Chhattisgarh

CG News आबकारी उप निरीक्षकों की नियुक्ति निरस्त: 21 जनवरी को 80 पदों पर नियुक्ति का जारी हुआ था आदेश

CG News  रायपुर। छत्तीसगढ़ के आबकारी विभाग में उप निरीक्षकों की नियुक्ति निरस्त कर दी गई है। एक दिन पहले 21 जनवरी को नियुक्ति का आदेश जारी किया गया था और आज उसे निरस्त कर दिया गया है।

इस संबंध में सरकार की तरफ से जारी प्रेसनोट के अनुसार छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग के माध्यम से आयोजित राज्य सेवा परीक्षा 2024 की चयन सूची  के आधार पर आबकारी उप निरीक्षक के 85 पद में से 80 पदों पर नियुक्ति का आदेश 21 जनवरी को जारी किया गया था।

CG News इस वजह से निरस्‍त की गई नियुक्ति

विभाग की तरफ से दी गई जानकारी के अनुसार आबकारी उप निरीक्षक के पद के लिए 80 लोगों को जारी आदेश में टंकण त्रुटि है। इसकी वजह से जारी किए गए नियुक्ति आदेश को निरस्तर कर दिया गया है। अफसरों के अनुसार टंकण त्रुटि सुधार कर शीघ्र ही फिर से नियुक्ति आदेश जारी किया जाएगा।

चतुरपोस्‍ट.कॉम

S. J. Kumar

पत्रकारिता के क्षेत्र में 22 वर्षों से अधिक का गहन अनुभव । सुदीर्घ करियर में राष्ट्रीय समाचार पत्रों में महत्वपूर्ण पदों पर सेवाएं दी हैं। जटिल मुद्दों के सरल विश्लेषण और खोजी रिपोर्टिंग के साथ राजनीति, प्रशासन और समसामयिक विषयों पर गहरी पकड़ है। पत्रकारिता में उत्कृष्ट योगदान के लिए राज्य स्तरीय पुरस्कारों से भी सम्मानित किया जा चुका है। वर्तमान में Chaturpost.com में सेवाएं दे रहे हैं।
Back to top button