
CSPC रायपुर। छत्तीसगढ़ स्टेट पॉवर कंपनी मुख्यालय में शुक्रवार को स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन किया गया। इसका आयोजन डंगनिया औषधालय की तरफ से किया गया था। इस शिविर में बिजली कर्मियों के लिए नि:शुल्क न्यूरो और ऑर्थो शिविर का आयोजन किया गया। इस शिविर मे तीनों कंपनियों जनरेशन, ट्रांसमिशन और डिस्ट्रीब्यूशन के कर्मियों ने न्यूरो एवं ऑर्थो के विशेषज्ञों से परामर्श और चिकित्सा के संबंध मे जानकारी प्राप्त की। लगभग 100 कर्मियों ने इस शिविर का लाभ उठाया।
बीपी और शुगर की भी हुई जांच
डंगनिया औषधालय के मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ एचएल पंचारी ने बताया कि शिविर में बीपी, शुगर, हार्टरेट, एसपीओटू और बीएमडी टेस्ट किए गए। बिजली कंपनी के अधिकारी, कर्मचारी, पेंशनर्स और आश्रित परिवरजनों को नि:शुल्क परीक्षण की सुविधा प्राप्त हुई।
CSPC सबसे ज्यादा मिले ऑस्टियोपोरोसिस के मरीज
परीक्षण और जांच में ऑस्टियोपोरोसिस osteoporosis से ग्रस्त पीडि़तों की संख्य अधिकतम थी। यह शिविर ग्लोबल स्टार हॉस्पिटल Global Star Hospital रायपुर से आए डॉ प्रकाश अग्रवाल एमएस (ऑर्थो) Dr. Prakash Agarwal MS (Ortho) और डॉ संजीव गुप्ता एमसीएच (न्यूरो सर्जन) Dr. Sanjeev Gupta MCh (Neuro Surgeon) के मुख्य आतिथ्य में संपन्न हुआ। इस अवसर पर छत्तीसगढ़ स्टेट पॉवर कंपनी की वरिष्ठ चिकित्सा अधिकारी डॉ इंदू साहू और चिकित्सा अधिकारी डॉ श्वेता जैन उपस्थित थी।
लगातार किया जा रहा है स्वास्थ्य शिविरों का आयोजन
बता दें कि बिजली कंपनी के डंगनिया औषधालय की तरफ से इस तरह की स्वास्थ्य शिविरों का लगातार आयोजन किया जा रहा है। अब तक करीब आधा दर्जन शिविरों का आयोजन किया जा चुका है, जिसमें बिजली कंपनी के अधिकारियों और कर्मचारियों के साथ पेंशनर्स भी जांच कराते हैं।
CSPC जानिए- क्या है ऑस्टियोपोरोसिस
विशेषज्ञों के अनुसार ऑस्टियोपोरोसिस एक बीमारी है जिसमें हड्डियां कमजोर और छिद्रपूर्ण हो जाती हैं। इसे उनके टूटने (Fractures) का खतरा बढ़ जाता है। यह हड्डियों के घनत्व और संरचना में कमी के कारण होता है।
ऑस्टियोपोरोसिस का कब चलता है पता
ऑस्टियोपोरोसिस धीरे-धीरे विकसित होता है और अक्सर इसका पता तब चलता है जब मामूली चोट या गिरने से हड्डी टूट जाती है। इसके जोखिम कारकों में बढ़ती उम्र,एस्ट्रोजन की कमी (महिलाओं में रजोनिवृत्ति के बाद), कैल्शियम और विटामिन डी की कमी, धूम्रपान और अत्यधिक शराब का सेवन शामिल हैं।




