CSPC बिजली कंपनी मुख्‍यालय के सामने महासंघ का अनूठा प्रदर्शन: 11 सूत्रीय मांगों का सौंपा ज्ञापन

schedule
2025-09-01 | 13:24h
update
2025-09-01 | 14:06h
person
chaturpost.com
domain
chaturpost.com

CSPC  रायपुर। नव गठित छत्तीसगढ़ विद्युत सेवानिवृत्त कर्मचारी अधिकारी महासंघ ने अपनी स्थापना के 10 दिनों के भीतर ही सेवानिवृत्तों की समस्याओं को लेकर एक घंटे का अनूठा सांकेतिक प्रदर्शन कर सभा की। सर्वप्रथम ठीक 11 बजे कंपनी के गेट पर हनुमान मंदिर में पूजा अर्चना कर श्री गणेश आरती,  हनुमान चालीसा व आरती का पाठ कर अपने अभियान की विधिवत शुरुआत की।

जगजीत वालिया के संचालन में अभियंता पीएन सिंह, राष्ट्रीय महामंत्री अरुण देवांगन, प्रदेश महामंत्री पुनारद राम साहू और संजय चौधरी ने सभा को संबोधित करते हुए कहा कि कंपनी प्रशासन की गलत नीतियों के कारण सेवानिवृत्तों को न तो दवाई मिल पा रहा है और न सामान्य खून पेशाब जांच हो पा रहा है।  इस ओर पूर्व में ही पत्र के द्वारा प्रबंधन के संज्ञान में लाए जाने के बावजूद उचित कदम नहीं उठाए जाने से बाध्य होकर सेवानिवृत्त महासंघ प्रदर्शन को मजबूर हुई।

यह भी पढ़ें- मोदी तक पहुंचा बिजली कंपनी की कैशलेस योजना का मामला: EPWA के अध्यक्ष ने लिखा Letter…AMP

वक्ताओं ने हॉस्पिटल को सुव्यवस्थित करने, पेंशन रिस्टोरेशन अवधि 12 वर्ष करने, 15 वर्ष पूर्ण होने पर बगैर औपचारिकता के पूर्ण पेंशन देने,  माननीय न्यायालय के आदेशानुसार पदोन्नति नीति स्पष्ट करने के कारण पदोन्नति का लाभ सेवानिवृत्तों को भी प्रदान करने, पेंशन पीएफ ट्रस्ट में कर्मचारी सेवानिवृत्त प्रतिनिधि नियुक्त करने की मांग की।

CSPC  महासंघ की मांगों में यह भी शामिल

 नवा रायपुर में भव्य भवन निर्माण पर पुनर्विचार करने, सेवानिवृत्त होने की तिथि में सभी कर्मचारियों को सभी लाभ प्रदान करने, सक्षम अनुभवी सेवानिवृत्त कर्मियों को संविदा नियुक्ति प्रदान करने, कोरबा की रिक्त भूमि के हस्तांतरण पर रोक लगाते हुए सोलर प्लांट बनाने व रिक्त आवास गृहों को जरूरतमंद सेवानिवृत्तों को आवंटित करने जैसी मांगे उठते हुए 11 सूत्रीय  मांग पत्र पावर कंपनी के अध्यक्ष द्वय सुबोध सिंह व रोहित यादव को संबोधित ज्ञापन महाप्रबंधक मानव संसाधन परियल,  को मुख्य द्वार पर  सौंप कर कार्यवाही पर चर्चा की।

अस्‍पताल की व्‍यवस्‍था एक सप्‍ताह में सुधारने का आश्‍वासन

परियल ने एक सप्ताह के भीतर हॉस्पिटल की व्यवस्था सुधार करने का आश्वासन दिया । प्रबंधन की ओर से उपमहाप्रबंधक औद्योगिक संबंध श्री गोपाल खंडेलवाल और कल्याण अधिकारी टिंकू शर्मा भी उपस्थित रहे।

CSPC  सभा में हुए शामिल

सभा में हेमेंद्र जाधव, संतोष दुबे, प्रदीप देवांगन, सुरेश चौबे, सुरेश बुधवानी, सत्येंद्र पांडे, शंभू पुरी, मिलिंद भिड़े, शिवाकांत मिश्रा, संतोष अग्रवाल, केबीएल चौकसे, रमेश तिवारी, आर के साहू, लीला राम साहू, धरम कुमार शर्मा, सेवक राम कौशिक, बी आर यादव, अजय जेना, रंजीत सेनगुप्ता, वि एन गुप्ता, भानु वर्मा, बलराम नायक,

यह भी पढ़ें- सितंबर 2025 में बैंकों 15 दिन छुट्टी: जानिए- कितने दिन बंद रहेंगे सरकारी कार्यालय AMP  

पी आर सिन्हा, योगेंद्र ठाकुर, एच एन क्षत्रि, शरद नायक, पी कृष्णानी, सुरेंद्र राय, शत्रुघ्न साहू , सोगेंद्र वर्मा, अशोक ताम्रकार , चमन साहू, ओमप्रकाश शर्मा, हरीश चंद्राकर, अशोक शर्मा, श्रीकांत पोद्दार, नरेश शर्मा,  ईश्वर वर्मा, ईश्वरी वर्मा, रामाधार, बाल कृष्ण अग्रवाल, रविन्द्र अवधिया, रामाधार यादव,  भरत साहू, संजय दीवान, लाला राम साहू, एम पी साहू, दीपक रक्षित, बी पी साहू, एच एल धीरही, सहित बड़ी संख्या में सेवानिवृत्तजन उपस्थित रहे ।।

एमडी से भी की मुलाकाता

एक घंटे के अनूठे प्रदर्शन के बाद प्रतिनिधि मंडल ने प्रबंध निदेशक ट्रांसमिशन राजेश शुक्ला से भेंट कर ज्ञापन की प्रति सौंपते हुए समस्याओं/ मांगो से अवगत कराया जिस पर त्वरित कार्रवाई का आश्वासन दिया ।

यह भी पढ़ें- शादी के वादे पर आरक्षक ने सौंप दिया तन, मन, धन, पढ़ाई का खर्च भी उठाया…डिप्टी कलेक्टर बनते ही मुकर गयाAMP

chatur postSeptember 1, 2025
824 2 minutes read
Follow Us
Imprint
Responsible for the content:
chaturpost.com
Privacy & Terms of Use:
chaturpost.com
Mobile website via:
WordPress AMP Plugin
Last AMPHTML update:
03.03.2026 - 23:36:00
Privacy-Data & cookie usage: