CM Sai विष्णु देव का आज का कार्यक्रम : दो दिन बाद आज शाम को राजधानी लौटेंगे मुख्यमंत्री

schedule
2025-03-16 | 02:53h
update
2025-04-02 | 16:04h
person
chaturpost.com
domain
chaturpost.com

CM sai रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय 13 मार्च की शाम से रायपुर से बाहर हैं। मुख्यमंत्री अपने गृह ग्राम बगिया के दौरे पर हैं। मुख्यमंत्री ने होली भी अपने गृह ग्राम में ही मनाया। आज वे दिनभर जशपुर में ही विभिन्न कार्यक्रमों में शामिल होने के बाद शाम को रायपुर लौटेंगे।मुख्यमंत्री साय का आज जशपुर में पहला कार्यक्रम जशपुर के आगडीह एयरस्ट्रीप में है।

CM Sai सीएम विष्णु से सुबह 11 बजे बगिया स्थित अपने आवास से 11 बजे बगिया हेलीपेड, रवाना होने और 11:30 बजे आगडीह एयरस्ट्रीप के लिए उड़ान भरेंगे। वहां एन.सी.सी. के फ्लाईंग कैडेट के प्रशिक्षण कार्यक्रम चल रहा है। विष्णु देव कार्यक्रम में शामिल होने के बाद 12 बजे स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट हिन्दी माध्यम स्कूल, जशपुर पहुंचेंगे।इसके बाद वे नगर पालिका जशपुर के नवनिर्वाचित अध्यक्ष और पार्षदगणों का शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होंगे।

पूर्व मंत्री लखमा अब EOW की रिमांड में शराब घोटाला में होगी पूछताछAMP

CM Sai स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट हिन्दी माध्यम स्कूल, जशपुर से मुख्यमंत्री व्यवहार न्यायालय, जशपुर पहुंचेंगे, जहां वे जिला अधिवक्ता संघ जशपुर के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होंगे। मुख्यमंत्री शाम 5 बजे हेलिकाप्टर से रायपुर पहुंचेंगे।बता दें कि मुख्यमंत्री विष्णु 13 मार्च की शाम को रायपुर से बगिया गए थे। मुख्यमंत्री ने 14 मार्च को होली बगिया में ही मनाया।

chatur postMarch 16, 2025
205 1 minute read
Follow Us
Imprint
Responsible for the content:
chaturpost.com
Privacy & Terms of Use:
chaturpost.com
Mobile website via:
WordPress AMP Plugin
Last AMPHTML update:
26.02.2026 - 10:55:20
Privacy-Data & cookie usage: