राजनीति

वोट चोर बन गई है सरकार

'वोट चोर, गद्दी छोड़

Congress  बिलासपुर। कांग्रेस की वोट चोर गद्दी छोड़ सभा में कांग्रेस नेता केंद्र और राज्य की भाजपा सरकारों पर जमकर बरसें। कांग्रेस के प्रदेश प्रभारी ने प्रधानमंत्री को चुनौती देते हुए कहा कि नरेंद्र मोदी में नैतिकता है तो वे राहुल गांधी के सवालों का जवाब दें।

हर जिलें में हस्ताक्षर अभियान

प्रदेश प्रभारी सचिन पायलट ने कहा कि वोट चोरी को लेकर हर जिले में हस्ताक्षर अभियान चलाएंगे, निष्पक्ष चुनाव होना चाहिए। निर्वाचन आयोग का दोष नहीं, जिन लोगों ने उन्हें वहां बैठाया है उनका दोष है। शक होता है, दाल में कुछ काला है, पर पूरी दाल ही काली है। सबको मिलकर इसके खिलाफ लडऩा होगा।

चुनाव आयुक्त की नियुक्ति पर सवाल

पायलट ने कहा कि देश के मुख्य निर्वाचन आयोग के चुनाव में चीफ जस्टिस की जगह गृहमंत्री को बैठा दिया, जिससे निर्वाचन आयोग का मुखिया उनकी पसंद का बन गया।

Congress  सीसीटीपी फुटेज डिलीट करने पर सवाल 

सीसीटीवी फुटेज 45 दिन में डिलीट कर दिया जाता है। राहुल गांधी ने वोट चोरी को लेकर निर्वाचन आयोग से सवाल पूछा तो जवाब भाजपा के प्रवक्ता देते हैं। भाजपा निर्वाचन आयोग का बचाव करती है।

क्या बिहार का गरीब, आम आदमी घुसपैठिया है

बिहार में लाखों लोगों के नाम मतदाता सूची से काट दिए गए, राहुल गांधी ने आम लोगों के लिए बिहार में वोट अधिकार यात्रा निकाली, सत्ता पक्ष के लोग उन्हें घुसपैठियों को बचाव की बात कह रहा, क्या बिहार का गरीब, आम आदमी घुसपैठिया है।

संवेदनहीन है प्रदेश सरकार: बैज

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने कहा कि एक तरफ बस्तर में बाढ़ से पीडि़त है, डिप्टी सीएम तीजा-पोरा तिहार मना रहे है, ये संवेदनहीन सरकार है, इस सरकार की उल्टी गिनती चालू हो गयी है, लोग दिन गिन रहे हैं, 3 साल बाकी है, इस सरकार को उखाड़ कर फेंक देंगे। वोट चोरी कर बनाई गई सरकार को हटाने प्रदेश की जनता आतुर है।

Congress  रायगढ़ में बड़े आंदोलन की तैयारी

आने वाले दिनों में रायगढ़ में बड़ा आंदोलन होगा। हम सबको मिलकर वोट चोरी की बात को लोगों तक पहुंचाना होगा। वोट चोर कौन है, पीएम मोदी हैं, वोट चोरी करने वाली पार्टी भाजपा है।

बैज ने राहुल गांधी का जताया आभार

बैज ने कहा कि राहुल गांधी को धन्यवाद देना चाहता हूं क्योंकि उन्होंने वोट चोर, गद्दी छोड़ के माध्यम से पूरे देश में शंखनाद किया। राहुल गांधी ने बिहार में लाखों लोगों के जनसैलाब से सड़को पर निकल कर बता दिया कि भाजपा और चुनाव आयोग के गठबंधन से केन्द्र सरकार बनी हुई है और इस सरकार को बेनकाब करने का काम किया।

Congress  जन-जन तक पहुंचाना है अभियान

हमें ”वोट चोर, गद्दी छोड़ अभियान को जन-जन तक पहुंचाना है एक-एक गांव, कस्बे, मोहल्ले तक पहुंचाना है, ताकि जनता को पता चले यह सरकार वोट चोरी से सरकार बन रही है। लोकतंत्र खतरे में है। चुनाव आयोग कटघरे में खड़ी है। केन्द्र सरकार पूरे देश के सामने बेनकाब हो चुके है। इसलिए वोट चोर, गद्दी छोड़ अभियान को पूरे जन-जन तक पहुंचाने का काम करना है।

10 हजार स्कूल बंद

बैज ने कहा कि छत्तीसगढ़ में सरकार को 2 साल पूरा नही हुआ है और छत्तीसगढ़ पूरा बेहाल हो गया है। छत्तीसगढ़ की सरकार को किसानों और खाद की कमी से कोई मतलब नही है। दस हजार स्कूल बंद हो गया है कोई मतलब नही है। इतने सारे शिक्षक विरोध कर रहे है कोई मतलब नहीं है।

सरकारों को नहीं पड़ रहा है कोई फर्क

 सरकार को, युवाओं को 1 लाख नौकरी देने वाली सरकार आज तक युवाओं को नौकरी नही दे पाई। मितानिन बहने और एनएचएम कर्मचारियों सड़को पर है पर सरकार को कोई फर्क नही पड़ रहा है। भाजपा और चुनाव आयोग के गठबंधन को हमें तोडऩा है। ”वोट चोर, गद्दी छोड़ हर गली और मुहल्ले तक इस अभियान को पहुंचाना है। वोट चोर, गद्दी छोड़ को जन-जन तक पहुंचाना है।

