कर्मचारी हलचल

CSEB बिजली कंपनी की डिस्‍पेंसरी फिर बेहाल: लोकल परचेज बंद, नई मशीन खराब, सेवानिवृत्‍त कर्मियों ने चेयरमैन से लगाई गुहार

CSEB रायपुर। छत्‍तीसगढ़ की सरकारी बिजली कंपनी के मुख्‍यालय स्थित डिस्‍पेंसरी खुद ही बीमार हो गई है। लोकल परचेज वाली दवाईयां उपलब्‍ध नहीं है, वहीं काफी जद्दोजहद के बाद चालू हुई नई जांच मशीन फिर से बंद हो गई है। इसको लेकर सेवानिवृत्‍त बिजली कर्मचारी महासंघ ने चेयरमैन को पत्र लिखकर गुहार लगाई है।

छत्‍तीसगढ़ विद्युत सेनानिवृतत कर्मचारी- अधिकारी महासंघ के पुनारद राम साहू ने पावर कंपनी के चेयरमैन डॉ. रोहित यादव को पत्र लिखा है। इसमें उन्‍होंने कहा कि महासंघ ने कंपनी चिकित्सालयों में व्याप्त कमियों के संबंध में ध्यानाकर्षित करते हुए एक सितंबर 2025 को सांकेतिक प्रदर्शन कर ज्ञापन सौंपा था ।

इसके कुछ दिनों बाद ही केंद्रीय स्तर पर खरीदी जाने वाली दवाईयां उपलब्ध होना प्रारंभ हुई, लैब मशीन के लिए आवश्यक रिएजेंट भी कुछ समय पश्चात आपूर्ति होने से खून / पेशाब जांच प्रारंभ हो गया जिसके लिए महासंघ प्रबंधन का धन्यवाद ज्ञापित करता हैं।

अभी कुछ दिनों पूर्व से महासंघ के संज्ञान में यह तथ्य आया है कि डंगनिया स्थित डिस्पेंसरी में लोकल परचेस के माध्यम से प्राप्त होने वाली दवाईयां मिलना बंद हो गई है जिसके कारण पूर्व आदेशित फर्म से दवा आपूर्ति अवधि समाप्त होने व पिछले पांच माह से जारी टेंडर प्रक्रिया को अंतिम रूप नहीं दिए जाने से दवा आपूर्ति एक बार फिर से प्रभावित है और इसका सीधा असर सेवानिवृत्त कर्मचारियों पर ही पड़ता है।

आश्चर्य का विषय है कि हजारों कर्मचारियो / सेवानिवृत्तों को नियमित रूप से लगने वाली या आकस्मिक बीमारी का शिकार होने पर आवश्यक दवा उपलब्ध करा पाने में प्रबंधन बारंबार नाकाम सिद्ध हो रहा है । नियमित रूप से दवा आपूर्ति सुनिश्चित करने के बजाय इस प्रक्रिया को प्रयोगधर्मी बना दिया गया लगता है ।

इसी तरह यह भी ज्ञात हुआ है कि डिस्पेन्सरी में पिछले लगभग साढे तीन वर्षों से बंद पड़ी इसीजी मशीन की आपूर्ति भी, महासंघ द्वारा प्रबंधन के संज्ञान में लाए जाने के बाद ही हुई लेकिन नई आई भी खराब गुणवत्ता वाली होने से एक माह से कम अंतराल में खराब होने से बंद पडी हुई है।,

महोदय, जहां एक ओर हास्पिटल में दवाई उपलब्ध न होने या लैब में टेस्ट न होने पर नियमित कर्मचारियों अधिकारियों को बाहर से दबाई क्रय करने या लैब टेस्ट कराने पर प्रतिपूर्ति की सुविधा लेकिन दूसरी ओर सेवानिवृत्त कर्मचारियों अधिकारियों को विभागीय तौर पर मिलने वाली सुलभ चिकित्सा सुविधा से वंचित होने से बाजार दर पर दवाई या जांच कराना होता है जिसके प्रतिपूर्ति का कोई नियम नहीं है।

महासंघ की मांग

1. डंगनिया औषधालय में लोकल परचेस से दवाईयां उपलब्ध कराना तत्काल सुनिश्चित किया जाए अन्यथा सेवानिवृत्त कर्मचारियों को भी ऐसी दवाईयों की प्रतिपूर्ति की अनुमति प्रदान की जाए ।

2. खराब गुणवत्ता वाली ईसीजी मशीन सप्लाई करने वाली फर्म को ब्लेकलिस्ट किया जाए और उच्च गुणवत्ता वाली मशीन खरीदी की जाए ताकि नियमित / सेवानिवृत्त कर्मचारियों के जीवन के साथ किसी तरह का खिलवाड़ न हो।

Back to top button