
E-Office रायपुर : छत्तीसगढ़ के मुख्य सचिव श्री विकासशील ने आज मंत्रालय महानदी भवन, नवा रायपुर अटल नगर में आयोजित एक मासिक सम्मान कार्यक्रम के दौरान ई-ऑफिस के जरिए फाइलों (नस्तियों) के त्वरित व प्रभावी निराकरण तथा समयबद्ध उपस्थिति सुनिश्चित करने वाले मंत्रालयीन अधिकारियों एवं कर्मचारियों को जून माह के लिए प्रशंसा पत्र प्रदान कर सम्मानित किया। इस कार्यक्रम में मंत्रालय के तमाम अधिकारी-कर्मचारियों के साथ-साथ सभी विभागाध्यक्ष और प्रदेश के सभी जिलों के कलेक्टर वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए शामिल हुए।
जिला व विभागाध्यक्ष स्तर पर भी होंगे सम्मान कार्यक्रम
मुख्य सचिव ने निर्देश दिए हैं कि मंत्रालय की तर्ज पर अब विभागाध्यक्ष कार्यालयों और जिला स्तर पर भी हर महीने उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले कर्मचारियों को प्रोत्साहित करने के लिए नियमित रूप से सम्मान समारोह आयोजित किए जाएं। इसके साथ ही ई-एचआरएमएस (e-HRMS), स्पैरो (SPARROW) और ई-ऑफिस प्रणालियों में सभी अधिकारी-कर्मचारियों की शत-प्रतिशत डिजिटल ऑनबोर्डिंग सुनिश्चित करने के निर्देश भी दिए गए हैं। वर्ष 2025-26 के लिए वार्षिक गोपनीय प्रतिवेदन (ACR) ऑनलाइन भरने और [Aadhaar Redacted]-सक्षम बायोमेट्रिक प्रणाली से उपस्थिति दर्ज कराने को अनिवार्य कर दिया गया है।
E-Office राज्य स्तर पर दिए जाएंगे पुरस्कार
आगामी माह से ई-ऑफिस में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाले विभागाध्यक्ष कार्यालय और सर्वश्रेष्ठ जिला कार्यालय को राज्य स्तर पर सम्मानित किया जाएगा। इसके लिए 1 अप्रैल 2026 से 31 जुलाई 2026 तक की अवधि का संचयी आकलन कर स्कोरबोर्ड और जिलों/विभागों की रैंकिंग जारी की जाएगी।
सम्मानित होने वाले विभाग एवं अधिकारी-कर्मचारी
- विभागीय श्रेणी (शीर्ष 3):
- प्रथम: लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग
- द्वितीय: गृह विभाग
- तृतीय: वन एवं जलवायु परिवर्तन विभाग
- संयुक्त सचिव श्रेणी:
- श्री भूपेन्द्र कुमार राजपूत (आदिम जाति विकास) – प्रथम
- श्री अनुपम त्रिवेदी (आदिम जाति विकास) – द्वितीय
- श्री सच्चिदानंद आलोक (पंचायत एवं ग्रामीण विकास) – तृतीय
- उप सचिव श्रेणी:
- श्री दूरदेशी राम सोन्टापर (वन एवं जलवायु परिवर्तन) – प्रथम
- श्री शिव कुमार सिंह (वाणिज्यिक कर) – द्वितीय
- श्री किशोर कुमार भूआर्य (सामान्य प्रशासन-1) – तृतीय
- अवर सचिव श्रेणी:
- श्री पूरन लाल साहू (गृह) – प्रथम
- श्री मगन लाल पवार (वाणिज्य एवं उद्योग) – द्वितीय
- श्री अरुण कुमार मिश्रा (विधि एवं विधायी कार्य) – तृतीय
- अनुभाग अधिकारी श्रेणी:
- श्री नंद कुमार मेश्राम (सामान्य प्रशासन-1) – प्रथम
- श्री शिवकुमार गोंड (पंचायत एवं ग्रामीण विकास) – द्वितीय
- श्री वीरेन्द्र कुमार (स्वास्थ्य विभाग) – तृतीय
- विशेष सम्मान:
- सहायक अनुभाग अधिकारी श्रेणी: श्री आलोक जोशी (आई.टी. विभाग)
- वरिष्ठ सचिवालय सहायक श्रेणी: सुश्री ललिता राय (चिकित्सा शिक्षा विभाग)
- कनिष्ठ सचिवालय सहायक श्रेणी:
- श्री उमेश यादव – प्रथम
- श्री प्रभु सिंह राठिया – द्वितीय
- श्री सतकुमार भास्कर – तृतीय
- कम्प्यूटर ऑपरेटर श्रेणी:
- श्री अभिषेक दास – प्रथम
- श्रीमती माया देवांगन – द्वितीय
- श्री अमित हूमाने – तृतीय
इसके अलावा, समयबद्ध कार्यालयीन उपस्थिति के लिए उप सचिव श्रीमती क्लेमेनटिना लकड़ा, अवर सचिव श्रीमती दिव्या वैष्णव सहित 19 अन्य अधिकारियों व कर्मचारियों को भी उनकी उत्कृष्ट सेवाओं के लिए प्रशंसा पत्र देकर सम्मानित किया गया।
यह भी पढ़ें’ शाम 5:59 बजे अचानक एक साथ बज उठे मोबाइल, अलर्ट टोन से घबराए लोग; जानिए क्या था मामला