मोदी उधार के प्रधानमंत्री: महंत

सभा  को संबोधित करते हुए नेता प्रतिपक्ष डॉ. चरणदास महंत ने कहा कि हमारे वोट को चुराकर नरेंद्र मोदी उधार का प्रधानमंत्री बने हैं। पूरे छत्तीसगढ़ में वोट चोर, गद्दी छोड़ कार्यक्रम होगा। प्रदेश में विधानसभा की वोटिंग हुई तो वोटों का प्रतिशत कुछ और था, रिजल्ट के समय कुछ और आया। फर्जी वोटिंग हो रही, सबूत मिटाए जा रहे, निर्वाचन आयोग भाजपा का एजेंट बनकर काम कर रहा। विपक्ष के नेताओं को डराया धमकाया जा रहा है। कवासी लखमा और भूपेश बघेल के बेटे के साथ क्या व्यवहार हुआ। हम पूरे प्रदेश में ऐसा माहौल खड़ा करेंगे, जो नरेंद्र मोदी को गद्दी से उतरने पर मजबूर कर देगी।

Congress  राहुल गांधी के सवालों का आयोग के पास  नहीं है जवाब

पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा कि जब राहुल गांधी ने तथ्यात्मक रूप से बताया तब फर्जी वोटर्स का पता चला। बिहार में वोट अधिकार यात्रा के दौरान लाखों मतदाता जिनके नाम एसआईआर में काट दिए गए थे शामिल रहे। यात्रा के दौरान राहुल जी के सवालों का जवाब चुनाव आयोग ने आज तक नहीं दिया।

वोट कांग्रेस को दिया, जीत गई भाजपा

छत्तीसगढ़ में भी 2023 में वोट चोरी करके सरकार बनाई गई। हम जहां भी दौरे पर जाते है वहां की जनता यह मानने को तैयार ही नहीं की भाजपा की सरकार कैसे बन गई, जनता कह रही है कि हमने वोट कांग्रेस को दिया था पर जीत भाजपा गई। हम सब अब तक ईवीएम को ही दोष दे रहे थे।

गांधी किसी से माफी नहीं मांगेगा

वो राहुल गांधी है, गांधी किसी से माफी नहीं मांगेगा। राहुल गांधी ने एटम बम फोड़ा है, कर्नाटक के एक विधानसभा महादेवपुरा में 1 लाख 250 वोटो की चोरी हुई है, हजारों वोटरों का नाम गायब कर दिये गये, जल्द फिर वोट चोरी के खिलाफ हाइड्रोजन बम फूटेगा। कहीं वह हाइड्रोजन बम बनारस में तो नहीं फूटने वाला है। अगर वहां फर्जीवाड़ा साबित हुआ तो पीएम मोदी का क्या होगा? अगर वोटर लिस्ट में गड़बड़ी नहीं होती तो आज छत्तीसगढ़ में कांग्रेस की सरकार होती।

प्रदेश की सरकार को कोई चिंता नहीं

प्रदेश में खाद की कमी है, गोठान बंद कर दिए, गोबर की खरीदी बंद हो गई, बिजली बिल बढ़ गया, स्कूल बंद कर दिया, कर्मचारियों के साथ बदसलूकी हो रही। प्रदेश की भाजपा सरकार को कोई चिंता नहीं, क्योंकि उन्हें पता है कि वोट चोरी से सरकार बनती है, आपके वोट से नहीं।

संविधान बचाने की लड़ाई

राहुल गांधी और कांग्रेस देश में डबल इंजन की सरकार के खिलाफ लोकतंत्र और संविधान बचाने की लड़ाई लड़ रहे है। पीएम मोदी पेड़ कटवा रहे, रेल नहीं चल रही, रोजगार नहीं मिल रहा, लेकिन राहुल गांधी है, जो उन्हें बेनकाब कर रहे हैं। पीएम मोदी को झोला उठाकर जाना होगा। काम न होने से हमारी सरकार नहीं गई, वोट चोरी से हमारी सरकार गई है।

Congress वोट चोर बन गई है सरकार

पूर्व उप मुख्यमंत्री टी.एस. सिंहदेव ने कहा कि छत्तीसगढ़ की सरकार वोट चोरी से बनाई गई सरकार है। सरकार जनता की कोई परवाह नहीं है छत्तीसगढ़ में अराजकता का महौल है, संविधान के विरूद्ध सरकार लगातार कार्य कर रही हैं, उन्होंने अपने क्षेत्र सरगुजा को लेकर भी सभा में दावा किया कि वोटर लिस्ट में हजारों की तादात में गलत नाम जोड़े गये और एक घर से 20 नाम जोड़े गए, पूरे विधानसभा में 18,000 से 20,000 फर्जी मतदाता जोड़े गए। 2000 वोट नोटा में गिने गये और 94 वोट से कांग्रेस को हरवा दिया गया, फर्जी वोटिंग कराई गई समय आने पर सबूत सहित दावा पेश किया जाएगा।

Back to top button