मुख्य पृष्ठ

Chhattisgarh ऑनलाइन मीटिंग में अफसर ने कहा- नालायक और हरामखोर: संघ ने मुख्य सचिव की संचालक की शिकायत

Chhattisgarh रायपुर। छत्तीसगढ़ के नगरीय प्रशासन विभाग में ऑनलाइन मीटिंग के दौरान अभद्र भाषा का प्रयोग किए जाने का आरोप लगा है। यह आरोप नगरीय प्रशासन विभाग के संचालक पर लगाया गया है।

मुख्य सचिव से शिकायत

नवयुक्त अधिकारी कर्मचारी कल्याण संघ ने इस मामले में संचालक की मुख्य सचिव से लिखित में शिकायत की है। संघ ने संचालक से सार्वजनिक माफी मांगने की मांग की है।

बुधवार को हुई बैठक

नवयुक्त अधिकारी कर्मचारी कल्याण संघ के प्रांतीय अध्यक्ष राजेश सोनी ने इस मामले में मुख्य सचिव से शिकायत की है। इसमें उन्होंनेबताया कि संचालक महोदय की अध्यक्षता में निकाय के विकास कार्य को लेकर  21 जनवरी को 2026 को एक ऑनलाइन बैठक आयोजित की गई थी।

सभी निकायों कें अधिकारी हुए शामिल

इस बैठक में राज्य के सभी संभागों अंतर्गत आने वाले नगरीय निकाय के आयुक्त  और मुख्य नगर पालिका अधिकारी शामिल हुएथे।

Chhattisgarh इन शब्दों का किया प्रयोग

राजेश सोनी ने मुख्य सचिव से की गई शिकायत में बताया है कि इस बैठक में संचालक, नगरीय प्रशासन और विकास विभाग रायपुर ने निकाय के अधिकारियों को नालायक, हरामखोर, बुडबक, चोर जैसे शब्दों का उपयोग किया गया है।

संघ ने की निंदा

राजेश सोनी ने अफसर के इस व्यवहार को पद का दुरूपयोग बताया है। उन्होंने लिखा है कि संघ ऐसे अधिकारियों की द्योर निंदा करता है। लोकतांत्रिक में रहते हुए कोई भी अधिकारी / कर्मचारी अमर्यादित शब्दों का उपयोग नहीं कर सकता, जिससे कि अधिकारियों एवं कर्मचारियों के अंतरआत्मा को ठेस पहुंचे।

माफी मांगने की मांग

संघ ने इसके लिए संचालक, नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग को सार्वजानिक रूप से मांफी मांगा जाना चाहिए। अन्यथा स्थिति में उक्त संचालक के विरूद्ध अनुशासत्मक कार्यवाही करने के लिए पत्र सादर संप्रेषित है।

S. J. Kumar

पत्रकारिता के क्षेत्र में 22 वर्षों से अधिक का गहन अनुभव । सुदीर्घ करियर में राष्ट्रीय समाचार पत्रों में महत्वपूर्ण पदों पर सेवाएं दी हैं। जटिल मुद्दों के सरल विश्लेषण और खोजी रिपोर्टिंग के साथ राजनीति, प्रशासन और समसामयिक विषयों पर गहरी पकड़ है। पत्रकारिता में उत्कृष्ट योगदान के लिए राज्य स्तरीय पुरस्कारों से भी सम्मानित किया जा चुका है। वर्तमान में Chaturpost.com में सेवाएं दे रहे हैं।
Back to top button