
Chhattisgarh रायपुर। छत्तीसगढ़ में आज मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की अध्यक्षता में कैबिनेट की बैठक होगी। यह बैठक दोपहर बाद साढ़े तीन बजे मंत्रालय में होगी। बैठक की शुरुआत नए मुख्य सचिव विकासशील का कैबिनेट से परिचय कराने के साथ होगी। कैबिनेट की बैठक निवर्तमान मुख्य सचिव अमिताभ जैन को विदाई देने के साथ खत्म होगी।
धान खरीदी और कस्टम मिलिंग नीति का अनुमोदन
कैबिनेट की बैठक में सरकार आज कुछ बड़े निर्णय ले सकती है। इसमें खरीफ विपणन वर्ष 2025-26 के लिए धान खरीदी की नीति शामिल है। कैबिनेट समर्थन मूल्य पर धान खरीदी का लक्ष्य तय करने के साथ ही कस्टम मिलिंग नीति का आज अनुमोदन कर सकती है।
Chhattisgarh एक लाख 60 हजार टन धान खरीदी
कैबिनेट की बैठक में इस वर्ष किसानों समर्थन मूल्य पर धान की खरीदी का लक्ष्य किया जा सकता है। जानकारों के अनुसार राज्य सरकार इस साल करीब एक लाख 60 हजार टन धान खरीदी का लक्ष्य तय कर सकती है। इसके साथ ही सरकार धान खरीदी की तारीख पर भी फैसला ले सकती है।
रजत जयंती के कार्यक्रमों पर चर्चा
छत्तीसगढ़ राज्य स्थापना दिवस रजत जयंती वर्ष पर होने वाले राज्योत्सव तथा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आगमन की तैयारियों को लेकर भी विचार-विमर्श किया जा सकता है। कैबिनेट की बैठक के बाद मुख्यमंत्री रजत जयंती के कार्यक्रमों की तैयारियों की अलग से एक बैठक भी लेंगे। इसके अलावा किसानों, मजदूरों व कर्मचारियों के हित से जुड़े कुछ अन्य महत्वपूर्ण निर्णय भी लिए जा सकते हैं।
Chhattisgarh नए मुख्य सचिव का होगा कैबिनेट से परिचय
कैबिनेट की बैठक में आज मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय राज्य के नए मुख्य सचिव बनाए गए आईएएस विकासशील का अपनी कैबिनेट से परिचय कराएंगे। बता दें कि मुख्य सचिव ही कैबिनेट सचिव की जिम्मेदारी संभालते हैं। सरकार ने 1994 बैच के आईएएस विकासशील को राज्य का नया मुख्य सचिव नियुक्त किया है।




