जॉब करिअर

छत्‍तीसगढ़ में 2023 से लागू है कैशलेस हेल्‍थ योजना

कैशलेस स्वास्थ्य योजना को लेकर मांगा सुझाव

CSPC रायपुर। छत्‍तीसगढ़ की बिजली कंपनी मुख्‍यालय में आज एक महत्‍वपूर्ण बैठक होने जा रही है। यह बैठक विद्युत सेवा भवन में होगी। इसमें कंपनी के मौजूदा इंजीनियर, अधिकारी और कर्मचारी के साथ ही पेंशनर्स संगठन के प्रतिनिधि शमिल होंगे। कंपनी प्रबंधन की तरफ से सभी संगठनों के दो-दो प्रतिनिधियों को शामिल होने की अनुमति दी गई है।

कैशलेस स्वास्थ्य योजना को लेकर मांगा सुझाव

यह बैठक दोपहर बाद चार बजे होगी। यह बैठक कैशलेस स्वास्थ्य योजना को लेकर रखी गई है। कंपनी प्रबंधन की तरफ से कैशलेस स्वास्थ्य योजना को लेकर सभी से सुझाव मांगा गया है। बता दें कि तीनों बिजली कंपनियों के स्‍टाफ को कैशलेस मेडिकल सुविधा मिल रही है।

CSPC  मध्‍य प्रदेश में मिल रहा 25 लाख तक का बीमा

पड़ोसी राज्‍य मध्‍य प्रदेश की बिजली कंपनी कैशलेस मेडिकल योजना में 25 लाख रुपए तक का बीमा उपलब्‍ध करा रही है। वहां यह सुविधा पेंशनर्स को भी मिल रही है। इसके लिए तीन विकल्‍प दिए गए हैं। इसमें  500 रुपए में पांच लाख,  1000 रुपए में दस लाख और दो हजार रुपए में 25 लाख रुपए तक का कवरेज दिया जा रहा है।

25 साल की उम्र के बच्‍चे भी योजना में शामिल

मध्‍य प्रदेश की बिजली कंपनियों में इस योजना के तहत परिवार को भी शामिल किया गया है। इसमें पति-पत्‍नी के माता-पिता के साथ 25 वर्ष तक की उम्र के बच्‍चों को भी शामिल किया है। इनमें से कोई आयकर दाता होगा तो वह योजना में शामिल नहीं होगा।

CSPC छत्‍तीसगढ़ में 2023 से लागू है कैशलेस हेल्‍थ योजना

छत्‍तीसगढ़ की बिजली कंपनियों में अक्‍टूबर 2023 से कैशलेस स्‍वास्‍थ्‍य योजना लागू है। इस योजना के तहत कर्मचारियों और पेंशनरों को कैशलेस स्वास्थ्य सुविधाएं प्रदान की जा रही हैं। योजना के क्रियान्वयन के लिए मुख्यालय डंगनिया में हेल्प डेस्क बनाया गया है। इसके अलावा, योजना के लिए मोबाइल ऐप भी विकसित किया गया है, जिसमें कर्मियों को ई-हेल्थ कार्ड, नेटवर्क अस्पताल और भर्ती की जानकारी उपलब्ध कराई जा रही है।

Back to top button