Chhattisgarhमुख्य पृष्ठ

Dhan Kharidi ढाई महीने में छत्‍तीसगढ़ के किसानों को मिला 31 हजार 89 करोड़: सबसे ज्‍यादा इन तीन जिलों में हुआ भुगतान

Dhan Kharidi रायपर। छत्‍तीसगढ़ के करीब साढ़े 25 लाख किसानों के बैंक खातों में 31 हजार 89 करोड़ रुपये जमा हुआ है। यह रकम महज ढाई महीने में उनके खातों में पहुंचा है। सबसे ज्‍यादा भुगतान महासमुंद जिला में हुआ है। बेमेतरा और बालोद के किसानों को भी बड़ी राशि का भुगतान हुआ है।

Dhan Kharidi जानिए.. किसानों को खाते में कहां से आए इतने रुपये

दरअसल, यह राशि धान के भुगतान की है। छत्‍तीसगढ़ में सरकारी खरीदी केंद्रों में धान बेचने वाले किसानों को धान की कीमत का ऑनलाइन उनके बैंक खातों में भुगतान होता है। प्रदेश में 14 नवंबर 2024 को समर्थन मूल्‍य पर धान की खरीदी शुरू हुई थी जो 31 जनवरी 2025 तक करीब ढाई महीने तक चली। इस दौरान सरकारी धान खरीदी केंद्रों में किसानों ने धान बेचा।

Dhan Kharidi जानिए.. कितने किसानों ने बेचा है समर्थन मूल्‍य पर धान

छत्‍तीसगढ़ में न्‍यूनतम समर्थन मूल्‍य पर धान बेचने के लिए करीब 27 लाख किसानों ने पंजीयन कराया था। इनमें से 25 लाख 49 हजार 592 किसानों ने एमएसपी पर धान बेचा है। महासमुंद के किसानों ने सबसे ज्‍यादा 11 लाख टन से ज्‍यादा धान बेचा है। दूसरे नंबर पर बेमेतरा के किसानों ने 9.38 लाख और बलौदाबाजार के किसानों ने 8.56 लाख टन धान समर्थन मूल्‍य पर धान बेचा है।

Dhan Kharidi जानिए.. इस बार कितनी हुई धान की खरीदी

छत्‍तीसगढ़ में इस बार फिर रिकार्ड तोड़ धान खरीदी हुई है। सरकारी आंकड़ों के अनुसार राज्‍य के करीब साढ़े 25 लाख किसानों से 149.25 लाख टन धान की खरीदी हुई है। इसमें सरना धान 56.52 और पतला धान 10.75 लाख टन है। इसी तरह मोटा धान सबसे ज्‍यादा 81.98 लाख टन धान की खरीदी हुई है।

Dhan Kharidi जानिए.. किस जिला में कितनी हुई धान की खरीदी

महासमुंद 11.04 लाख टन

बेमेतरा 9.38 लाख टन

बलौदाबाजार 8.56 लाख टन

बालोद 75 लाख 65 हजार 598 क्विंटल

राजनांदगांव 70 लाख 14 हजार 883 क्विंटल

रायपुर 69 लाख 97 हजार 417 क्विंटल

बिलासपुर 69 लाख 19 हजार 834 क्विंटल

कवर्धा 64 लाख 93 हजार 622 क्विंटल

जांजगीर 63 लाख 27 हजार 930 क्विंटल

धमतरी 61 लाख 98 हजार 136 क्विंटल

दुर्ग 57 लाख 61 हजार 71 क्विंटल

मुंगेली 55 लाख 60 हजार 324 क्विंटल

कांकेर 53 लाख 14 हजार 290 क्विंटल

गरियाबंद 53 लाख 53 हजार 499 क्विंटल

सक्ती 51 लाख 37 हजार 411 क्विंटल

रायगढ़ 50 लाख 87 हजार 976 क्विंटल

सारंगढ़ 46 लाख 56 हजार 713 क्विंटल

खैरागढ़ 40 लाख 37 हजार 641 क्विंटल

सूरजपुर 39 लाख 72 हजार 44 क्विंटल

जशपुर 37 लाख 39 हजार 371 क्विंटल

सरगुजा 36 लाख 46 हजार 903 क्विंटल

कोंडागांव 31 लाख 24 हजार 810 क्विंटल

बलरामपुर 29 लाख 70 हजार 361 क्विंटल

कोरबा 29 लाख 15 हजार 548 क्विंटल

बस्तर 27 लाख 60 हजार 712 क्विंटल

मरवाही 14 लाख 05 हजार 797 क्विंटल

कोरिया 12 लाख 84 हजार 751 क्विंटल

बीजापुर 11 लाख 97 हजार 888 क्विंटल

मनेंद्रगढ़ 9 लाख 69 हजार 895 क्विंटल

सुकमा 9 लाख 29 हजार 389 क्विंटल

नारायणपुर 03 लाख 80 हजार 758 क्विंटल

दंतेवाड़ा 03 लाख 34 हजार 315 क्विंटल

मोहला 2 लाख 22 हजार 426 क्विंटल

यह भी पढ़िए छत्तीसगढ़ में नए DGP की नियुक्ति, जानिए कौन बना

S. J. Kumar

पत्रकारिता के क्षेत्र में 22 वर्षों से अधिक का गहन अनुभव । सुदीर्घ करियर में राष्ट्रीय समाचार पत्रों में महत्वपूर्ण पदों पर सेवाएं दी हैं। जटिल मुद्दों के सरल विश्लेषण और खोजी रिपोर्टिंग के साथ राजनीति, प्रशासन और समसामयिक विषयों पर गहरी पकड़ है। पत्रकारिता में उत्कृष्ट योगदान के लिए राज्य स्तरीय पुरस्कारों से भी सम्मानित किया जा चुका है। वर्तमान में Chaturpost.com में सेवाएं दे रहे हैं।
Back to top button