कर्मचारी हलचल

CG News आदिवासी विकास विभाग के चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी कल करेंगे घेराव: जानिए- क्या है मामला 

CG News  मुंगेली। आदिवासी विकास विभाग अंतर्गत कार्यरत चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों की लंबित वेतनमान, पदोन्नति और अन्य सेवा-संबंधी महत्वपूर्ण मांगों को लेकर मंगलवार (25 नवंबर) को आदिवासी विकास विभाग कार्यालय, फुलगढ़ (मुंगेली) में एक घेराव किया जाएगा।

छत्तीसगढ़ लघु वेतन शासकीय चतुर्थ वर्ग कर्मचारी संघ के प्रांतीय महामंत्री योगेश चौरे ने बताया कि इस कार्यक्रम में संगठन के प्रांताध्यक्ष विन्देश्वर राम रौतिया सहित प्रांतीय पदाधिकारियों का आगमन सुनिश्चित है। सभी जिला अध्यक्ष, तहसील/ब्लॉक अध्यक्ष, शाखा और विभागीय संयोजक, एचआर/क्षेत्रीय पदाधिकारी तथा संघ से जुड़े सभी साथियों को कार्यक्रम में अनिवार्य उपस्थिति के लिए आमंत्रित किया गया है।

CG News कार्यक्रम के माध्यम से कर्मचारियों की वर्षों से लंबित मांगों पर विभाग का ध्यान आकर्षित किया जाएगा तथा समाधान हेतु ठोस निर्णय लेने का आग्रह किया जाएगा।

घेराव कार्यक्रम के पश्चात प्रांताध्यक्ष के नेतृत्व में सभी पदाधिकारियों की एक रणनीतिक बैठक आयोजित होगी, जिसमें आगे की आंदोलनात्मक रणनीति पर विमर्श किया जाएगा।

संगठन ने स्पष्ट किया है कि यदि कर्मचारियों की उचित मांगों पर विभाग द्वारा शीघ्र कार्रवाई नहीं की जाती, तो आंदोलन को चरणबद्ध तरीके से और व्यापक स्वरूप दिया जाएगा।

चतुरपोस्‍ट.कॉम

S. J. Kumar

पत्रकारिता के क्षेत्र में 22 वर्षों से अधिक का गहन अनुभव । सुदीर्घ करियर में राष्ट्रीय समाचार पत्रों में महत्वपूर्ण पदों पर सेवाएं दी हैं। जटिल मुद्दों के सरल विश्लेषण और खोजी रिपोर्टिंग के साथ राजनीति, प्रशासन और समसामयिक विषयों पर गहरी पकड़ है। पत्रकारिता में उत्कृष्ट योगदान के लिए राज्य स्तरीय पुरस्कारों से भी सम्मानित किया जा चुका है। वर्तमान में Chaturpost.com में सेवाएं दे रहे हैं।
Back to top button