Site icon Chatur Post

Chhattisgarh News: योगी की तर्ज पर छत्‍तीसगढ़ के टीचर ने दिया नारा- बंटेंगे तो बहुत भुगतेंगे, जानिए.. क्‍या है मामला

Chhattisgarh News: योगी की तर्ज पर छत्तीुसगढ़ के टीचर ने दिया नारा- बंटेंगे तो बहुत भुगतेंगे, जानिए.. क्याक है मामला

Chhattisgarh News:  रायपुर। उत्‍तर प्रदेश के मुख्‍यमंत्री योगी आदित्‍यनाथ एक नारा इन दिनों देश की राजनीति में काफी चर्चा में है। योगी ने कहा है बंटोंगे तो कटोगे। इसके बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का एक नारा आया। उन्‍होंने कहा कि एक हैं तो सेफ हैं।

अब छत्‍तीसगढ़ के एक शिक्षक ने नारा बुलंद किया है बंटेंगे तो बहुत भुगतेंगे। यह नारा छत्‍तीसगढ़ शालेय शिक्षक संघ के प्रांताध्‍यक्ष वीरेंद्र दुबे ने दिया है। दुबे ने यह नारा संघ की तरफ से कांग्रेस में आयोजित दिवाली मिलन के कार्यक्रम में दिया।

कांकेर के साहू सदन सभागृह में आयोजित इस कार्यक्रम में पूरे कांकेर जिला से सैकड़ों की संख्‍या में संघ के पदाधिकारी और सदस्‍य पहुंचे थे। इस भव्‍य आयोजन में जैसे ही प्रांताध्‍यक्ष वीरेंद्र दुबे संबोधन देने के लिए खड़े हुए पूरा सभा गृह वीरेंद्र दुबे संघर्ष करो, हम  तुम्‍हारे साथ हैं, के नारों से गुंज गया।

यह भी जानिए- सरकारी छुट्टियों की घोषणा, देखिए..2025 में कब-कब रहेगा सरकारी अवकाश

Chhattisgarh News: प्रांताध्‍यक्ष दुबे जब तक भाषण चला तब तक यह नारा बार- बार दोहराया गया। संघ के पदाधिकारियों और सदस्‍यों का जोश देखते हुए दुबे ने भी संघ में एकता पर जोर दिया। उन्‍होंने कहा कि संगठन ही सर्वोपरि है। ऐसे में यदि हम बटेंगे तो बहुत भुगतेंगे। उन्‍होंने कहा कि शिक्षकों का बंटना बहुत नुकसादेह साबित हुआ है।

दुबे ने कहा कि हम 6 साल से संघर्ष कर रहे हैं, लेकिन मूल मांग तो दूर की बात है हम मंगाई भत्‍ता तक हासिल नहीं कर पाए। इसी वजह से प्रदेश के सभी शिक्षकों के संगठन ने मिलकर शिक्षक मोर्चा का गठन किया है। मोर्चा के जरिये अब हम संघर्ष कर रहे हैं। दुबे ने शोलय शिक्षक संघ को परिणाम देने वाला संगठन बताया। उन्‍होंने कहा कि आगे भी हम अपनी मांगों के लिए  पूरजोर प्रयास करेंगे।

यह भी जानिए- छत्‍तीसगढ़ की नई औद्योगिक विकास नीति में स्टार्टअप उद्योगों के लिए विशेष पैकेज

Chhattisgarh News: कार्यक्रम के दौरान बड़ी संख्‍या में नव नियुक्‍त सहायक शिक्षकों ने शालेय शिक्षक संघ की सदस्‍यता ली। कार्यक्रम के दौरान प्रांताध्‍यक्ष दुबे ने एक- एक शिक्षक से वन टू वन बात की और उनकी समस्‍याओं को जाना।

कार्यक्रम को प्रांतीय प्रवक्ता जितेंद्र शर्मा ने भी संबोधित किया। कार्यक्रम का संचालन प्रांतीय संगठन मंत्री राजेश शर्मा ने किया। कार्यक्रम में संभागीय अध्यक्षविवेक दास, कार्यकारी जिला अध्यक्षअमित राठौर, महासचिव रंजीत कर, गिरीश सिंह,ब्लाक अध्यक्ष कांकेर रवि मिश्रा संयोजक, लक्ष्मी कांत साहू, सतीश साहू,दुर्गा नेताम,कुमार मंडावी,ब्लाक अध्यक्ष नरहरपुरसतीश साहू,अध्यक्ष कोयलीबेड़ा गणेश दाससमेत सहायक शिक्षक और बीएड डिग्री धारी उपस्थित थे।

Exit mobile version