Congress छत्तीसगढ़ में कांग्रेस ने किया विधानसभा के घेराव का ऐलान: तैयारी को लेकर राजीव भवन में बैठक

schedule
2026-03-12 | 15:40h
update
2026-03-12 | 15:40h
person
chaturpost.com
domain
chaturpost.com

Congress  रायपुर। छत्तीसगढ़ में कांग्रेस ने सरकार के खिलाफ बड़े आंदोलन का ऐलान कर दिया है। पार्टी की तरफ से विधानसभा के घेराव की घोषणा की गई है। इसको लेकर कांग्रेस ने तैयारी भी शुरू कर दी है।

17 मार्च को होगा विधानसभा का घेराव

कांग्रेस ने 17 मार्च को छत्तीसगढ़ विधानसभा का घेराव करने का ऐलान किया है। इसकी तैयारी को लेकर कांग्रेस के राष्ट्रीय सह सचिव और प्रदेश के सह प्रभारी विजय जांगिड़ ने गुरुवार को राजीव भवन में बैठक ली।

इन मुद्दों को लेकर घेराव की तैयारी

कांग्रेस जिन मुद्दों को लेकर सरकार के खिलाफ आंदोलन और विधानसभा के घेराव का ऐलान किया है उनमें प्रमुख रुप से मनरेगा बचाओ संग्राम है। यह कांग्रेस का देशव्यापी आंदोलन है। कांग्रेस की भी तरफ सभी राज्यों में इसको लेकर आंदोलन किया जा रहा है।

छत्तीसगढ़ के ये मुद्दे भी शामिल

विधानसभा घेराव को लेकर जो स्थानीय मुद्दे गिनाए जा रहे हैं उनमें बिजली के दामों में बढ़ोतरी, किसानों से धोखा और धान खरीदी में वादा खिलाफी शामिल है। इसके साथ ही कांग्रेस गैस सिलेंडर की कीमतों में बढ़ोतरी को लेकर भी मोर्चा खोलने का फैसला किया है।

सचिन पायलट भी होगें शामिल

कांग्रेस के 17 मार्च को विधानसभा घेराव के आंदोलन में प्रदेश प्रभारी सचिन पायलट भी शामिल होगें। इस आंदोलन में प्रदेशभर से नेता और कार्यकर्ता रायपुर पहुचेंगे।

सदन के अंदर हमलावर है कांग्रेस

बता दें कि विधानसभा का बजट सत्र चल रहा है और कांग्रेस सदन के अंदर लगातार हमलावर है। होली की छुट्टी के बाद से सोमवार से सदन की बैठक फिर से शुरू हुई है। इसके बाद से कांग्रेस रोज एक विषय पर स्थगन प्रस्ताव ला रही है।

छत्‍तीसगढ़ के 24.71 लाख किसानों के मोबाइल पर 13 मार्च को फिर से आएगा खुशियों का नोटिफिकेशन, खातें में आएंगे 498.83 करोड़AMP

इसको लेकर कांग्रेस की तरफ से उग्र प्रदर्शन भी किया जा रहा है। इसकी वजह से रोज कांग्रेस के विधायक निलंबित हो रहे हैं।

chatur postMarch 12, 2026
10 1 minute read
Follow Us
Imprint
Responsible for the content:
chaturpost.com
Privacy & Terms of Use:
chaturpost.com
Mobile website via:
WordPress AMP Plugin
Last AMPHTML update:
12.03.2026 - 15:45:22
Privacy-Data & cookie usage: