Site icon Chatur Post

CM विष्‍णुदेव की डिनर पार्टी: भाजपा के साथ कांग्रेस के सांसद भी हुए शामिल, आज जाएंगे ओडिशा

CM विष्‍णुदेव की डिनर पार्टी: भाजपा के साथ कांग्रेस के सांसद भी हुए शामिल, आज जाएंगे ओडिशा

CM रायपुर। छत्‍तीसगढ़ के मुख्‍यमंत्री विष्‍णुदेव साय सोमवार को केरल के दौरे पर गए थे। जहां से वे रात में दिल्‍ली लौटे और वहां रात्रि भोज का आयोजन किया। मुख्‍यमंत्री विष्‍णुदेव साय के इस भोज में छत्‍तीसगढ़ के भाजपा के साथ ही कांग्रेस के भी राज्‍यसभा और लोकसभा सांसद शामिल हुए।

मुख्‍यमंत्री ने सोशल मीडिया में किया पोस्‍ट

नई दिल्‍ली में आयोजित रात्रि भोज की फोटो मुख्‍यमंत्री विष्‍णुदेव साय ने सोशल मीडिया में पोस्‍ट किया है। इसमें उन्‍होंने सांसदों के साथ मुलाकात और संवाद का उल्‍लेख किया है।

मुख्‍यमंत्री विष्‍णुदेव साय ने लिखा है कि नई दिल्‍ली में सांसद साथियों के साथ विस्‍तार से बता हुई। प्रदेश के विकास से जुड़े विभिन्‍न विषयों पर विस्‍तार से बता हुई।

केरल में नामांकन रैली में हुए शामिल

बता दें कि मुख्‍यमंत्री विष्‍णुदेव साय सोमवार को केरल के दौरे पर थे। मुख्‍यमंत्री रविवार की रात को ही केरल पहुंच गए थे। सोमवार को वे पार्टी के दो प्रत्‍याशियों की नामांकन रैली में शामिल होने के बाद रात में नई दिल्‍ली पहुंचे।

सुबह लौटेंगे रायपुर

मुख्‍यमंत्री विष्‍णुदेव आज रायपुर लौट आएंगे। सुबह की पहली फ्लाईट से उनका रायपुर लौटने का कार्यक्रम है। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार वे सुबह नौ बजे रायपुर पहुंच जाएंगे।

आज ओडिशा का दौरा

मुख्‍यमंत्री विष्‍णुदेव साय मंगलवार को ओडिशा जाएंगे। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार मुख्‍यमंत्री का हेलीकॉप्‍टर सुबह करीब 11 बजे रायपुर से उड़ान भरेगा और साढ़े 11 बजे नुआपाड़ा पहुंचेगा, जहां वे वैष्‍णो देवी मंदिर में दर्शन करेंगे।  नुआपाड़ा में मुख्‍यमंत्री करीब डेढ़ घंटा रुकेंगे और दोपहर करीब ढाई बजे रायपुर लौट आएंगे।

नगर पालिका में ACB का बड़ा छापा: 9% कमीशन के खेल में रंगे हाथ धराए CMO और लेखापाल

Exit mobile version