Chhattisgarh

IAS Posting डॉ. रमन सरकार में बेहद ताकतवर रहे ये IAS बने विष्णुदेव के प्रमुख सचिव, बड़े फेरबदल की बन रही संभावना

IAS Posting रायपुर। छत्तीसगढ़ कैडर के वरिष्ठ आईएएस अधिकारी सुबोध कुमार सिंह को मुख्यमंत्री विष्णु देव साय का प्रमुख सचिव बनाया गया है। सिंह एक दिन पहले ही केंद्रीय प्रतिनियुक्ति से लौटे हैं। सिंह केंद्र सरकार में कई महत्वपूर्ण पदों पर कम करके लौटे हैं।IAS सुबोध कुमार सिंह 1997 बैच के अधिकारी हैं।

बता दें कि सुबोध सिंह छत्तीसगढ़ के कई महत्वपूर्ण पदों पर कम कर चुके हैं। रायपुर कलेक्टर के साथ ही सुबोध सिंह तत्कालीन मुख्यमंत्री डॉ रमन सिंह के सचिव रहे। सुबोध सिंह करीब चार साल पहले केंद्रीय प्रतिनियुक्ति पर चले गए थे।

बताया जा रहा है कि सुबोध सिंह अभी छत्तीसगढ़ लौटने वाले नहीं थे लेकिन मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के कहने पर वे वापस लौटे हैं।बताते चलें कि मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के सचिवालय में पहली बार प्रमुख सचिव रैंक के अधिकारी की नियुक्ति हुई है।

अभी तक सीएम सचिवालय में सचिव रैंक के ही अधिकारी हैं। इससे पहले सीएम रहे भूपेश बघेल के सचिवालय में एसीएस रैंक के सुब्रत साहू के साथ करीब आधा दर्जन सचिव रैंक के अधिकारी थे। ये अधिकारी विष्णु देव के सीएम बनने के बाद भी सीएम सचिवालय में थे, लेकिन धीरे धीरे सभी अधिकारी सचिवालय से बाहर कर दिए गए।

IAS Posting बन रही है प्रशासनिक सर्जरी की संभावना

सुबोध सिंह के सीएम सचिवालय में नियुक्ति के साथ ही राज्य में प्रशासनिक सर्जरी की चर्चा तेज हो गई है। यह बदलाव मंत्रालय से जिलों तक नजर आ सकता है। सूत्रों के अनुसार राज्य के तीन जिलों के कलेक्टर सरकार के टारगेट में हैं।

S. J. Kumar

पत्रकारिता के क्षेत्र में 22 वर्षों से अधिक का गहन अनुभव । सुदीर्घ करियर में राष्ट्रीय समाचार पत्रों में महत्वपूर्ण पदों पर सेवाएं दी हैं। जटिल मुद्दों के सरल विश्लेषण और खोजी रिपोर्टिंग के साथ राजनीति, प्रशासन और समसामयिक विषयों पर गहरी पकड़ है। पत्रकारिता में उत्कृष्ट योगदान के लिए राज्य स्तरीय पुरस्कारों से भी सम्मानित किया जा चुका है। वर्तमान में Chaturpost.com में सेवाएं दे रहे हैं।
Back to top button