
NHAI रायपुर। राष्ट्रीय राजमार्गों में टोल प्लाजा के गंदे टॉयलेट की फोटो भेजने वाले शिकायतकर्ता को 1000 रुपए मिलेंगे। भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग (NHAI ) की इस योजना को शुरु हुए छह महीने हो गए हैं, लेकिन इसकी जानकारी ज्यादा लोगों को नहीं है।
प्रचार- प्रसार की के कारण जानकार नहीं
छत्तीसगढ़ में इस पहल का सही ढंग से प्रचार-प्रसार नहीं होने के कारण प्रदेश में अब तक टोल प्लाजा के गंदे टॉयलेट की एकमात्र शिकायत आई है। जबकि इस पहल को प्रारंभ हुए लगभग छह महीने हो चुके हैं।
क्या कहते हैं NHAI के अफस्र
भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग (NHAI ) के अधिकारियों ने बताया कि अगर कोई यात्री किसी टोल प्लाजा पर गंदा टॉयलेट देखता है, तो वह उसकी फोटो खींचकर शिकायत दर्ज करा सकता है। शिकायत सही पाए जाने पर संबंधित व्यक्ति को प्राधिकरण उसके फॉस्टैग अकाउंट में 1,000 रुपए का रिचार्ज दिया जाएगा।
फॉस्टैग में क्रेडिट होगा एक हजार
अफसरों ने बताया कि यह राशि सीधे फॉस्टैग में क्रेडिट होगी, जिसे टोल भुगतान के लिए इस्तेमाल किया जा सकेगा।
इस वजह से शुरू की गई योजना
अधिकारियों ने बताया कि छत्तीसगढ़ में विभिन्न राजमार्गों पर 24 टोल प्लाजा संचालित हैं। इन टोल प्लाजा पर यात्रियों की सुविधा के लिए टॉयलेट भी बनाए गए हैं। टॉयलट में स्वच्छता बनाए रखने और शिकायत के लिए यह पहल की गई है।
छत्तीसगढ़ में मात्र एक शिकायत
छत्तीसगढ़ में अभी तक टोल प्लाजा के टॉयलेट गंदा होने की एकमात्र शिकायत एनएचएआई को मिली है। अधिकारियों का कहना है कि टोल प्लाजा संचालकों द्वारा टोल प्लाजा के टॉयलेट में स्वच्छता का विशेष ध्यान रखा जा रहा है। यही वजह है कि टोल प्लाजा में टॉयलेट के गंदा होने की शिकायतें नहीं मिल रही हैं और इस पहल के सकारात्मक परिणाम भी सामने आने लगे हैं।
कैसे करें शिकायत ?
सबसे पहले आपको ‘राजमार्ग यात्रा’ एप का लेटेस्ट वर्जन अपने मोबाइल में डाउनलोड करना होगा। यह एप गूगल प्ले स्टोर या एप स्टोर पर आसानी से मिल जाएगा। एप इंस्टॉल करने के बाद अगर आप किसी टोल प्लाजा पर गंदा टॉयलेट देखते हैं, तो उसकी फोटो लें और एप पर अपलोड करें।
फोटो के साथ देनी होगी यह जानकारी
फोटो अपलोड करते समय आपको कुछ जरूरी जानकारी भरनी होगी, जैसे आपका नाम, लोकेशन, वाहन पंजीकरण संख्या और मोबाइल नंबर। यह जानकारी इसलिए जरूरी है ताकि




