संबंध में

एस. पी. मसीह (IFS). तत्कालीन वन मण्डलाधिकारी, वन मण्डल बिलासपुर

भण्डार क्रय नियम का पालन नहीं कर विभागीय भ्रष्टाचार करने के संबंध में।

दिलेश्वर साहू, (IFS), तत्कालीन वनमण्डलाधिकारी, वन मण्डल जगदलपुर

फर्जी क्रय करने के संबंध में।

गणेश शंकर मिश्रा ने छूआ मुख्‍यमंत्री का पैर, सिर पर रखा, असहज मुख्‍यमंत्री लगे हंसने

Back to top button